Browsing: Coal Mining

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ईसीएल के लीजहोल्ड क्षेत्रों में अवैध खनन से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत 136.44 करोड़ रुपये की संपत्ति अस्थायी रूप से कुर्क की है. यह कार्रवाई कथित अनूप माझी उर्फ लाला सिंडिकेट के खिलाफ की गयी है. ईडी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. ईडी की जांच में सामने आया कि यह सिंडिकेट इसीएल के लीजहोल्ड क्षेत्रों में अवैध तरीके से कोयले की खुदाई करता था और बड़े पैमाने पर चोरी का नेटवर्क संचालित करता था. आरोप है कि चोरी के कोयले को पश्चिम बंगाल की विभिन्न फैक्ट्रियों में नकद…

Read More

खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के खिलाफ झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा  की विस्तारित केंद्रीय समिति की बैठक पार्टी अध्यक्ष हेमंत सोरेन की अगुवाई में हुई. रायशुमारी में झामुमो ने इसे काला कानून कर दिया और निर्णय लिया कि पुरजोर तरीके से इसका विरोध किया जाएगा. जेएमएम के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, “झारखंड और झारखंडवासियों ने आगे बढ़ना शुरू किया ही था कि केंद्र सरकार द्वारा खनन कानून में दुर्भाग्यपूर्ण संशोधन लाकर झारखंड जैसे कमजोर राज्य पर कुठाराघात करने का काम किया गया है. समस्त झारखंड इस कानून का पुरजोर विरोध करता…

Read More

धनबाद: धनबाद- केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार को डेढ़ फीट तक सड़क के धंस जाने और गैस रिसाव के बढ़ते खतरे के बीच उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने गुरुवार को प्रभावित इलाके का निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया.   निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सबसे पहले धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क का निरीक्षण किया, जो अग्नि और भू-धंसान से बुरी तरह प्रभावित है. इसके बाद गैस रिसाव स्थल का निरीक्षण कर स्थिति की गंभीरता को समझा गया. केन्दुआडीह थाना में बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे की कार्य योजना पर चर्चा की गई. गौरतलब…

Read More

धनबादः धनबाद- केंदुआडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार को डेढ़ फीट सड़क के धंस जाने की वजह से एहतियातन धनबाद- बोकारो मार्ग पर आवागमन को डायवर्ट किया गया है. सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया है. जानकारी के मुताबिक एनएच-32 पर धनबाद से कतरास, बोकारो और रांची जाने वाली गाड़ियां अब गंसाडीह मोड़ और झरिया रोड के वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर रही हैं. धनबाद से बोकारो और रांची जाने वाली सड़क पर हुए धंसान के दूसरे दिन गुरुवार को पुराना महाप्रबंधक आवास की चारदीवारी टूट गई. इस जगह से गैस का रिसाव होते देखा जा…

Read More