झारखंड क्रिकेट के उभरते चेहरे शिखर मोहन शिखर मोहन का चयन न्यूजीलैंड दौरे 2026 के लिए इंडिया ए टीम में हुआ है. इसके साथ ही शिखर ने भारतीय क्रिकेट टीम की दहलीज पर कदम रख दिया है.
बांये हाथ के बल्लेबाज शिखर का यह चयन न्यूजीलैंड में होने वाले आगामी बहुदिवसीय (डेज़) मैचों के दौरे के लिए किया गया है. पिछले कुछ वर्षों से जिला और राज्य स्तर पर अपने शानदार और निरंतर प्रदर्शन के दम पर शिखर ने यह मुकाम हासिल किया है.
उनके चयन ने एक बार फिर साबित किया है कि झारखंड की धरती से निकलने वाले क्रिकेटर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं.
झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने शिखर की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है. उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.
शिखर मोहन की क्रिकेट यात्रा रांची क्रिकेट एकेडमी से शुरू हुई थी. बचपन से ही उनमें एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की ललक और प्रतिभा देखी गई. उनके इस सफर में उनके परिवार का विशेष योगदान रहा है. शिखर के पिता, सूरज मोहन एक प्रतिष्ठित अधिवक्ता हैं, जो अपने युवा समय में स्वयं एक बेहतरीन क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने ही शिखर को क्रिकेट के प्रति प्रेरित किया.
- रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले मैच में केरल के खिलाफ 143 रन और महाराष्ट्र के खिलाफ 127 रन की शतकीय पारियां.
- दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए फाइनल में 85 रन.
- ईरानी कप में रेस्ट ऑफ इंडिया की तरफ से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 60 रन.
- पिछले रणजी सत्र (2025-26) में 613 रन बनाए थे
