Browsing: Bjp
झारखंड और बिहार में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को राष्ट्रीय संगठक (वरिष्ठ कार्यकर्ता संपर्क) नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगा. साथ ही नागेंद्र नाथ त्रिपाठी का केंद्र दिल्ली रहेगा. राष्टीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरूण सिंह ने इस बाबत नियुक्ति पत्र जारी कर दिया है. इस नियुक्ति से पहले तक वह बिहार और झारखंड राज्यों में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री के तौर पर अपना दायित्व संभाल रहे थे. नागेंद्र नाथ के पास लंबा अनुभव नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को एक गंभीर तथा…
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में मारपीट, फेंके गए अंडे, बीजेपी पर आरोप
तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में मारपीट की घटना के बाद उन्होंने कहा है कि वे इस मामले में ‘अदालत का रुख़ ज़रूर करेंगे. अभिषेक बनर्जी ने आरोप लगाया, “वे मुझे जान से मारना चाहते हैं.” टीएमसी सांसद ने आगे कहा कि वह इस मामले के बारे में कलकत्ता हाई कोर्ट और राज्यपाल को बताएंगे. उन्होंने कहा, “पूरी घटना कैमरे में कैद हुई है. हम इस मामले में हाई कोर्ट को सूचना ज़रूर देंगे. हम राज्यपाल को भी इस बारे में बताएंगे.” कब और कहां हुआ अभिषेक बनर्जी दक्षिण 24 परगना ज़िले के…
रांचीः जनजाति सुरक्षा मंच द्वारा 24 मई को नई दिल्ली में होने वाली जनजाति सांस्कृतिक समागम पर झारखंड कांग्रेस के नेताओं ने सवाल खड़ा किया है. इसके साथ ही प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र की बीजेपी सरकार पर आदिवासी समुदायों की अनदेखी और ‘दोहरी राजनीति’ करने का आरोप लगाया. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सांसद सुखदेव भगत, विधायक डॉ रामेश्वर उरांव, राजेश कच्छप ने इस मुद्दे पर शुक्रवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में समागम के उद्देश्यों पर सवाल खड़े किए और कहा कि आदिवासियों के लिए सरना कोड़ के मुद्दे पर बीजेपी चुप क्यों है. नेताओं ने आरोप लगाया…
हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. वो लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं. हिमंता के साथ 4 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली. इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चरण बोरो और अजंता नियोग शामिल हैं. गुवाहाटी में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. हिमंता के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग़ृह मंत्री अमित शाह समेत बीजेपी-एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए . साथ ही कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता भी पहुंचे.…
शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत बीजेपी तथा एनडीए के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली. इस समारोह में बड़ी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ता और समर्थक जुटे हैं. राज्य में पहली बीजेपी सरकार बनी है, जिसकी अगुवाई शुभेंदु करेंगे. साथ ही वे पश्चिम बंगाल के 9वें सीएम बने हैं. इससे शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के नेता अमित शाह की मौजूदगी में हुई…
पश्चिम बंगाल में बीजेपी के नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या की जांच में सीआईडी की टीम जुटी है. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जांच के लिए सीआईडी टीम मौके पर पहुंची है. बुधवार रात कोलकाता के उत्तरी बाहरी इलाके में अज्ञात हमलावरों ने चंद्रनाथ रथ की गोली मार कर हत्या कर दी. यह घटना उत्तरी 24 परगना जिले में मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया में हुई, जहां शुभेंदु अधिकारी के सहायक चंद्रनाथ रथ पर हमला किया गया. बाइक पर सवार लोगों ने उन्हें करीब से गोली मार दी. हमलावरों ने…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है.” इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घुसपैठिया करार दिया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं-…
कांग्रेस नेता पवन खड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है. यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़ा है. असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने आरोप लगाया था कि पवन खेड़ा ने उन पर आरोप लगाया था कि उनके पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं. खेड़ा के इस दावे के बाद हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी. ‘लाइव लॉ’और ‘बार एंड बेंच’के मुताबिक़, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अग्रिम ज़मानत दे दी है. पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट के…
पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण में 142 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के वोटिंग पूरा हो चुका है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. मतदान संपन्न होने के साथ ही कई एजेसियों के एग्जिट पोल भी आए हैं. हालांकि एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे. पश्चिम बंगाल के पोल क्या कहते है 294 सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में दो…
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल न मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली. इस दौरान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा मौजूद रहे. स्वाति मालीवाल ने बीजेपी जॉइन करने के बाद कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के ‘ऐतिहासिक’ कामों से बहुत ज़्यादा प्रभावित हैं. उन्होंने कहा, “इनसे प्रेरणा लेकर मैं आज बीजेपी में शामिल हुई हूं. मैं बीजेपी में किसी मजबूरी की वजह से नहीं आई, मैं बीजेपी के कामों में बहुत सालों से दिलचस्पी रख रही हूं.” स्वाति मालीवाल समेत आम आदमी पार्टी के सात राज्यसभा सांसद बीजेपी संसदीय दल में शामिल हुए थे.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us