Author: Fact File
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को बिहार में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस और बीजेपी पर हमला बोला. नालंदा में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ” ट्रंप ने 11 बार कहा कि उन्होंने मोदी जी से सरेंडर करवा लिया. मोदी जी इसका खंडन भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि वो सच्चाई है.” उन्होंने राजगीर में अंतर्राष्ट्रीय समागम केंद्र में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को भी संबोधित किया. राहुल गांधी ने कहा, “मेरा लक्ष्य जाति जनगणना है. मैंने लोकसभा में प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि जाति जनगणना होगी. बीजेपी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू- कश्मीर में 46,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. इनमें दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल चिनाब ब्रिज का उद्घाटन भी शामिल है. उन्होंने इस अभूतपूर्व परियोजना को संभव बनाने वाले इंजीनियरों और निर्माण श्रमिकों की पीठ थपथपाई. उन्होंने अंजी ब्रिज का भी लोकार्पण किया. चिनाब पुल दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे आर्च ब्रिज है, जो कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेगा और सभी मौसम में संपर्क सुनिश्चित करेगा. यह भूकंप और सर्दियों के दौरान सबसे न्यूनतम तापमान को भी झेल सकता है, जब…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के कटरा में ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए पाकिस्तान अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा, तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद आएगी. शुक्रवार को जम्मू कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी ने चिनाब ब्रिज, अंजनी पुल का उद्घाटन किया. इसके साथ ही उन्होंने कटरा-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने कहा, “आज 6 जून है, संयोग से ठीक एक महीने पहले, 6 मई की ही रात पाकिस्तान के आतंकियों पर कयामत बरसी थी। अब पाकिस्तान कभी भी ऑपरेशन सिंदूर का नाम सुनेगा तो उसे अपनी शर्मनाक शिकस्त याद…
रांचीः राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 10 जून को दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रही हैं। इस दौरान वह बाबा बैद्यनाथधाम मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गई. मुख्य सचिव ने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को राष्ट्रपति के दौरे को यादगार बनाने पर जोर देते हुए हर छोटी-बड़ी व्यवस्था को समय पर दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक की व्यवस्था तय करते हुए उसकी जवाबदेही…
रांची : एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने रांची में ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता सनोत सोरेन को 60 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गुरुवार को हुई गिरफ्तारी के बाद हरमू-कडरू रोड स्थित उनके आवास पर की गई छापेमारी में लगभग 17 लाख रुपये नगद बरामद किए गए हैं. बरामद रुपये के बारे में कार्यपालक अभियंता कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. पूछताछ के बाद अभियंता को शुक्रवार को अदालत में पेश करने की तैयारी है. रांची के जोन्हा इलाके में ग्रामीण सड़क निर्माण से जुड़ी एक योजना में काम पूरा करने के बाद बिल के…
रांचीः झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को राजभवन के सामने धरना दिया. सभा की. और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने की आवाज मुखर की. यह पदयात्रा 15 मई को दुमका के फूलों-झानो चौक से शुरू की गई थी. 570 किमी पैदल चलते हुए और 21 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते कार्यकर्ता गुरुवार को रांची पहुंचे. यहां महाधरना का आयोजन किया गया. इसमें कोल्हान, संथाल परगना, छोटानागपुर और कोयलाचंल के कार्यकर्ता शामिल हुए. पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बताया है कि नौ जून को इसी मुद्दे पर राज्यपाल ने मुलाकात का समय दिया…
रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में एक और फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया. सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना के निर्माण में 355.76 करोड़ खर्च हुए हैं. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित वन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहम घोषणा करते हुए कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम हमारे अग्रणी मार्गदर्शक कार्तिक उरांव जी के नाम पर जाना जाएगा. हेमंत सोरेन ने कहा, “इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं.” गौरतलब है कार्तिक उरांव…
चांडिलः सरायकेला जिले के नीमडीह प्रखंड क्षेत्र के आमबेड़ा के पास एक हाथी की मौत हो गई है. वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची है. हाथी की मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हाथी का शव खेत में पड़ा हुआ मिला है. गुरुवार की सुबह अपने खेतों की ओर जाते ग्रामीणों ने एक हाथी के शव को देखा. ग्रामीणों ने हाथी की मौत की सूचना नीमडीह पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वन विभाग को दी. घटना की जानकारी मिलने के बाद रेंजर शशि प्रकाश रंजन व अन्य वनकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे हैं. पोस्टमॉर्टम करने के लिए…
रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ छावनी के पंजान रेजिमेंटल सेंटर स्थित किलाहरी ड्रिल स्कावयर में आयोजित पासिंग परेड में 622 अग्विनीर जवान शामिल हुए. 31 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण के बाद सभी जवानों को देश सेवा की शपथ दिलायी गयी. पेजाब रेजमेंटल सेंटर के कमांडेंट ब्रगेडियर साजेश बाबू पीजी ने अग्निवीरों और उनके अभिभावकों को बधाई दी. इस मौके पर अग्निवीरों ने संविधान, राष्ट्र के प्रति निष्ठा राष्ट्रीय सुरक्षा वर्दी का सम्मान और भारतीय सेना की समृद्ध पंरपराओं के अनुपालन की शपथ ली. आयोजन में शामिल अग्निवीरों के माता-पिता, अभिभावकों को पारंपरिक गौरव पदक दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन…
रांचीः रांची की जानी-मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का निधन हो गया है. 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ चक्रवर्ती लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनके निधन से झारखंड की चिकित्सा जगत में शोक है. गुरुवार को रांची स्थित हरमू मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. चिकित्सा सेवा के प्रति निष्ठा, अनुभव उनकी पहचान रही. महिला स्वास्थ्य, शिक्षा के क्षेत्र में लगभग 58 साल का उनका गौरवमयी करियर रहा है. 1965 में उन्होंने पटना मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us