Author: Fact File
कोडरमाः अफ्रीका के नाइजर में अगवा किए गए बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का अब तक वापसी नहीं होने के मामले में भाकपा माले और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. रविवार को एपवा के बैनर तले हजारों महिलाओं ने कोडरमा की सड़कों पर मार्च किया. इसके बाद कोडरमा की सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास के सामने रोषपूर्ण सभा की गई. इससे पहले कोडरमा में केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन को लेकर एहतियातन पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे. केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने बड़ी…
हजारीबागः हजारीबाग शहर में महावीर स्थान चौक के सामने बाइक पर सवार दो अपराधियों ने श्री ज्वेलर्स को निशाने पर लेते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की है. फायरिंग करते अपराधी फरार हो गए, जेवर दुकान के गेट पर गोलियों के सात निशान पाए गए हैं. वहीं, 6 खोखा दुकान के बाहर गिरा हुआ मिला. पुलिस के वरीय पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की तफ्तीश कर रहे हैं. फायरिंग के वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी है. हजारीबाग के सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा है कि अपराधियों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा. आसपास के सभी सीसीटीवी…
गोड्डाः झारखंड के गोड्डा में एक दंपति अपनी घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए 108 नंबर पर डायल कर एंबुलेंस भेजने की गुहार लगाता रहा, पर एंबुलेंस नहीं पहुंची. किसी तरह पिता ने एक निजी गाड़ी का इंतजाम कर बेटी को अस्पताल तक लाए, तब तक 13 साल की बेटी ने दम तोड़ दिया. घटना ठाकुरगंगटी थाना क्षेत्र के मदन चौकी गांव की है. एक ग्रामीण संतोष महतो की बेटी छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी. बच्ची तड़प रही थी, परिजन घबराए हुए थे. संतष महतो ने 108 पर कॉल कर एंबुलेंस की…
पाकुड़ः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में अगर पेसा कानून लागू लागू नहीं होता है, तो आदिवासी अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा. एक आदिवासी, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहकर भी अगर पेसा कानून लागू करने के प्रति गंभीर नहीं है, तो उसे आदिवासियों का हितैषी कहने का कोई अधिकार नहीं है. ट्राइबल रोलर इन यूथ ऑर्गेनाइजेशन (तिरयो) के बैनर तले सिदो कान्हू आदिवासी ओवर रकाब संगठन की ओर से लिट्टीपाड़ा के सिमलजोड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनचौपाल में रघुवर दास ने ग्राम प्रधानों और पहाड़िया समुदाय के हजारों लोगों के साथ सीधा संवाद किया. इसी…
पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना को लेकर एक अहम एलान किया है. बिहार में इसी साल अक्टूबर में चुनाव संभावित है. राजनीतिक गलियारे में इसे बड़े सियासी दांव के तौर पर देखा जा रहा है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत सभी वृद्धजनों, दिव्यांगजनों और विधवा महिलाओं को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये की पेंशन मिलेगी.” उन्होंने आगे लिखा, “सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी. ये सुनिश्चित किया जाएगा कि…
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को चुनाव आयोग पर सबूत मिटाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा,, “चुनाव आयोग जवाब देने की बजाय सबूत मिटा रहा है.” राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “मतदाता सूची? मशीन-रीडेबल फॉर्मेट में नहीं देंगे. सीसीटीवी फुटेज? क़ानून बदलकर छुपा लिया गया. चुनाव की तस्वीरें और वीडियो? अब एक साल नहीं, 45 दिन में मिटा दिए जाएंगे. जिसे जवाब देना था – वही अब सबूत मिटा रहा है.” लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आगे लिखा, “यह साफ़ है कि मैच फिक्स है. और फिक्स चुनाव लोकतंत्र के लिए ज़हर है.” नेता प्रतिपक्ष का…
कोडरमाः कोडरमा पुलिस ने जिले के कोडरमा घाटी में छपरा के स्वर्ण व्यवसायी से 80 लाख रुपये का सोना लूटने वाले पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही करीब 70 लाख रुपये के 673.7 ग्राम गोल्ड बरामद किया है. लूटकांड में प्रयुक्त बिहार के नंबर की दो कार भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. कोडरमा के एसपी अनुदीप सिंह ने मीडिया को इस पूरे मामले की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना को लेकर कोडरमा थाना में कांड संख्या 98/25 में मामला दर्ज कर जांच के लिए एसआईटी गठित की गई थी. तकनीकी साक्ष्यों के आधार…
रांचीः नीलांबर-पीताबंर विश्व विद्यालय पलामू के कुलपति डीके सिंह को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इस बाबत राज्यपाल सचिवालय से पत्र जारी कर दिया गया है. रांची विवि के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा का तीन वर्ष का कार्यकाल 20 जून को समाप्त हो गया है. जिसके बाद झारखंड के राज्यपाल सह कुलाधिपति के आदेश पर एक अंतरिम व्यवस्था के तहत यह निर्णय लिया गया है. इसी तरह डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि रांची के कुलपति का कार्यभार अंतरिम व्यवस्था के तहत फिलहाल दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त संभालेंगे. गौरतलब है कि हाल ही में राज्यपाल…
रांचीः झारखंड के प्रसिद्ध जोन्हा फॉल में बह गए रांची डीपीएस के टीचर मेकाइल घोष का अब तक पता नहीं चला है. शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम काफी देर तक मशक्कत करती रही, लेकिन नहीं ढूंढा जा सका. पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे थे. स्थानीय पर्यटक मित्र भी पता करने में लगे रहे. गुरुवार को मेकाइल घोष अपने मित्र पंकज श्रीवास्तव और ऋतिक सामद के साथ एक कार में सवार होकर जोन्हा फॉल तफरीह करने पहुंचे थे. उधर बुधवार की रात से हो रही बारिश में फॉल पूरे उफान पर था. स्थानीय पर्यटक मित्रों ने उन…
रांचीः झारखंड शराब घोटाले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को शुक्रवार को रांची स्थित एसीबी की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 23 जून तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया था. जांच एजेंसी ने ट्रांजिट पर लेकर सिंघानिया को रांची पहुंची. इसके बाद कोर्ट में पेश किया गया सिद्धार्थ सिंघानिया शराब सिंडिकेट का प्रमुख चेहरा है और माना जाता है कि झारखंड में उत्पाद विभाग के आला अधिकारियों को अपने प्रभाव में लेकर उत्पाद नीति में मनमर्जी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us