Browsing: Arresting

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर मे  स्थित आरआरएस के प्रांतीय कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सैफ अंसारी कोतवाली थाने के बाथरूम से भाग निकला. पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया. इस दौरान मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है. साथ ही बड़ी साजिश की आशंका को लेकर पुलिस की एसआईटी, एटीएस और एनआईए की टीम जांच मे जुटी है. आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ जारी है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया…

Read More

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान चलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में एक आदिवासी दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जादू-टोना के संदेह तथा भूमि विवाद को लेकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया है कि दो-तीन जून की दरमियानी रात दलानचकरी गांव निवासी पतिया हांसदा एवं उनकी पत्नी परनी देवी…

Read More

खूंटीः खूंटी पुलिस ने रनिया थाना क्षेत्र से अफीम की खरीद-बिक्री करने आए चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से लगभग 2.328 किलोग्राम अवैध गीली अफीम बरामद की गई है, जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है. इसके साथ ही पुलिस ने दो बाइक और तीन टचस्क्रीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाथ लोमगा, बिरसा बरजो, सुपाए कन्डायबुरु और गांदु बरजो उर्फ संदीप बरजो के रूप में हुई है. ​एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र के तांबा गांव के पास…

Read More

हजारीबाग: पुलिस ने 11 वर्षीय लड़की और उसके 3 वर्षीय भाई के अपहरण और हत्या के मामले में आरोपी संजीत पासवान को गिरफ्तार कर लिया है. कटकमदाग थाना क्षेत्र में 27 मई 2026 को दोनों नाबालिग बच्चे लापता हो गए थे. लड़की की उम्र 11 वर्ष और छोटे भाई की उम्र 3 वर्ष बताई जा रही है. उनके पिता ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. एसपी अमन कुमार ने मीडिया को बताया है कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि वह गाड़ियों के शोरूम में काम करता था और पीड़ित लड़की से…

Read More

रांचीः रांची के प्रसिद्ध जगन्नाथपुर मंदिर के गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या के मामले में रांची पुलिस ने तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही दान पेटी से चोरी के 3 लाख 977 रुपये बरामद किए गए हैं. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि तीनों अपराधी जगन्नाथपुर मंदिर के निकट के बस्ती के जगन्नातपुर कॉलोनी के रहने वाले हैं. जब वे मंदिर में वादरात को अंजाम देने घुसे, तो सुरक्षा प्रहरी ने उन्हें पहचान ली. अपनी पहचान छिपाने एवं पकड़े जाने से बचने के लिए अपराधकर्मियों द्वारा सुरक्षा प्रहरी बिरसा मुंडा की हत्या कर दी. दान पेटी…

Read More

रांचीः मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध रांची पुलिस की जारी कार्रवाई के तहत शहर के कोकर इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने तलाशी के क्रम में 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य सामान जब्त किया है. ब्राउन शुगर प्लास्टिक पाउच के अलावा कागज एवं सिल्वर फॉल के छोटे-छोटे पुड़िये में लपेट कर रखे गए थे. सदर पुलिस उपाधीक्षक संजीव बेसरा ने बताया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई. पुलिस की…

Read More

रांचीः शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा है, ‘उम्मीद की एक और किरण सलाखों के पीछे.’ सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर हेमंत सोरेन ने कहा है, “जल, जंगल, जमीन भाषा, संस्कृति अधिकार की रक्षा एवं देश के समर्पित एक और मजबूत आवाज को गुमनाम बनाने के लिए किए जा रहे षड़यंत्रों पर पूरे देश की नजर है. गौरतलब है कि लेह में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद शिक्षाविद और पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को उनके गांव उलेटोक्पो से शुक्रवार को गिरफ़्तार कर लिया…

Read More

खूंटीः झारखंड में खूंटी जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र अंतर्गत काड़ेतुबिद गांव के ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की हत्या के मामले में पुलिस ने दस लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें दो लोग ग्राम प्रधान के गांव के ही रहने वाले हैं. खूंटी के एसपी मनीष टोप्पो ने मीडिया को बताया है कि शनिवार की रात हुई इस घटना की तफ्तीश के लिए खूंटी के एसडीपीओ वरूण रजक की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी. पुलिस ने तेजी से जांच शुरू करने के साथ दस लोगों को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि ग्राम प्रधान हत्याकांड का मास्टर…

Read More

बोकारोः बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के बारीडाह जंगल में हेमलाल पंडित हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें एक महिला चंपा देवी भी शामिल हैं. 14-15 मई की रात हेमलाल पंडित अपने पिता तुलसी पंडित के साथ नावाडीह थाना क्षेत्र के बारीडीह इलाके से अपने गांव सिरौय (विष्णुगढ़ थाना) लौट रहे थे. इसा दौरान बाइक सवार तीन लोगों ने हेमलाल पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी. तुलसी पंडित झाड़-फींट का काम करते हैं. और घटना के दिन उन्हें झांड़-फूंट करने के लिए वानाडीह बुलाया गया था. एसपी मनोज…

Read More

रांचीः रांची के डीएमओ ऑफिस के कंप्यूटर ऑपरेटर विंदेश तिर्की को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दो हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. खनन संबंधी डाटा एंट्री के नाम पर ऑपरेटर विंदेश तिर्की घूस मांग रहा था. तभी एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. रांची जिले के अनगड़ा थाना क्षेत्र के जोन्हा के रहनेवाले अश्विन तिर्की ने एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) में शिकायत की थी कि उनका ट्रैक्टर ड्राइवर सोमरा मुंडा सरकारी कार्य के लिए बालू लादकर जोन्हा ले जा रहा था. जोन्हा जाने के दौरान राहे के अंचलाधिकारी ने ट्रैक्टर को…

Read More