खूंटीः खूंटी के डुमरगड़ी में प्रकृति पर्व सरहुल को लेकर मिलन समारोह का आयोजन परंपरागत रूप में किया गया.
सरहुल मिलन समारोह में खोड़हा नृत्य प्रस्तुत करते हुए ग्रामीणों ने खुशियां मनायी.
कायर्क्रम की अध्यक्षता अजित मुंडा ने की. इस अवसर पर गांव के लोगों ने पारंपिरक वेशभूषा में मांदर और ढोल की थाप पर झूमे-नाचे. समाज के अगुवा और ग्राम प्रधानों को गमछा देकर सम्मानित किया गया.
अजित मुंडा ने कहा है कि सरहुल प्रकृति से से जुड़े जीवन का पर्व है. जल, जंगल और जमीन की रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी है.
इस मौके पर गांवों के पहान और अन्य लोग उपस्थित थे.
