Author: Fact File
रांची: पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने एक बार फिर बीजेपी में शामिल हुए हैं. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में दुलाल ने पार्टी की सदस्यता ली. इस मौके पर उनके पुत्र विप्लव भुइयां, दिलीप भुईयां तथा भुईंया समाज के केंद्रीय उपाध्यक्ष नुनूलाल भुईयां भी समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. दुलाल भुईंया जुसलाई विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे हैं. उन्हें झारखंड मुक्ति मोर्चा के कद्दावर और शिबू सोरेन के करीबी नेताओं में गिना जाता था. झारखंड में वे दो बार भूमि सुधार और राजस्व मंत्री भी…
रांचीः राज्य में हाथियों के हमले बढ़ने और इससे हो रही इंसानी मौतों को रोकने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को प्रभावी कदम उठाने को कहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को वन एवं पर्यावरण विभाग के अधिकारियों संग बैठक कर हालात की समीक्षा की. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जंगली हाथियों के हमलों को हर हाल में रोकने और जान माल की सुरक्षा का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने वन विभाग के अधिकारियों से कहा कि हाथियों के हमले से आम आदमी की मृत्यु न हो यह वन विभाग सुनिश्चित करे. इसके साथ ही उन्होंने हाथी…
झारखंड में निकाय चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस तथा मुख्य विपक्ष भारतीय जनता पार्टी के बीच टसल तीखा होता जा रहा है. कई जगहों पर अपने दम पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार समीकरणों के लिहाज से बड़े दलों को परेशान करते दिख रहे हैं. चुनाव भले ही गैर दलीय कराए जा रहे हैं, पर मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक दलों के अध्यक्ष राजनीतिक बिसात बिछाने में जुटे हैं. दरअसल, ये राजनीतिक टसल अगले लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शहरों में पैठ बढ़ाने और बचाने के लिए हो रहा है. इन सबके…
बोकारोः बोकारो के चास थाना क्षेत्र के बंशीडीह में बच्चा चोर के शक पर ग्रामीणों ने उत्तर प्रदेश के संबल जिले से आए पांच साधुओं की जमकर पिटाई कर दी. उत्तर प्रदेश नंबर के वाहन पर सवार ये साधू घूम-घूम कर भिक्षा मांग रहे थे. साधुओं पर शक होने से भीड़ ने हमला बोल दिया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चास थाने को दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और साधुओं को भीड़ से बचाते हुए थाने ले गयी. मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह ने पूछताछ की, जिसमें बच्चा चोरी का कोई सबूत नहीं मिला. बाद में जानकारी मिली…
रांचीः झारखंड में हाथियों के उत्पात का अंतहीन सिलसिला जारी है. गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हाथियों ने हजारीबाग जिले के चुरचू प्रखंड अंतर्गत आंगो गोंदवार भुइंया टोली में एक परिवार के चार सदस्यों समेत सात लोगों को कुचलकर मार डाला है. इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत है. मरने वालों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं. जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया. सबसे पहले हाथियों ने धनेश्वर राम (60 वर्ष) को सूंड से उठाकर बगल में रहने वाले सूरज राम के आंगन में फेंक दिया. धनेश्वर…
रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर शहरी निकाय चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के खिलाफ मैदान में डटे अब तक 12 उम्मीदवारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. इस कार्रवाई से गुस्साए कई उम्मीदवारों ने पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और मैदान नहीं छोड़ने का एलान किया है. इससे कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के माथे पर बल पड़े हैं. गुरुवार तक कांग्रेस के एक दर्जन बागी उम्मीदवारों को संबंधित जिलों के पदाधिकारियों ने निलंबित कर दिया है. इसके पूर्व इन सभी को कारण बताओ नोटिस दिया गया था. गिरिडीह से दो बागी उम्मीदवार…
वरिष्ठ वैज्ञानिक जीवे के. सुब्रमण्यम ने गुरुवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की. इस दौरान उन्होंने स्वनिर्मित अत्याधुनिक कैंसर उपचार मशीन की विस्तृत जानकारी मुख्यमंत्री को दी. उन्होंने बताया कि यह स्वदेशी तकनीक से निर्मित कैंसर उपचार मशीन है. देश- विदेश में इसका इस्तेमाल हो रहा है. इस मशीन से कैंसर जैसी असाध्य बीमारी का उपचार काफी कारगर साबित हो रहा है. मुख्यमंत्री ने इस मशीन को बनाने के लिए सुब्रमण्यम की सराहना की. उन्होंने कहा इससे कैंसर जैसे असाध्य रोग का सफल इलाज संभव हो सकेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत…
रांचीः लोक भवन में गुरुवार को “वतन को जानो” कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, कुपवाड़ा, बारामुल्ला, बडगाम, श्रीनगर एवं पुलवामा जिलों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025-26 के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा, ‘भारत विविधताओं का देश है, परंतु हमारी आत्मा एक है. भाषा, वेशभूषा और परंपराओं की भिन्नता के बावजूद राष्ट्रीय एकता हमारी सबसे बड़ी शक्ति है. ऐसे कार्यक्रम आपसी संवाद, विश्वास और समझ को प्रगाढ़ करते हैं तथा भावनात्मक एकता को सुदृढ़ बनाते हैं’. उन्होंने कहा कि कश्मीर की…
रांचीः थार से छह लोगों को कुचलने वाला अपराधी गिरफ्तार, रंजिश में धर्मेंद्र पर गाड़ी चढ़ाकर जान ले ली
रांचीः रांची शहर में बुधवार की देर रात चुटिया थाना क्षेत्र में एक थार से छह लोगों को कुचलने वाला आरोपी अतुल चड्डा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही थार जीप भी जब्त किया गया है. अतुल चड्डा पर पहले से अपराध के कई मामले दर्ज हैं. रैश ड्राइविंग केस का खुलासा करते हुए सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि इस घटना में धमेंद्र नाक युवक की मौत हो गई थी. जबकि पांच लोग घायल हैं. जांच में पता चला है कि धर्मेंद्र को इरादतन गाड़ी से कुचलकर मार डाला गया. वहीं, भगाने के क्रम में उसने…
रांचीः झारखंड हाइकोर्ट के जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस एके राय की अदालत में गुमला जिले से आठ साल से लापता बच्ची के मामले में दाखिल याचिका पर गुरुवार को सुनवाई हुई. सुनवाई के बाद अदालत ने केंद्र और राज्य सरकार को आधार कार्ड ट्रेस करने के लिए एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने का निर्देश दिया है. कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार को इस संबंध में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे पुलिस को लापता व्यक्तियों की तलाश में तकनीकी स्तर पर त्वरित सहायता मिल सके. सुनवाई…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us