Author: Niraj Sinha
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय राजकीय दौरे पर मॉरीशस पहुंच गए हैं. एयरपोर्ट पहुंचने पर मॉरीशस के पीएम नवीनचन्द्र रामगुलाम ने उनका स्वागत किया. दो दिवसीय यात्रा पर मॉरीशस पहुंचे पीएम मोदी राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान कई द्विपक्षीय समझौते भी होने हैं. पीएम मोदी का यह मॉरीशस दौरा काफी अहम है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि मॉरीशस की यह यात्रा एक खास मित्र के साथ जुड़ने और विभिन्न क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच सहयोग के नए रास्ते तलाशने का एक शानदार अवसर है. आज पीएम मोदी…
रांची। झारखंड में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर विधानसभा में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों ने विधानसभा में राज्य में ‘बिगड़ती’ कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया। इस मुद्दे पर खूब हंगामा भी किया. विधायकों ने इस विषय पर सदन में चर्चा की मांग की। सदन में भाजपा विधायकों ने नारेबाजी की और वेल में पहुंच गये। झारखंड में ध्वस्त है कानून-व्यवस्थाः बाबूलाल मरांडी इससे पहले नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सदन में यह मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा, ‘झारखंड…
झारखंड बीजेपी में विधायक दल का नेता कौन, तीन महीने से उठते इस सवाल से पार्टी उबर गई है। बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद विधानसभा में उन्हें नेता प्रतिपक्ष का दर्जा भी मिला है। झारखंड में बीजेपी मुख्य विपक्षी दल है। बाबूलाल मरांडी अभी प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब नेता बनाये जाने के बाद नेतृत्व किसी और को प्रदेशश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देगा। बाबूलाल मरांडी को नेता बनाए जाने के बाद सबकी नजरें रघुवर दास पर टिकी है कि पार्टी में उनकी नई भूमिका क्या होगी। दरअसल रघुवर दास का…
रांची। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा है कि पार्टी में कई नेता-कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्लीपर सेल के रूप में काम कर रहे हैं। उन्हें चिह्नित करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रविवार को दुमका में एक प्रेस कांफ्रेस में यह बात कहते हुए के राजू ने झारखंड की सियासत में एक बहस छेड़ दी है। साथ ही काग्रेस की कार्य संस्कृति से पर्दा उठाने की कोशिश की है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि गुजरात कांग्रेस में कई नेता ऐसे हैं, जो भाजपा से मिले हुए हैं। उनके…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us