Browsing: Bjp

रांचीः जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़ा किया है. इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आदिवासी समुदायों की अनदेखी और ‘दोहरी राजनीति’ करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश कच्छप ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में समागम के उद्देश्यों पर सवाल खड़े किए और कहा कि आदिवासियों के लिए सरना कोड़ के मुद्दे पर बीजेपी चुप क्यों है. नेताओं ने आरोप लगाया…

Read More

हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. हिमंता के साथ 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं. गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हिमंता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग़ृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए . साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे.…

Read More

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी तथा एनडीए के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली. इस समारोह में बड़ी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं. राज्य में पहली बीजेपी सरकार बनी है, जिसकी अगुवाई शुभेंदु करेंगे. साथ ही वे पश्चिम बंगाल के 9वें सीएम बने हैं. इससे शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई…

Read More

पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच में सीआईडी की टीम जुटी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच के लिए सीआईडी टीम मौके पर पहुंची है. बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. हमलावरों ने…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है.” इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घुसपैठिया करार दिया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं-…

Read More

कांग्रेस नेता पवन खड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है. यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़ा है. असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने आरोप लगाया था कि पवन खेड़ा ने उन पर आरोप लगाया था कि उनके पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं. खेड़ा के इस दावे के बाद हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी. ‘लाइव लॉ’और ‘बार एंड बेंच’के मुताबिक़, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अग्रिम ज़मानत दे दी है. पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट के…

Read More

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण में 142 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के वोटिंग पूरा हो चुका है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. मतदान संपन्न होने के साथ ही कई एजेसियों के एग्जिट पोल भी आए हैं. हालांकि एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे. पश्चिम बंगाल के पोल क्या कहते है 294 सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में दो…

Read More

राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल न मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे. स्वाति मालीवाल ने बीजेपी जॉइन करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ‘ऐतिहासिक’ कामों से बहुत ज़्यादा प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, “इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज बीजेपी में शामिल हुई हूं. मैं बीजेपी में किसी मजबूरी की वजह से नहीं आई, मैं बीजेपी के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं.” स्वाति मालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी संसदीय दल में शामिल हुए थे.…

Read More

राज्य सभा में सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की घोषणा कर दी है. शुक्रवार को संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस काफ्रेंस कर राघव चड्ढा ने कहा, “हमने तय किया है कि हम, राज्य सभा में आम आदमी पार्टी के दो तिहाई सदस्य संविधान के प्रावधानों के अनुसार बीजेपी में शामिल हो रहे हैं.” पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने कहा, “राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के 10 सांसद हैं. इनमें से दो-तिहाई से ज़्यादा हमारे साथ हैं. उन्होंने हस्ताक्षर कर दिए हैं और आज सुबह…

Read More

रांचीः बिहार की पूर्व मंत्री और बीजेपी की विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा है कि विपक्ष के लोग आधी आबादी को सिर्फ नारों तक ही सीमित रखना चाहते हैं. संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण से जुड़ा बिल उन्होंने गिराया है, लेकिन इससे कांग्रेस और इंडी गठबंधन के नेता देश की महिलाओं की नजरों में गिर गए हैं. रांची में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के साथ बीजेपी ऑफिस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में श्रेयसी सिंह ने कहा कि विपक्ष के लोग नहीं चाहते कि आधी आबादी की महिला सशक्तिकरण राजनीतिक भागीदारी में बदले. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संसद…

Read More