Author: Niraj Sinha

तृणमूल कांग्रेस की सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफ़ा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफ़ा बुधवार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन को सौंपा. राज्यसभा के सभापति ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार भी कर लिया है. बुधवार को पार्लियामेंट्री बुलेटिन जारी कर इसकी जानकारी दी गई. हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे आगे किस दल में शामिल होंगी. उन्होंने इस्तीफ़े के बाद एएनआई से बातचीत में कहा, “इसके पीछे मेरे व्यक्तिगत कारण हैं. मेरे राजनीतिक कारण हैं. और एक स्वतंत्र देश में एक नेता अपने राजनीतिक जीवन में कोई भी फ़ैसला ले सकता है.” सुष्मिता…

Read More

झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सवालों के बीच रणनीतिक बिसात पर सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दूर की कौड़ी चल दी है. पिछले चार दिनों में चुनाव को लेकर सत्तरूढ़ दलों के अंदर- बाहर और बीजेपी में जो राजनीतिक परिस्थितियां पैदा होती रहीं, उसे परखने के साथ हेमंत सोरेन ने चुनावी फिजां को न सिर्फ मोड़ा, बल्कि इसके भी संकेत दिए कि उनकी नजर कहीं दूर तक है. झारखंड में 18 जून को राज्यसभा की दो सीटों के लिए चुनाव होने हैं. एक सीट सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक अध्यक्ष…

Read More

रांचीः आदिवासी मामलों में मुखर और कई सवाल, मुद्दे को लेकर बहस-विवाद में रहने वालीं निशा भगत को कांके पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. निशा भगत के साथ एक अन्य महिला बुधना उराव उर्फ भगताइन को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. कांके थाना क्षेत्र के हुसीर मौजा स्थित विवादित जमीन पर एसडीओ कोर्ट की रोक के बावजूद गुरुवार को निशा भगत घर निर्माण कराने पहुंची थीं. इस दारौन पुलिस बलों के साथ नोंक-झोंक हुई. जानकारी के अनुसार खाता संख्या 134 प्लॉट संख्या 1550 रकबा एक एकड़ 64 डिसमिल भूमि को लेकर मेघा उरांव और अजय उरांव…

Read More

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के छह एवं सात जून को प्रस्तावित दो दिवसीय झारखंड दौरे की सफलता को लेकर प्रदेश भाजपा ने तैयारियों की रूपरेखा तय कर ली है. बुधवार को इस सिलसिले में प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई. इस बाबत प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाऊरी ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय झारखंड दौरे को लेकर पार्टी पूरी तरह तैयार है. बैठक में उनके दौरे से जुड़ी तैयारियों का बिंदुवार खाका खींचा गया और उसे सफल बनाने के लिए नेताओं के बीच जिम्मेवारियों का बंटवारा…

Read More

रांचीः अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सीइओ अनुराग बेहर और उनके सहयोगियों ने रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस दौरान रांची में बन रहे अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, 1000 बेड का मेडिकल कॉलेज और अस्पताल तथा स्कूल की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई. साथ ही राज्य में साझा सहयोग से शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्रों पर भी बातचीत हुई. गौरतलब है कि रांची के निकट इटकी में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा 150 एकड़ भूमि पर 1300 बेड का अस्पताल और मेडिकल कॉलेज बनाया जा रहा है. इस अस्पताल के 75 प्रतिशत (975) बेड पूरी तरह से मुफ्त…

Read More

रांचीः एंटी करप्शन ब्यूरो धनबाद की टीम ने बोकारो के बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई मो. याकूब अंसारी को 5000 रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. शिकायतकर्ता ने रांची एसीबी मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक के नाम से आवेदन देकर अपनी पीड़ा बतायी थी. इससे पहले पीड़ित ने बोकारो जिला के बालीडीह स्थित मखदुमपुर इलाके में 13 डिसमिल जमीन की लूट और धमकी दिए जाने को लेकर बालीडीह थाना में थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह को लिखित आवेदन दिया था. उन्होंने एसडीपीओ चास, बोकारो एसपी और डीसी से भी न्याय की गुहार लगाई थी. इस मामले की जांच बालीडीह…

Read More

रांची पुलिस ने कर्मचारी चयन आयोग,  भारत सरकार (स्टाफ सिलेक्शन कमीशन ) द्वारा जीडी कांस्टेबल परीक्षा में कंप्यूटर हैक कर फर्जीवाड़ा करने के मामले में दो परीक्षार्थी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें केंद्रीक्षक और कंप्यूटर ऑपरेटर भी शामिल हैं. रांची के ग्रामीण एसपी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में बताया है कि CAPF परीक्षा-2026 के संचालन के दौरान टाटीसिल्वे स्थित एक परीक्षा केंद्र पर कंप्यूर को हैक करने की कोशिशों में एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी. इसके बाद एक छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई है. गठित छापामारी दल के द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर निरीक्षण…

Read More

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस वर्ष तीनों स्ट्रीम मिलाकर कुल 85.20 फीसदी छात्र सफल हुए हैं। रिजल्ट में एक बार फिर लड़कियों ने बाजी मारी है। बोर्ड के अनुसार लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 82.13 फीसदी दर्ज किया गया. छात्र अपना रिजल्ट CBSE Result Portal और CBSE Official Website पर जाकर देख सकते हैं. इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए भी रिजल्ट उपलब्ध है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी की आवश्यकता…

Read More

तमिलनाडु में बुधवार को तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के नेतृत्व वाली सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया है. मुख्यमंत्री जोसेफ़ विजय की सरकार के पक्ष में 144 विधायकों ने वोट किया. 234 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 118 है. विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने पर पहले मुख्यमंत्री विजय ने प्रस्ताव रखा, फिर सभी दलों के विधायकों ने इस पर चर्चा की. इसके बाद बहुमत को लेकर वोटिंग हुई. इसमें टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को सदन में 144 विधायकों का समर्थन मिला. फ्लोर टेस्ट से पहले विपक्ष ने सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की…

Read More

रांचीः कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा है कि भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस वर्ष मानसून में कम बारिश के आसार है, जिस कारण सूखे की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. ऐसे में राज्य सरकार पहले से ही तैयारी कर किसानों को राहत पहुंचाने की दिशा में काम कर रही है. उन्होंने अधिकारियों और विशेषज्ञों से कहा है कि सूखे से निपटने के लिए सभी तैयारियां पूर्व में कर ली जाए. शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित खरीफ कर्मशाला 2026 के दूसरे दिन के कार्यक्रम में बोल रही थीं. कृषि मंत्री ने कहा कि…

Read More