Browsing: Babulal Marandi

रांचीः फरवरी में होने वाले शहरी निकायों के चुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम के साथ समर्थन देने के सवाल पर बीजेपी परहेज करेगी. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में हुई सांगठनिक बैठक में चर्चा से ये संकेत उभरे हैं. बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि निकाय क्षेत्र में प्रशासनिक तंत्र हावी है. जनता की समस्याओं  को सुनने वाला कोई नहीं. ऐसे में आगामी निकाय चुनाव में सेवाभावी और जन कल्याण को समर्पित राष्ट्रवादी सोच के प्रत्याशियों को जीत दिलाने केलिए संकल्पित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता अपने-अपने निकाय क्षेत्रों में राष्ट्रवादी सोच…

Read More

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है. जनता को धोखा दया है. बालू, ठेका, खदान और कमीशन हर जगह लूट का तंत्र चल रहा है और यह सरकार अब ठगवा सरकार बन चुकी है. सिंडिकेट सरकारी खजाने को लूरटकर अपने घर भर रहा है. इन्हें सत्ता से बाहर करना ही होगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता लगातार भाजपा को अपना…

Read More

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी ने हेमंत सोरेन सरकार की दूसरी पारी के एक साल होने पर एक आरोप पत्र जारी करते हुए कहा है कि सरकाकर ने झारखंड के साथ सिर्फ धोखा किया है. प्रदेश में लूट और करप्शन चरम पर है. प्रदेश कार्यालय में आरोप पत्र जारी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के 6 साल को झारखंड की बर्बादी का साल बताया. उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन ने विधानसभा चुनाव के समय जो सात गारंटी दी थी उसपर राज्य सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी,बल्कि राज्य को वर्षों पीछे धकेल दिया. आरोप पत्र जारी करने…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने डीएमएफटी फंड में कथित घोटाले को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि यह सिर्फ बोकारो जिले में नहीं, पूरे झारखंड में यह घोटाला हुआ है. मरांडी ने कहा कि उन्होंने पहले भी कहा था, डीएमएफटी घोटाले में बोकारो सिर्फ़ एक झांकी है, असल में यह भ्रष्टाचार पूरे झारखंड में फैला हुआ .अब कोडरमा और धनबाद से भी घोटालों के नए तथ्य सामने आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि आम तौर पर आईएएस अधिकारी एक जिले से दूसरे जिले में अनुभव लेकर जाते हैं, लेकिन हेमंत सरकार में…

Read More

रांचीः गोड्डा में हुए सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग और रिम्स टू के लिए रैयतों, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण के विरोध में झारखंड बीजेपी ने गुरुवार को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन किया. रांची में भी बीजेपी ने जुलूस निकाला. रांची के जुलूस का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र राय और रांची के विधायक सीपी सिंह कर रहे थे. उधर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, चंपाई सोरेन ,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ,प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन का नेतृत्व…

Read More

रांचीः झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन की सरकार पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि सरकार के संरक्षण में जिले के अफसर डीएमएफटी फंड को एटीएम समझकर लूट मचा रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने बोकारो में हुई कथित तौर पर डीएमएफटी फंड में करोड़ों की लूट को लेकर सरकार से सीबीआइ जांच कराने की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि लूट का पैसा सीएम की तिजोरी में जमा हो रहा है. पार्टी कार्यालय में एक प्रेस काफ्रेंस में बाबूलाल मरांडी ने बोकारो जिले में डीएमएफटी…

Read More

गोड्डाः झारखंड के गोड्डा में पिछले महीने सूर्य नारायण हांसदा उर्फ सूर्या हांसदा के पुलिस एनकाउंटर की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर मांग को लेकर झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति, संथाल परगना समन्वय समिति ने आंदोलन का ऐलान किया है. आंदोलन की शुरुआत 11 सितंबर को गोड्डा से होगी. इस दिन गोड्डा शहर में आक्रोश रैली निकालने की तैयारी की जा रही है. आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए झारखंड क्रांति सेना और छात्र समन्वय समिति की संयुक्त टीम सूर्या हांसदा के पैतृक गांव डकैता पहुंची थी. टीम के सदस्यों ने सूर्या हांसदा की नीलमनी…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने दावा किया है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान झारखंड के किस सीनियर पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को षडयंत्र कर फँसाने के प्रयास में किसे दो-दो बार पैसे देकर दिल्ली और गुवाहाटी भेजा था. इसका खुलासा प्रमाण के साथ बहुत जल्द होगा. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि झारखंड में पैसे और पद के लालच वाले पदाधिकारी उच्च पद पर बैठे नेताओं के खिलाफ षडयंत्र कर रहे हैं. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भी निशाना…

Read More

दुमकाः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ दलों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में हुई लगातार बारिश से एक ओर जहां किसानों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सरकार की व्यवस्था की कलई खोल दी है. राज्य में काफी संख्या में पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि मरीज समय पर अस्पताल…

Read More