Browsing: Bjp

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा है कि हेमंत सोरेन सरकार ने झारखंड की जनता के साथ विश्वासघात किया है. जनता को धोखा दया है. बालू, ठेका, खदान और कमीशन हर जगह लूट का तंत्र चल रहा है और यह सरकार अब ठगवा सरकार बन चुकी है. सिंडिकेट सरकारी खजाने को लूरटकर अपने घर भर रहा है. इन्हें सत्ता से बाहर करना ही होगा. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को देवघर में झारखंड प्रदेश भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता लगातार भाजपा को अपना…

Read More

जमशेदपुर। झारखंड बीजेपी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने कहा है कि हेमंत सोरेन की सरकार राज्य में पिछड़ा वर्ग को उसकी आबादी के अनुरूप आरक्षण देने के वादे से पल्ला झाड़ रही है. साथ ही राज्य की सामाजिक संरचना को देखते हुए जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं ले रही है. जमशेदपुर के साकची स्थित होटल दयाल इंटरनेशनल में आयोजित प्रेस वार्ता में आदित्य साहू ने सरकार को पिछड़ा विरोधी बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस ने 2024 विधानसभा चुनाव के दौरान अपने घोषणा पत्र में पिछड़ा समाज को 27% आरक्षण देने का…

Read More

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने प्रमुख राज्यों बिहार और पश्चिम बंगाल में अगले कुछ महीनों में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार और भूपेंद्र यादव को पश्चिम बंगाल का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. भाजपा के द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिहार चुनाव के लिए सह-प्रभारी होंगे. जबकि त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को पश्चिम बंगाल का सह-प्रभारी बनाया गया है. बिहार विधानसभा का चुनाव नवंबर में संभावित है.…

Read More

खूंटी : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झारखंड के वरिष्ठ नेता और पद्मभूषण पूर्व उपलोकसभा अध्यक्ष कड़िया मुंडा ने अपने संदेश में संघ की सौ वर्षों की यात्रा को राष्ट्रभक्ति और समर्पण की मिसाल बताया है. कड़िया मुंडा ने कहा है कि संघ का 100 वर्षों का यह सफर केवल समय नहीं, यह राष्ट्र पुनरुत्थान की अमरगाथा है. यह उस दीपशिखा का प्रकाश है, जो केवल स्वयंसेवकों को नहीं, सम्पूर्ण समाज को दिशा देता है। संघ एक जीवनशैली है, जहां विचार जीवित रहते हैं और समर्पण सर्वोपरि होता है. 91 वर्षीय कड़िया मुंडा ने कहा…

Read More

रांचीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि झारखंड बारूद के ढेर पर बैठा है. यह बारूद जमाई टोला है. देश से घुसपैठियों को बाहर करने का काम किया जा रहा है. घुसपैठिये को चिह्नित किया जा रहा है, लेकिन झारखंड में उन्हें बसाने के लिए रेड कार्पेट बिछाया जा रहा. केंद्रीय मंत्री गुरुवार को रांची में बीजेपी दफ्तर में मीडया से बात कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. साथ ही झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार पर भी निशाने साधे.…

Read More

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे. उपचुनाव में पांच सीटों में से दो पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई गुजरात के उपचुनाव में विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हराया है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17,554 वोटों से बीजेपी के किरीट पटेल को हराकर जीत हासिल की. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से पेसा लागू नहीं किया जा रहा है कि सरकार गिर जाएगी? बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा, “जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है? एक सरना समाज…

Read More

रांचीः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा राज्य सरकार को भेजे गए पत्र के आलोक में कहा है कि पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता का अपने पद पर बने रहना असंवैधानिक है और वे दो दिनों से नियम विरूध फैसले ले रहे हैं. शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि गृह मंत्रालय ने झारखंड सरकार को जो पत्र लिखा है, उसके जवाब में हेमंत सोरेन सरकार ने गृह मंत्रालय को ही पुनर्विचार करने को कहा है. सरकार नियमों को ताक पर रखकर…

Read More

नयी दिल्ली: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि अगली जनगणना में जाति गणना को शामिल करने के सरकार के फैसले ने ‘‘असली इरादों और खोखली नारेबाजी’’ के बीच के अंतर को उजागर किया है. गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधान ने इस कदम को ‘‘पासा पलटने वाला फैसला’’ बताया जिसका कई विपक्षी दलों ने स्वागत किया है. उन्होंने कहा, ‘‘इस महत्वपूर्ण फैसले ने हमारे असली इरादों और विपक्ष की खोखली नारेबाजी के बीच के अंतर को उजार किया है. हालांकि अधिकतर विपक्षी दलों ने इसका स्वागत किया है.’’ प्रधान ने…

Read More

रांचीः सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव ने आरोप लगाया है कि बिहार और बंगाल में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा एक बार फिर सांप्रदायिक राजनीति को हवा देने का प्रयास कर रही है. झारखंड में घुसपैठ के मुद्दे पर भाजपा द्वारा मचाए जा रहे शोर को पांडेय ने चुनावी प्रोपेगेंडा करार दिया है. उन्होंने कहा कि जब केंद्र में भाजपा की सरकार पिछले दस-ग्यारह वर्षों से है, तो अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उनकी है. इसके बावजूद अगर घुसपैठ की घटनाएं हो रही हैं, तो इसका जवाब केंद्रीय गृह मंत्रालय को देना चाहिए. विनोद पांडेय…

Read More