Author: Fact File
दुमकाः विस्थापितों के आंदोलन से अमड़ापाड़ा स्थित पचुवाड़ा कोल माइंस में कोयला खनन और परिवहन का काम ठप हो गया है. इसके साथ ही कोयला लदे वाहनों को जगह- जगह रोक दिया गया है. विस्थापित रैयत इस बात पर अड़े हैं कि उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. नॉर्थ पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में खनन ठप होने से झारखंड सरकार को बड़े राजस्व की क्षति हो रही है. उधर वेस्ट बंगाल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) की मुश्किलें भी बढ़ गई है. दरअसल पचुवाड़ा सेंट्रल और नार्थ कोल माइंस से पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट निगम और…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में बनकर तैयार रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण तीन जुलाई को होगा. रांची के सांसद सह केंद्र में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने एक्स पर एक पोस्ट कर यह जानकारी दी है. उन्होंने कहा है, “केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की व्यस्तता के कारण इसके लोकार्पण की तिथि में परिवर्तन किया गया है. हम सब 03 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा दिए गए इस ऐतिहासिक सौगात के लोकार्पण के साक्षी बनेंगे”. पूर्व में 19 जून को इस एलिवेटेड कॉरिडोर का लोकार्पण होना था. लेकिन केंद्रीय परिवहन एवं रजमार्ग मंत्री…
रांचीः रांची पुलिस ने भारतीय सेना के अधिकारियों का फर्जी स्टांप (मुहर) बनाने वाले गिरोह के पर्दाफाश का दावा किया है. इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके साथ ही बड़ी संख्या में सेना के विभिन्न पदाधिकारियों के नाम से बना मुहर बरामद किया गया है. रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने मीडिया को यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मिलिट्री हॉस्पीटल नामकुम के परिसर में राठौर जनरल स्टोर में भारतीय सेना के उच्च अधिकारियों के स्टाम्प बनाकर फर्जीवाडा किया जा रहा है. इस सूचना पर पुलिस की टीम…
रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक सुखलाल महतो की मौत के बाद जारी विरोध प्रदर्शन और लंबी वार्ता के बीच डुमरी की बीडीओ समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सुखलाल महतो की विधवा पत्नी की सहमति के आलोक में उनके आश्रित में से किसी एक व्यक्ति को स्थायी पद पर नियुक्ति की सहमति जताई है. इस बाबत लिखित तौर पर एक पत्र सुखलाल के परिजनों को सौंपा गया है. डुमरी से विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमख जयराम कुमार महतो ने…
खूंटीः झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सह झालसा अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने आदिवासी बहुल खूंटी में अफीम की खेती के बढ़ते प्रभाव और दुष्परिणाम पर चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि इसके पीछे रैकेट है. इस रैकेट को पकड़ने की जरूरत है. डीसी और एसपी इस मामले में सख्त कदम उठाएं. स्थानीय बिरसा कॉलेज के बहुउद्देशीय भवन में रविवार को आयोजित राज्यस्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातों की चर्चा की. न्यायमुर्ति सुजित नारायण प्रसाद ने कहा है कि नशा से पूरा परिवार बर्बाद हो जाता है. नशा को लेकर जागरूक…
रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 13 जून को डुमरी ब्लॉक परिसर में उन्होंने कीटनाशख खा लिया था. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. कीटनाशक खाने से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख जयराम कुमार महतो के नाम एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उन्होंने डुमरी के बीडीओ समेत बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई…
रांचीः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं गोड्डा के पूर्व विधायक अमित मंडल ने कहा है कि झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की मंशा युवाओं, बेरोजगारों को नौकरी देने की नहीं है. इसलिए शिक्षख पात्रता परीक्षा जेटेट के लिए क्षेत्रवार भाषा की अनदेखी गई. यह विवाद जानबूझ खड़ा कर दिया गया है, ताकि इस मामले को लझा दिया जाए. उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भाषा के विरोध में नहीं, लेकिन अंगिका, भोजपुरी और मुंडारी जैसी भाषाओं को हटाने का हम कड़ा विरोध करते हैं. अमित मंडल ने कहा कि और 2016 के J-TET में अंगिका भाषा थी, फिर अब…
रांचीः ओडिशा-झारखंड सीमा पर शनिवार सुबह संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सल आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सत्यवान कुमार सिंह शहीद हो गए हैं. रांची स्थित सीआरपीएफ की 133वीं बटालियन धुर्वा में उनके पार्थिव शरीर को झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी समेत पुलिस के आला अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित तक श्रद्धांजलि दी. इसके साथ ही मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने एक्स पर शोक संदेश जारी किया है. जानकारी के मुताबिक आईईडी में विस्फोट राउरकेला के निकट बलंग गांव के पास सुबह करीब छह बजे…
केंद्र सरकार ने झारखंड में कोडरमा से बरकाकाना रेलवे स्टेशन के बीच 3,063 करोड़ की लागत वाली मल्टी ट्रैकिंग परियोजना को मंजूरी दिए जाने से झारखंड में यातायात और आर्थिक क्षेत्र में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे. झारखंड के लिए इसे एक बड़ी अहम परियोजना के तौर पर देखा जा रहा है. रेल मार्ग तैयार होने से बिहार और झारखंड के बीच व्यापार, पर्यटन और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद रेलल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मीडिया को दी जानकारी में बताया है कि…
अहमदाबाद में उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर का ब्लैक बॉक्स विमान के मलबे से बरामद कर लिया गया है. सिविल एविएशन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु ने इसकी जानकारी दी है. राम मोहन नायडू किंजरापु ने एक्स पर पोस्ट किया, “एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (एएआईबी) ने अहमदाबाद में दुर्घटनास्थल से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) 28 घंटे के अंदर बरामद कर लिया है. यह जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है. इससे घटना की जांच में काफी मदद मिलेगी.” ब्लैक बॉक्स निभा सकता है महत्वपूर्ण भूमिका तकनीकी रूप से फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के रूप में…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us