Author: Fact File

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे इलाके में एक स्ट्रीट डॉग को गोली मारने वाले आरोपी प्रदीप कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही राइफल भी जब्त कर लिया गया है. मंगलवार को सोशल मीडिया पर गोली मारने का एक वीडियो वायरल होने के बाद रांची में पशु सुरक्षा से जुड़े एक एनजीओ के संचालक शिवशंकर ने टाटीसिलवे में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद लिखित आवेदन के आधार पर टाटीसिलवे थाना पुलिस ने कांड के आरोपी को चिह्नित कर गिरफ्तार किया. इस बाबत पुलिस ने कांड सं0–26/25 के तहत पशु क्रूरता अधिनियम और…

Read More

रांचीः झारखंड सरकार ने टीजीटी (स्नातक प्रशिक्षित टीचर) और पीजीटी (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक) के 8900 पदों को सरेंडर (प्रत्यर्पण) करते हुए 1373 माध्यमिक आचार्यों के पद सृजन की स्वीकृति दी है. मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस बाबत स्कूली शिक्षा विभाग के द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है. कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने मीडिया ब्रीफिंग में यह जानकारी दी है. कैबिनेट की बैठक में कुल तेरह प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई है. प्रस्ताव के मुताबिक 510 सरकारी प्लस टू स्कूलों में माध्यामिक आचार्य संवर्ग ( सप्तम वेतनमान स्तर 35,400-1,12,400 रुपये) के आवश्यकता आधारित 1373 माध्यमिक…

Read More

जमशेदपुरः लौहनगरी जमशेदपुर स्थित गोपाल मैदान में आदिवासी युवाओं के जुटान में सरहुल, बाहा पर्व का उल्लास छाया रहा. आदिवासी सेमलेद कार्यक्रम को बाः, बाहा और सरहुल उत्सव के रूप में मनाया गया. इस समारोह में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन बतौर मुख्य अतिथि शामिल थे. आदिवासी युवाओं ने सामाजिक और सांस्कृतिक एकता का परचिय देते हुए अपने अस्तित्व बचाने पर जोर दिया. इसमें कोल्हान के अलावा ओडिशा से युवाओं की कई नॉत्य मंडलियों ने हिस्सा लिया. मांदर, नगाड़े की थाप पर हजारों युवा जब एक साथ थिरके, तो चंपाई सोरेन भी खुद को रोक नहीं सके. सभी लोग…

Read More

पटनाः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि देश में जिस तरह से चुनिंदा अरबपतियों की राजनीति चल रही है, उससे हम लड़ रहे हैं और उसे हराकर रहेंगे. सोमवार को बिहार दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने एनडीए और केंद्र की सरकार पर हमला बोला. पहले वे बेगूसराय पहुंचे. यहां वे ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में शामिल हुए. ये यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब इस साल बिहार में विधानसभा चुनाव होना है. इस यात्रा की अगुवाई एनएसयूआई के अध्यक्ष कन्हैया कुमार कर रहे हैं. राहुल गांधी भी करीब एक…

Read More

झारखंड में हजारीबाग का प्रसिद्ध रामनवमी जुलूस ( शोभा यात्रा) सोमवार की शाम से निकलने लगा है. यहां की परंपरा रही है कि जब पूरे चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन यानी दशमी को रामनवमी का जुलूस निकाला जाता है. 36 घंटे का विशाल जुलूस का नजारा विहंगम होता है. इस बार 108 अखाड़ों ने जुलूस में शामिल होने के लिए लाइसेंस लिया है. जुलूस में शामिल महावीरी अखाड़े शस्त्र चालन कर रहे हैं. लाल- पीले और भगवा झंडे लहरा रहे हैं. बड़ी तादााद में सड़कों पर निकले श्रद्धालुओं में उत्साह है. गीत-भजन से वातावरण गुंजायमान है. श्री राम और हनुमान…

Read More

संन्यास की खबरों के बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी की प्रतिक्रिया सामने आई है. महेंद्र सिंह धोनी ने राज शमानी के पॉडकास्ट में संन्यास के सवाल पर कहा, “मैं अभी आईपीएल में खेल रहा हूं. मैं चीजों को आसान रखता हूं और एक साल का समय देता हूं. अभी मैं 43 साल का हूं और जुलाई में 44 साल का हो जाऊंगा.” उन्होंने कहा, “इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा, ये जानने के लिए कि मैं एक और साल खेलना चाहता…

Read More

केरल के पूर्व मंत्री एमए बेबी को माकपा के 24वें अधिवेशन में पार्टी का महासचिव चुना गया है. तामिलनाड़ु के मदुरै शहर में रविवार को माकपा के 24 वें पार्टी कांग्रेस का समापन हुआ. इसी सम्मेलन में बेबी को राष्ट्रीय महासचिव चुना गया है. मदुरै शहर में पिछले 2 अप्रैल को पार्टी कांग्रेस बैठी थी. इसमें देश भर से माकपा के नेता शामिल हुए थे. पार्टी कांग्रेस में 85 सदस्यीय केंद्रीय कमिटी और 18 सदस्यीय पोलित ब्यूरो निर्वाचित हुए हैं. नए चेहरों के साथ नेतृत्व में खासी संख्या में महिलाएं और युवा निर्वाचित हुए हैं. झारखंड से माकपा नेता प्रकाश…

Read More

रांचीः रांची विश्विद्यालय में भूगर्भ शास्त्र विभाग के अध्यक्ष और वीर कुंवर सिंह विवि आरा, बिहार के कुलपति रहे प्रो एसपी सिंह (82 वर्ष) का ह्रदयाघात के कारण निधन हो गया है. वे 82 साल के थे. रांची के हरमू स्थित आवास में उन्होंने अंतिम सांस ली. शनिवार को रांची में उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया. उनके निधन पर शिक्षा जगत में शोक है. प्रो सिंह इनवायरमेंटल साइंस विषय के भी प्राध्यपक थे. उन्होंने 1964 में पचना विश्वविद्यालय से एमएससी की डिग्री हासिल की. इसके बाद इसी साल रांची विश्व विद्यालय में भूगर्भ शास्त्र में प्राध्यापक के…

Read More

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात की. इस बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें रक्षा सहयोग, ऊर्जा विकास और सांस्कृतिक सहयोग प्रमुख रहे. भारत और श्रीलंका ने त्रिंकोमाली को ऊर्जा केंद्र के रूप में विकसित करने, एचवीडीसी इंटरकनेक्शन परियोजना के माध्यम से बिजली के आयात-निर्यात की व्यवस्था, और डिजिटल, स्वास्थ्य तथा फार्मा क्षेत्रों में सहयोग को लेकर समझौते किए. इसके अलावा भारत ने पूर्वी श्रीलंका के विकास के लिए बहु-क्षेत्रीय अनुदान सहायता देने का भी निर्णय लिया. प्रधानमंत्री मोदी ने…

Read More

चाईबासाः माओवादियों के शीर्ष नेताओं की गतिविधियों की सूचना के आधार पर चाईबासा पुलिस ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्र के सीमावर्ती जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में अभियान चलाकर 16 बंकरों को ध्वस्त कर दिया है. इसकेसाथ ही वनग्राम बाबुडेरा के पास सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए चार शक्तिशाली आइइडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बरामद किए. ये सभी विस्फोटक पांच-पांच किलोग्राम के थे. बम निरोधक दस्ते की मदद से इन आइइडी को मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया. इन इलाकों में 16 भूमिगत नक्सली बंकरों का भी पता चला, जिनमें लगभग 45 से…

Read More