Author: Niraj Sinha
केंद्र सरकार ने मंगलवार को कहा है कि भारत ने अमेरिका सहित कई देशों से एलपीजी को आयात करना शुरू कर दिया है. साथ ही बताया कि देश में आपूर्ति सामान्य बनी हुई है और किसी भी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर से गैस खत्म होने की रिपोर्ट नहीं मिली है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विपणन एवं तेल रिफाइनरी संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अधिकांश एलपीजी खाड़ी देशों से आ रही है. शर्मा ने कहा, “हमारी तेल कंपनियों ने अमेरिका से एलपीजी लेना शुरू कर दिया है. सरकार एलपीजी के स्रोतों में विविधता लाने…
भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्ट्चार्य ने कहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव में भाकपा माले वाम फ्रंट के साथ मिलकर 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और मजबूत वाम पक्ष तैयार करेगी. रांची में पार्टी कार्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस में भट्टाचार्य ने कहा कि असम के वृहतर गठबंधन में भाकपा माले शामिल है और कुछ सीटों पर उम्मीद्वार खड़ी करेगी. जबकि तमिलनाडु में भाकपा माले 15 सीट पर चुनाव लड़ेगी और शेष सीटों पर डीएमके गठबंधन के साथ मिलकर काम करेगी. पार्टी केरल में कन्नूर, त्रिवनपुरम और त्रिशूल जिलों में 3 सीट पर चुनाव लड़ेगी. एसआईआर पर कड़ा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के खिलाफ इजरायल-अमेरिका की संयुक्त लड़ाई के बाद आए वैश्विक संकट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि संकट से निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है. पीएम मोदी ने आज शुक्रवार को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, “आज युद्ध के चलते जो वैश्विक संकट बना है, उससे निपटने में भारत कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है.” वीडियो में पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आजकल बहुत चर्चा एलपीजी को लेकर हो रही है. कुछ लोग…
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को हटाने के लिए लाया गया अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से बुधवार को गिर गया. हालांकि इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसद में काफ़ी हंगामा भी देखने को मिला. गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि “स्पीकर ओम बिरला को नैतिकता न सिखाई जाए क्योंकि जब कांग्रेस पार्टी थी तो उनके स्पीकर के ख़िलाफ़ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान तत्कालीन स्पीकर सदन में बैठते थे जबकि ओम बिरला इस अविश्वास प्रस्ताव के आने के बाद से यहां नहीं आए हैं.” वहीं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि उन्हें ‘सदन…
सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई ने कहा है कि कक्षा 12 की गणित बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र पूरी तरह असली हैं और उनकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं हुआ है. सीबीएसई की ओर से यह स्पष्टीकरण तब आया जब सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि प्रश्नपत्र पर छपे एक क्यूआर कोड को स्कैन करने पर एक गाने का यूट्यूब वीडियो खुल रहा था. बोर्ड के अनुसार, क्यूआर कोड से जुड़े इस मामले के कारण जो संदेह उत्पन्न हुआ था, उसे अब दूर कर दिया गया है. बोर्ड का कहना है कि उन्होंने इस मामले को पूरी गंभीरता से…
रांचीः झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने रांची के टीटॉस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और एक वेटर की मौत की घटना को गंभीरता से लिया है. इस घटना को लेकर सोमवार को उन्होंने एक उच्च स्तरीय बैठक कर पुलिस अफसरों को सख्त निर्देश दिए. इस बैठक में पुलिस महानिदेशक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए. इसके लिए तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिए. डीजीपी ने आम नागरिकों को भरोसा…
यूपीएससी सिविल सर्विसेज़ 2025 का परिणाम घोषित हो गया है. राजस्थान के अनुज अग्निहोत्री ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा प्रयास था. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “मैंने 2022 में अपनी इंटर्नशिप के दौरान ही तैयारी शुरू कर दी थी. इसके बाद 2023 में पहली बार परीक्षा दी. पहले ही अटेम्प्ट में डैनिक्स (दिल्ली, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा) के लिए चयन हुआ था.” उन्होंने आगे कहा, “यूपीएससी की तैयारी में बहुत मेहनत लगती है. यह सफ़र कठिन होता है, लेकिन आख़िर में रिज़ल्ट अच्छा आता है, तो सब कुछ…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है जिस बेलाल शेख नामक आरोपी को पाकुड़ पुलिस पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है, वह खुले आम सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी की इफ्तार पार्टी में शामिल होता दिख रहा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि महेशपुर, पाकुड़ में दर्ज नगर कांड संख्या 275/25 (दिनांक 27-10-2025) में बेलाल शेख नामक व्यक्ति के खिलाफ आर्म्स एक्ट और बीएनएस की धारा 109 (अटेम्प्ट टू मर्डर) जैसे गंभीर आरोपों में मामला दर्ज है. आश्चर्य की बात यह है कि जिस अपराधी को पकड़ने में पाकुड़ की पुलिस नाकाम रही है, वही अपराधी खुलेआम…
सरायकेला : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपाई सोरेन के पोते वीर सोरेन का हिमाचल प्रदेश के मनाली में बुधवार को निधन की खबर मिलने के बाद सोरेन मनाली पहुंचे हैं. जानकारी के अनुसार मृतक वीर सोरेन को अपने पैतृक स्थान सरायकेला लाया जाएगा. 21 साल के वीर सोरेन चंपाई सोरेन के पुत्र और बीजेपी नेता बाबूलाल सोरेन के बेटे हैं. वे कुल्लू मनाली घूमने गए थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना को लेकर कुल्लू पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने बताया कि बीते दिन मनाली थाना को अस्पताल से एक युवक की मौत की सूचना मिली थी.…
रांची: वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए झारखंड का बजट मंगलवार, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर पेश करेंगे. बजट को लेकर सरकारी स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. वित्त मंत्री विधानसभा पहुंच चुके हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पहले ही संकेत दिए हैं कि अगले वित्तीय वर्ष का बजट एक लाख साठ हजार करोड़ का हो सकता है. हालांकि आधिकारिक जानकारी के मुताबिक यह राशि मामूली तौर पर आगे- पीछे भी हो सकती है. देखा जाना है कि इस बार योजना मद और स्थापना मद में कितनी राशि का प्रावधान किया जाता है. संकेत मिले हैं कि इस…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us