Browsing: Babulal Marandi
रांचीः जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद सरकार के रुख के खिलाफ शुक्रवार को छात्रों के पुतला दहन कार्यक्रम में पुलिसिया बर्ताव और गिरिडीह और रांची में पिटाई को लेकर प्रदेश में मुख्य विपक्ष भाजपा आग बबूला है. केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने रांची में एक प्रेस कांफ्रेंस में छात्रों पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा हुए हमले एवं बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज की भर्त्सना करते हुए झारखंड में पिछले 6 वर्षों में जेपीएससी, जेएसएससी सीजीएल सहित सभी आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है. केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा के एक इंटरव्यू को लेकर हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार को घेरा है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंगित करते हुए कहा “झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जेपीएससी में व्याप्त कदाचार और अनियमितताओं की जानकारी आपके राजदार और कथित ‘सुपर सीएम’ के रूप में चर्चित मंत्री सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू को बहुत पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद मंत्री जी लंबे समय तक खामोश रहे.…
हाईकोर्ट के आदेश पर बोले बाबूलाल- ‘यह तो होना ही था, छात्र आंदोलन समाप्त कराने को सरकार ने रचा ढोंग’
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी, फूड सेफ्टी ऑफिसर नियुक्ति रद्द करने के सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक को लेकर हेमंत सरकार की नीयत पर सवाल उठाया है. मरांडी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह आशंका हमने पहले ही दिन व्यक्त कर दी थी कि छात्रों के प्रति सरकार की नीयत ठीक नहीं है। जिस तरीके से सरकार बिना उचित कानूनी प्रक्रिया अपनाए, तुगलकी फरमान जारी कर एक झटके में JPSC-JSSC की नियुक्तियों और परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा कर रही थी, हमने उसी समय कहा था कि यह फैसला…
रांचीः विदानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने छात्र आंदोलन के संदर्भ में झारखंड सरकार के द्वारा लिए गए फैसले की मंशा एवं सरकार की नीयत पर सवाल खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के छात्रों को ठगने के लिए हेमंत सोरेन ने सोची-समझी साजिश के तहत कैबिनेट में परीक्षाओं को रद्द करने का निर्णय लिया है. जबकि छात्रों की एक ही मांग सीबीआई जांच की रही है. आखिर सरकार इससे क्यों भाग रही है. इससे बिल्कुल स्पष्ट है कि इस गड़बड़ी में, जेपीएससी, जेएसएससी की नौकरियों को बेचने में सरकार में बैठे लोग भी शामिल हैं. सीबीआई जांच…
रांचीः झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. मरांडी ने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिख रहे हैं, लेकिन यह पत्र पूरी तरह गुप्त तरीके से भेजा जा रहा है.एक्स पर मरांडी ने कहा, “मीडिया के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि राहुल गांधी जी ने छात्रों के मुद्दों को सुलझाने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. लेकिन सवाल यह है कि ऐसी क्या मजबूरी है कि राहुल गांधी जी को गुप्त…
रांचीः झारखंड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में आईएएस अधिकारियों की गिरफ्तारी पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सवाल उठाते हुए कहा है कि आखिर राज्य में आईपीएस अधिकारी किसी कार्रवाई से कैसे बच जाते हैं. उन्होंने कहा कि कानून के हाथ इनके गिरेबान तक तो पहुँच जाते हैं, लेकिन पुलिस महकमे के रसूखदारों तक जाँच की आँच क्यों नहीं पहुंच पाई है. आज तक कोई भी आईपीएस अधिकारी जेल की सलाखों के पीछे क्यों नहीं गया? उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर पोस्ट पर कहा है कि जब भ्रष्टाचार और सरकारी खजाने की लूट में लिप्त आईएएस अधिकारी जेल…
पलामूः झारखंड के पलामू जिले में पांकी क्षेत्र के सकलदीपा गांव की एक आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और उनकी दो बहनों के कथित अपहरण के मामले में आक्रोश महापंचायत बैठी. इसमें बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. और घटना के विरोध में गुस्से का इजहार किया. पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फुलवरिया बाजार टांड़ में आदिवासी महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आयोजित विशाल आक्रोश महापंचायत सभा को संबोधित भी किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा, उक्त गांव में मात्र पांच छह आदिवासी परिवार निवास करते हैं,…
रांचीः झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट ने हेमंत सरकार की प्रशासनिक अक्षमता, योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और वित्तीय अनियमितताओं की गंभीर तस्वीर सामने रखी है. रिपोर्ट में गरीबों के घर, ग्रामीण रोजगार और हर घर तक नल से जल पहुंचाने जैसी बुनियादी योजनाओं में भी सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं. मरांडी ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट में जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन में टेंडर प्रक्रिया और काम की गति को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं. कई निविदाओं में बेहद कम प्रतिस्पर्धा रही और…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जेपीएससी की परीक्षा में बड़े पैमाने पर हुई गड़बड़ी की जांच सरकार की ‘कठपुतली एजेंसी सीआइडी’ कर रही है. इस जांच एजेंसी की सत्यनिष्ठा और कार्यप्रणाली पर अब आम जनता का रत्ती भर भी विश्वास नहीं रह गया है. एक्स पर दो पोस्ट में मरांडी ने परीक्षाओं में गड़बड़ियों की जांच पर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि जिस सीआइडी ने सीजीएल परीक्षा धोखाधड़ी में दुर्भावनापूर्ण तरीके से जांच की प्रकृति ही बदल दी और अपनी नाकामी व असली दोषियों को छिपाने के लिए सारा दोष नेपाल…
रांचीः झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन विपक्ष के हंगामे के बीच वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का 8,399.31 करोड़ का प्रथम अनुपूरक बजट सदन में पेश किया. इससे पहले झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन को लेकर विपक्ष के विधायकों ने सदन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी विधायक परीक्षाओं की सीबीआइ जांच की मांग को लेकर वेल में पहुंच गये और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी. ‘नौकरी के दुश्मन गद्दी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us