Browsing: Babulal Marandi

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के अध्यक्ष और डुमरी से विधायक जयराम कुमार महतो का धनबाद में बरवाअड्डा के थाना प्रभारी को कथित तौर पर गाली-गलौज से जुड़े एक कथित ऑडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. अब जयराम के समर्थन में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी आगे आए हैं. बाबूलाल मरांडी ने पुलिस एसोसिएशन के उन बयानों पर पलटवार किया है, जिसमें जयराम महतो से माफी मांगने को कहा गया है. मरांडी ने कहा है, आज अगर जनप्रतिनिधि और पुलिस के बीच ऐसी स्थिति पैदा हो रही है, तो इसके लिए राज्य सरकार की…

Read More

रांचीः छात्रों के द्वारा आयोजित सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान तैनात दंडाधिकारी के द्वारा छात्रों पर की गई एकतरफा कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी भाजपा के अन्य नेताओं के साथ मंगलवार को रांची सदर के अंचलाधिकारी सह दंडाधिकारी के कार्यालय पहुंचे. मरांडी ने कहा कि किसी भी पदाधिकारी को सरकार की कठपुतली बनने की बजाय कानून और विधि सम्मत काम करना चाहिए, लेकिन पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान नियुक्त दंडाधिकारी ने एकतरफा कार्रवाई की है.   सीओ से मिलने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा, “छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान जेएमएम के नेताओं और…

Read More

रांचीः छात्र आंदोलन से जुड़ी जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच से जुड़ी प्रतिमा कुमारी ने रांची के कोतवाली थाना में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के आठ नेताओं के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस की जांच शुरू है. बोकारो के चंदनकियारी की रहने वाली प्रतिमा कुमारी ने 21 अगस्त को रांची में सरकार का पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान घटी घटना को लेकर यह प्राथमिकी दर्ज कराई है. सोमवार की शाम वे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी समेत बीजेपी के अन्य कई नेताओं के साथ प्राथमिकी दर्ज कराने पहुंची थी. प्रतिमा ने झामुमो नेता नवीन चंचल, उत्तम यादव, शाहबाज…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में जेएमएम के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई पिटाई के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो, वर्ना 25 अगस्त से उन सभी मैजिस्ट्रेट का भाजपा घेराव करेगी, जो जुलूस के दौरान तैनात थे. बाबूलाल सोमवार की शाम रांची में कोतवाली थाना के बाहर मीडिया से बात कर रहे थे. इससे पहले वे राँची में छात्रों के द्वारा पूर्व घोषित पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान छात्रा प्रतिमा कुमारी के साथ हुई बदसलूकी के खिलाफ पीड़ित छात्रा के साथ कोतवाली थाना पहुंचे, जहां प्रतिमा कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज कराई.…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र लिखा है. इसमें झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में कथित भ्रष्टाचार की ओर ध्यान दिलाते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है. बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा है कि मान्यता, सीट आवंटन एवं परीक्षा संचालन को लेकर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं. पिछले लगभग एक दशक में राज्य में फार्मेसी कॉलेजों की संख्या 3 से बढ़कर करीब 150 हो गई है. आरोप है कि कई संस्थानों को आवश्यक मानकों और संसाधनों के बिना एनओसी दिए गए तथा प्रति कॉलेज करीब ₹30 लाख तक की…

Read More

रांचीः जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार के रुख के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिसिया बर्ताव और गिरिडीह और रांची में पिटाई को लेकर प्रदेश में मुख्य विपक्ष भाजपा आग बबूला है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हुए हमले एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए झारखंड में पिछले 6 वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित सभी आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा के एक इंटरव्यू को लेकर हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार को घेरा है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंगित करते हुए कहा “झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जेपीएससी में व्याप्त कदाचार और अनियमितताओं की जानकारी आपके राजदार और कथित ‘सुपर सीएम’ के रूप में चर्चित मंत्री सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू को बहुत पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद मंत्री जी लंबे समय तक खामोश रहे.…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी, फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक को लेकर हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है. मरांडी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह आशंका हमने पहले ही दिन व्यक्त कर दी थी कि छात्रों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है। जिस तरीके से सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए, तुगलकी फरमान जारी कर एक झटके में JPSC-JSSC की नियुक्तियों और परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर रही थी, हमने उसी समय कहा था कि यह फैसला…

Read More

रांचीः विदानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संदर्भ में झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की मंशा एवं सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है. जबकि छात्रों की एक ही मांग सीबीआई जांच की रही है. आखिर सरकार इससे क्यों भाग रही है. इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि इस गड़बड़ी में, जेपीएससी, जेएसएससी की नौकरियों को बेचने में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं. सीबीआई जांच…

Read More

रांचीः झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन यह पत्र पूरी तरह गुप्त तरीके से भेजा जा रहा है.एक्स पर मरांडी ने कहा, “मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी जी ने छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. लेकिन सवाल यह है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि राहुल गांधी जी को गुप्त…

Read More