Browsing: CJP Protest

चुनाव आयुक्त के इस्तीफे, एसआईआर रद्द करने की मांग को लेकर और सीजेपी के सौरव दास तथा आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में शुक्रवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस तक आहूत तिरंगा यात्रा के दौरान प्रदर्शनकारियों का हुजूम उमड़ पड़ा. प्रदर्शनकारी अलग-अलग रास्ते से तिंरगा लहराते सेंट्रल पार्क जा रहे थे. दिल्ली पुलिस ने आइसा की प्रमुख नेहा बोरा को हिरासत में ले लिया है. उन्हें दिल्ली के मंडी हाउस इलाक़े से हिरासत में लिया गया है. प्रदर्शन को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर पुलिस बलों की तैनाती की गई है. इससे पहले नेहा…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार जंतर-मंतर में प्रवेश करने की कोशिश में इन लोगों के ख़िलाफ़ एफआईआर दर्ज की थी. यह घटना जंतर-मंतर को विरोध स्थल के रूप में रद्द किए जाने के एक दिन बाद हुई थी. लाइव लॉ के मुताबिक दिल्ली की विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट अदालत ने इन दोनों को पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पुलिस का आरोप है कि उन्होंने बंद गेट और बैरिकेड पार कर जंतर-मंतर परिसर में प्रवेश किया. अधिकारियों के अनुसार, मामले में…

Read More

हिरासत से छूटने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह संयोजक सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस ने ‘अगवा’ किया था. उन्होंने अपने फ़ोन क्लोन होने की आशंका भी जताई है. उन्होंने कहा कि हमारे फोन जब्त कर लिए गए, पर जब्ती के मेमो नहीं दिए गए. सौरव दास ने आरोप लगाते हुए कहा, “ये वो सरकार है जिसने नीरव मोदी और विजय माल्या को फ़्लाइट में बैठाकर देश से बाहर भेज दिया है जबकि हमें फ़्लाइट के अंदर से उठवा लिया गया.” सौरव दास ने कहा- देश में इमरजेंसी जैसे हालात हैं और सरकार अपने ही…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के दस अक्टूबर को होने व ले प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली आने-जाने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने और 57 मेट्रो स्टेशनों को बंद किए जाने के सरकार के फ़ैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जाहिर करते हुए सरकार को निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही कोर्ट ने टिप्पणी की- आप सब कुछ बंद नहीं कर सकते. चीफ़ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने मेट्रो स्टेशनों के बंद करने पर भी कहा कि सेवाएं रेग्यूलेट की जाएं ताकि लोगों को असुविधा न हो. लाइव लॉ के मुताबिक़ सुप्रीम कोर्ट…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ रांची में जारी छात्रों के आंदोलन का समर्थन करने वाली कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कहा कि हमारी पार्टी जरूर झारखंड जाएगी. सीजेपी छात्रों की मांगों का समर्थन करती है. इससे पहले अभिजीत दीपके आंदोलनरत छात्रों से वीडियो कॉल पर बातचीत करके अपना समर्थन जता चुके हैं. छत्रपति सांभाजी नगर, महाराष्ट्र में समाचार एजेंसी से बात में अभिजित दीपके ने कहा, निश्चित तौर पर हमलोग झारखंड जाएंगे. छात्रों के विरोध के साथ हमलोग खड़े हैं और उनकी हर मांग का समर्थन करते…

Read More

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट) प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ निकाले गए मार्च के दौरान पत्रकारों पर हुए हमलों की शनिवार को निंदा की और आश्वासन दिया कि हाल में पारित गुंडा अधिनियम के तहत उपद्रवियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. शुभेंदु ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा शुक्रवार को कोलकाता में निकाले गए विरोध मार्च के दौरान पत्रकारों और फोटो पत्रकारों पर हुए हमले के संबंध में पश्चिम बंगाल विधानसभा में बयान देते हुए कहा कि वहां मौजूद करीब 70 ऐसे लोगों…

Read More

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर पोस्ट कर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की तारीफ़ की है. पेपर लीक, शिक्षा में सुधार तथा नीट के सवाल पर जंतर-मंतर समेत देश के कई हिस्सों में विद्यार्थियों तथा युवाओं के जारी स्टूडेंट्स के प्रदर्शन के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है. इसके बाद नितिन नबीन ने एक्स पर लिखा, “केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने और ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी 2020) को सफलतापूर्वक लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके अलावा भी उन्होंने कई अहम…

Read More

नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जिल्ली में जारी धरना प्रदर्शन के बीच सीजेपी के प्रतिनिधियों की केंद्र सरकार के मंत्री जेपी नड्डा से दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में बातचीत हुई. इसमें केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी शामिल रहे. यह बातचीत क़रीब दो घंटे तक चली. इसमें सीजेपी ने अपनी प्रमुख मांगे सरकार के सामने रखीं. इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा, नीट पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को एक-एक करोड़ का मुआवज़ा भी शामिल है. बातचीत के बाद सीजेपी प्रवक्ता सौरव दास ने…

Read More