Author: Fact File

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची स्थित सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप विवाद और आदिवासी अधिकारों को लेकर बुलाए गए झारखंड बंद में सुबह से ही जगह-जगह बंद समर्थक सड़कों पर उतरे हैं. रांची में बंद का व्यापक असर देखने को मिल रहा है. आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने बुधवार, चार जून को झारखंड बंद बुलाया है. गौरतलब है कि रांची में सरना स्थल के पास से नवनिर्मित फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर आदिवासी संगठन लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं. बंद समर्थक सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे…

Read More

रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ नाथ महतो ने कहा है कि चार जून को विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए झारखंड बंद का उनका दल नैतिक समर्थन करता है. रांची में मीडिया से बातचीत में देवेंद्र ने कहा कि आदिवासी संगठनों की मांगें जायज है. सरकार को उनकी मांग पर गंभीरता से कार्रवाई करनी होगी. झारखंड अलग राज्य आंदोलन में बड़ी संख्या में आदिवासियों ने कुर्बानी दी है. सरकार का नेतृत्व भी एक आदिवासी मुख्यमंत्री कर रहे हैं. देवेन्द्र नाथ महतो ने बताया कि 15 मई को दुमका से खतियानी पदयात्रा निकाली गई थी. यह…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी में रांची स्थित सिरमटोली सरना स्थल के पास रैंप विवाद और आदिवासी अधिकारों के समर्थन में आदिवासी बचाओ मोर्चा और केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली बचाओ मोर्चा ने चार जून को झारखंड बंद बुलाया है. इससे पहले मंगलवार की शाम रांची में आदिवासी संगठनों ने मशाल जुलूस निकाला और बंद को समर्थन देने का आह्वान किया. जयपाल सिंह स्टेडियम से निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया. सरना स्थल के पास से नवनिर्मित फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर आदिवासी संगठन लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं. आदिवासी संगठनों का कहना…

Read More

रांचीः रांची जिले के लापुंग थाना प्रभारी संतोष यादव पर भीड़ में शामिल असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया है. इस हमले में थाना प्रभारी और एक जवान घायल हैं. घायल थाना प्रभारी और जवान को बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक लापुंग में कथित तौर पर एक जमीन विवाद को लेकर ग्राम सभा की बैठक हो रही थी. इस सभा में कुछ असामाजिक तत्वों की मौजूदगी की सूचना पर लापुंग थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे. जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची, भीड़ ने उन…

Read More

बोकारोः बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह के पैन और वोटर कार्ड को लेकर जारी जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व विधायक और बीजेपी नेता बिरंची नारायण ने चास एसडीओ प्रांजल ढांढा के पास अपना पक्ष रखा. एसडीओ से मुलाकात के बाद मीडिया को उन्होंने बताया, “पक्ष रखने के लिए नोटिस मिला था. हमने अपना पक्ष रखा है और जो भी जानकारी है, उसके बारे में अधिकारी को लिखित और मौखिक दोनों बता दिया है.” उन्होंने कहा, “बोकारो विधायक के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बनता है. इसलिए कार्रवाई की मांग की गई है. विधायक श्वेता सिंह के चारों…

Read More

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि अगर उनके चुनाव लड़ने से पार्टी की स्थिति और मजबूत होती है, तो वे निश्चित रूप से बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने पार्टी के सामने अपनी यह इच्छा जताई है कि वह जल्द ही बिहार लौटना चाहते हैं. सोमवार को चिराग पासवान एक क्षेत्रीय समाचार चैनल के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रायपुर पहुंचे थे. इसके बाद स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में पूछे जाने पर पासवान ने कहा, ‘मैं पहले…

Read More

रांची: रांची जोन के पुलिस महानिरीक्षक पद पर पोस्टिंग के बाद मनोज कौशिक ने सोमवार को रांची के एसएसपी ऑफिस में पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अपराध नियंत्रण और पुलिस महकमा को चुस्त दुरूस्त बनाने के कई निर्देश दिए हैं. इस बैठक में रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के अलावा ग्रामीण, सिटी एसपी और सभी डीएसपी शामिल हुए. बैठक के बाद आईजी ने कहा है कि आम और संगठित अपराध (ऑर्गेनाइज्ड क्राइम) रोकने के लिए चर्चा की गई है. इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों के कार्य क्षेत्र के बारे में जानकारी ली है तथा यह भी जाना है कि…

Read More

रांची : चाईबासा में हुए नक्सली मुठभेड़ में घायल कोबरा बटालियन को जवान को बेहतर इलाज के लिए राउरकेला से रांची लाया गया है. यहां उन्हें राज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां चिकित्सकों की टीम इलाज में जुटी है. 30 मई को चाईबासा जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बल के जवान सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पहले उन्हें इलाज के लिए राउरकेला में भर्ती कराया गया था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए रांची के राज अस्पताल लाया गया है. गौरतलब है कि पश्चिमी सिंहभूम…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि कथित सरकारी संरक्षण में उनके खिलाफ गलत तरीके से मुकदमे दर्ज, कराने, फर्जी स्टिंग करने, उन पर अथवा परिवार वालों पर हमले की साजिश चल रही है. मरांडी ने कहा है, “हमें कुछ विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके अनुसार झारखंड सरकार के शीर्ष नेतृत्व से जुड़े कुछ अत्यधिक कथित भ्रष्ट अधिकारी अधिकारी उनके अथवा  उनके परिवार और निकट लोगों के खिलाफ षड्यंत्र रचने में लगे हुए हैं.” बीजेपी नेता ने कहा, “उनके खिलाफ इसलिए ये जाल बुना जा रहा है…

Read More

रांची : मांडर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की विधायक और राज्य की कॉषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने 12वीं बोर्ड कॉमर्स की परीक्षा में पूरे राज्य में छठा स्थान लाने वाली रेखा तिर्की को सम्मानित करते हुए उनकी मां के नाम एक लाख रुपये का चेक दिया है. मंत्री ने रेखी की आगे की पढ़ाई के लिए यह मदद की है. रविवार को मंत्री मांडर के मेसाल स्थित महादेव उरांव आवास पर पहुंच कर रेखा को सम्मानित किया. और भविष्य में पढ़ाई को लेकर बातचीत की. इसमौके पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने रेखा तिर्की की मां सीता उरांव के…

Read More