Author: Fact File
बोकारोः शुक्रवार को बोकारो बंद के बाद हालात को सामान्य करने की कोशिशों में जुटी पुलिस ने कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह और उनके कई समर्थकों को हिरासत में लिया है. श्वेता सिंह को फिलहाल सर्किट हाउस में रखा गया है. इससे पहले शुक्रवार की रात प्रशासन ने चास अनुमंडल क्षेत्र में धारा 163 लागू कर दिया है. बोकारो की उपायुक्त विजया जाधव और एसपी मनोज स्वर्गियरी ने लोगों से शांति बनाये रखने की अपील की है. पुलिस बलों को जगह- जगह तैनाती की गई है. धारा 163 लागू किए जाने के बाद पुलिस की गश्त भी बढ़ा दी गई…
वक़्फ़ संशोधन बिल पास राज्यसभा में भी पास हो गया है. गुरुवार की देर रात तक इस बिल पर चर्चा चली. इसके समर्थन में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े. इस बिल का नाम- यूनाइटेड वक़्फ़ मैनेजमेंट एम्पॉवरमेंट, एफ़िशिएंसी एंड डेवलपमेंट एक्ट1995 है. विपक्षी दलों ने वक़्फ़ संशोधन विधेयक को असंवैधानिक बताया था, जबकि सत्ता पक्ष ने इसे मुस्लिमों के लिए फ़ायदेमंद बताया. इससे पहले, गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में वक़्फ़ संशोधन विधेयक पेश किया था. लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक के पक्ष में 288 जबकि विरोध में 232 वोट पड़े थे. संसद के दोनों…
बोकारोः बोकारो स्टील प्लांट में नौकरी की मांग कर रहे विस्थापितों पर लाठीचार्ज से एक युवक प्रेम महतो की मौत की घटना से विस्थापितों का गुस्सा फूट पड़ा है. लाठीचार्ज की घटना में दर्जन भर युवा घायल हुए हैं. लाठीचार्ज की इस घटना के विरोध में आजसू पार्टी ने शुक्रवार को बोकारो बंद बुलाया है. बंद को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा और बीजेपी ने भी समर्थन दिया है. इससे पहले गुरुवार की शाम झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा समेत विभिन्न संगठनों और विस्थापितों ने समर्थन दिया है. अप्रेंटिस का प्रशिक्षण प्राप्त विस्थापितों को सीधे नियोजन या उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था की…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैतोंगतार्न शिन्नावात ने गुरुवार दोपहर बैंकॉक में द्विपक्षीय चर्चा की. इसके पश्चात दोनों देशों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, भारत और थाईलैंड के सदियों पुराने संबंध हमारे गहरे सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सूत्रों से जुड़े हैं. बौद्ध धर्म के प्रसार ने हमारे जन-जन को जोड़ा है. अयुत्थया से नालंदा तक विद्वानों का आदान-प्रदान हुआ है. रामायण की कथा थाई लोक-जीवन में रची-बसी है. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा, ”इस खूबसूरत स्वर्ण-भूमि में मेरे और मेरे डेलिगेशन के गर्मजोशी भरे स्वागत और आतिथ्य-सत्कार के लिए मैं प्रधानमंत्री शिन्नावात का हार्दिक…
रांचीः वक्फ (संशोधन) बिल को लेकर झारखंड की सियासत भी गर्म है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि झारखंड में जो भी वक्फ बोर्ड की संपत्ति या जमीन है, उसे एक इंच भी केंद्र के हाथों में जाने नहीं देंगे. पार्टी कार्यालय में नियमित प्रेस ब्रीफिंग में उन्होंने कहा कि भाजपा और उसकी सरकार ने धार्मिक उन्माद फैलाने के लिए यह बिल लाया है. संविधान की मूल भावना है कि हम सभी धर्मों का सम्मान करते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले दस वर्षों में इसे बिगाड़ा जा रहा है. संवैधानिक…
जमशेदपुरः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक के पारित होने और राज्यसभा में पेश किए जाने के बाद बिल का विरोध कर रहे झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जेएमएम और कांग्रेस इस मामले मे तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है. झारखंड में जनजातीय समाज को इस बिल से लाभ होगा. ऐसे में जनजातीय समाज को जेएमएम और कांग्रेस के सांसदों का सामजिक बहिष्कार करने की जरुरत है. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा कांग्रेस के साथ रहकर तुष्टिकरण की राजनीतिक जाल में पूरी तरह…
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक को लेकर गुरुवार को नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा देश को बांटने के लिए वक़्फ़ (संशोधन) विधेयक लेकर आई है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मोदी सरकार को हटाने के बाद जब नई सरकार बनेगी, तो इस विधेयक को निरस्त करने का संशोधन लाया जाएगा. उन्होंने कहा, “जब मौजूदा सरकार को हटाने के बाद नई सरकार बनेगी, तो हम भाजपा द्वारा लाए गए वक़्फ़ विधेयक को निरस्त करने के लिए नया संशोधन लाएंगे.” बता दें कि लोकसभा में…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के पंडरा इलाके में जूता दुकानदार और आजसू के नेता भूपल साहू हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर लिया है. रांची पुलिस ने इस मामले में आरोपी गौरव चौधरी उर्फ कल्लू को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे सरोवर नगर डैम साइड से पकड़ा है. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया है कि हत्या में प्रयुक्त हथियार (चापड़) भी बरामद कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिल आक्रोश में और बदले की भावना से कल्लू ने भूपल साहू की हत्या कर दी है. बीते 27 मार्च की देर शाम करीब साढ़े सात बजे भूपल…
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को राज्यसभा में वक़्फ़ संशोधन विधेयक पेश किया. बुधवार को लोकसभा में वक़्फ़ संशोधन बिल पास हुआ . इसके पक्ष में 288 और विरोध में 232 वोट पड़े थे. वक़्फ़ संशोधन विधेयक 2025 पर राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा,”जब हम ये वक़्फ़ संशोधन बिल लेकर आए उससे पहले हमारे अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय ने व्यापक रूप से देश भर में जितने स्टेकहोल्डर्स हैं, सबसे बातचीत करने के बाद ये बिल तैयार करके हमने सदन में पेश किया.” किरेन रिजिजू ने बताया कि इस विधेयक को सदन में…
राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव का दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा है. उनकी हालत को देखते हुए क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में रखा गया है. बुधवार की रात पटना से उन्हें एम्स लाया गया था. इससे पहले पटना के पारस अस्पताल में जांच करवाने गए थे.इस बीच लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या ने एक्स पर एक पोस्ट कर बताया है, “आप सब की शुभकामनाओं से पापा ठीक हैं.. वो बहुत जल्द आप सबके बीच होंगे.” लालू प्रसाद के साथ उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी अस्पताल आईं हैं. 76 साल के लालू…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us