Author: Niraj Sinha
झारखंडः शिक्षक पात्रता नियमावली में भाषा विवाद पर विचार करने के लिए पांच मंत्रियों की कमेटी बनी झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा में भोजपुरी, मगही, अंगिका सहित क्षेत्रीय और जनजातीय भाषाओं को शामिल करने की मांग पर नए सिरे से विचार/अध्ययन करने के लिए सरकार ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है. यह समति भाषा संबंधी मामलों पर विचार/अध्ययन करने के पश्चात नियमावली में जनजातीय/ क्षेत्रीय भाषा को सम्मिलित या विलोपित करने के बिंदु पर अनुशंसा करेगी. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार इस कमेटी में श्रम…
रांचीः झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में गिरफ्तार किए गए 159 अभ्यर्थियों को जमानत की सुविधा प्रदान की गई है. रांची के न्यायायुक्त योगेश की अदालत ने जमानत पर फैसला सुनाया. कोर्ट ने उन्हें 20-20 हजार रुपये के निजी मुलचके पर जमानत दी है. इससे पहले कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस मामले में कई अभ्यर्थियों की ओर से सीनियर एडवोकेट अविनाश पांडे ने बेल पर बहस किया और उनका पक्ष मजबूती से रखा. अदालत में यह बताया गया कि अभ्यर्थियों को जो प्रश्न पत्र मिले थे, उसमें परीक्षा में आए…
पटनाः बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार किया गया. गांधी मैदानमें आयोजिक एक भव्य सपथ ग्रहण समारोह में 32 मंत्रियों ने शपथ ली. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी शामिल हैं. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार भी मौजूद रहे. बीजेपी के 15, जदयू के 13 मंत्री सम्राट चौधरी के सीएम बनने के 22 दिन बाद हुए कैबिनेट विस्तार में बीजेपी के 15, जेडीयू…
रांचीः उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार तथा स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के साथ बुधवार को झारखंड राज्य आकलन-प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता हुई. मंत्री सुदिव्य कुमार के धुर्वा स्थित आवास पर लगभग एक घंटा चली बैठक में पारा शिक्षकों की समस्याओं, सेवा सुरक्षा, भविष्य और मानवीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. इस बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सुप्रीम कोर्ट के अंतिम आदेश तक सभी धैर्य बनाए रखेंगे. मंत्रियों ने प्रतिनिधिमंडल से स्पष्ट कहा कि राज्य में किसी भी कर्मचारी या आमजन के हितों से समझौता नहीं किया जाएगा.…
सरायकेलाः चांडिल वन विभाग रेंज के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई हैं. हाथियों के हमले में इसी परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाली दो महिलाओं में चाइना देवी और उनकी बेटी अमिता कुमारी हैं. जबकि हाथियों के हमले में कमलचंद महतो, मोहन महतो और संतुला देवी घायल हुए हैं. शनिवार की तड़के तीन बजे हाथी मोहन महतो के घर में घुस गए. घर में रखे धान खा गए.…
रांचीः झारखंड में प्रस्तावित एसआईआर को लेकर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने को कहा है. मुख्यमंत्री के कांके रोड स्थित आवास पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई. इसमें विशेष गहन पुनरीक्षण, जनगणना और सांगठनिक मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक के पहले दिन राज्य के 12 जिलों से आए संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया. बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि वर्तमान राजनीतिक हालात में संगठन की जिम्मेदारी पहले से अधिक बढ़ गई है. उन्होंने बूथ,…
बंगालः हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी के समर्थन में चुनावी मैदान संभाला, कांग्रेस से दूरी, निशाने पर बीजेपी रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मैदान संभाल लिया है. शनिवार को उन्होंने झारखंड की सीमा से सटे पुरुलिया जिले के काशीपुर, मानबाजार और बांधवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की. काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी सोमेश बेल्थरिया के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल के समाज का हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी ममता…
बंगालः हेमंत सोरेन ने ममता बनर्जी के समर्थन में चुनावी मैदान संभाला, कांग्रेस से दूरी, निशाने पर बीजेपी रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस के समर्थन में मैदान संभाल लिया है. शनिवार को उन्होंने झारखंड की सीमा से सटे पुरुलिया जिले के काशीपुर, मानबाजार और बांधवान विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी सभा की. काशीपुर में टीएमसी प्रत्याशी सोमेश बेल्थरिया के समर्थन में आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि बंगाल के समाज का हर वर्ग आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक, अमीर और गरीब सभी ममता दीदी के…
राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उच्च सदन का सदस्य मनोनीत किए जाने पर राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पेनलिस्ट सुरेंद्र राजपूत ने सोशल मीडिया के जरिए सरकार और इस फैसले पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, हरिवंश सिंह पहले एक राजनीतिक दल जेडीयू से सांसद थे, ऐसे में उन्हें राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत करना हैरान करने वाला है. सुरेंद्र राजपूत ने सवाल किया, “क्या यह कला और संस्कृति की विभूतियों के प्रति अन्याय नहीं है? उनके नाम पर किसी कलाकार की राज्यसभा सीट खा गए. उन्हें सदन भेजना ही था…
रांचीः झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा है कि पंचायतों के विकास के लिए केंद्र से पैसा मिलना कोई मेहरबानी नहीं, संवैधानिक अधिकार है. झामुमो नेता ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की जनता को गुमराह करने और सस्ती राजनीति करने में भाजपा को महारत हासिल है. केंद्र सरकार द्वारा जो भी राशि भेजी जाती है, वह करदाताओं के पैसे से आती है, न कि किसी पार्टी की जेब से. भाजपा नेताओं द्वारा झारखंड सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाना पूरी तरह निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है. हकीकत…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us