Browsing: Congress

पश्चिम बंगाल में बुधवार को दूसरे चरण में 142 सीटों पर हुए मतदान के साथ ही चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के वोटिंग पूरा हो चुका है. पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण में शाम पांच बजे तक 89.99 प्रतिशत वोट डाले गए हैं. मतदान संपन्न होने के साथ ही कई एजेसियों के एग्जिट पोल भी आए हैं. हालांकि एग्ज़िट पोल महज़ अनुमान होते हैं. इन सभी राज्यों के लिए हुए चुनावों की मतगणना चार मई को होगी और तभी अंतिम परिणाम सामने आएंगे. पश्चिम बंगाल के पोल क्या कहते है 294 सीटों के लिए पश्चिम बंगाल में दो…

Read More

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कथित दोहरी (ब्रिटिश) नागरिकता से जुड़े मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने अहम आदेश जारी करते हुए रायबरेली के कोतवाली थाना पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया है. साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस को पूरे मामले की जांच करने को कहा गया है. यह आदेश न्यायमूर्ति सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने पारित किया. अदालत ने याचिका को स्वीकार करते हुए मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया. मामले के याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे “ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण फैसला” बताया. उन्होंने…

Read More

लोकसभा में महिला आरक्षण क़ानून और परिसीमन आयोग से जुड़े बिलों पर लोकसभा में वोटिंग से पहले बहस के दौरान विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा पहला सच तो ये है कि ये महिला आरक्षण बिल नहीं है. उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण बिल तो 2023 में पारित हो चुका. ये बिल देश का चुनावी नक्शा बदलने की कोशिश है. यह बिल एससी-एसटी और ओबीसी के खिलाफ है, उनके अधिकार छीनने का एजेंडा है. राहुल गांधी ने कहा, ” सरकार डरी हुई है. ये काम असम और जम्मू-कश्मीर में कर चुके हैं, अब सरकार यही पूरे देश में करना…

Read More

हरियाणा में विपक्षी कांग्रेस ने अपने पांच विधायकों को पिछले महीने हुए राज्यसभा चुनावों के दौरान कथित तौर पर ‘क्रॉस-वोटिंग’ करने के आरोप में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया. नारायणगढ़ से विधायक शैली चौधरी, साढौरा विधायक रेणु बाला, पुन्हाना विधायक मोहम्मद इलियास, हथीन सीट से विधायक मोहम्मद इसराइल और रतिया से विधायक जरनैल सिंह पर पार्टी की आधिकारिक लाइन के उल्लंघन का आरोप लगा था.

Read More

दुमकाः बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जनता की समस्याओं से झारखंड सरकार और सत्तारूढ़ दलों को कोई लेना-देना नहीं है. उन्हें तो बस रुपये कमाने की चिंता है. उन्होंने कहा कि पिछले एक माह में हुई लगातार बारिश से एक ओर जहां किसानों में खुशी है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने सरकार की व्यवस्था की कलई खोल दी है. राज्य में काफी संख्या में पुल-पुलिया और सड़क पानी में बह गए. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालत यह है कि मरीज समय पर अस्पताल…

Read More

देश के चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. गुजरात की दो, केरल, पंजाब और पश्चिम बंगाल विधानसभा की एक-एक सीट पर उपचुनाव हुए थे. उपचुनाव में पांच सीटों में से दो पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है, जबकि कांग्रेस, भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस के खाते में एक-एक सीट आई गुजरात के उपचुनाव में विसावदर सीट पर आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी को हराया है. आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गोपाल इटालिया ने 17,554 वोटों से बीजेपी के किरीट पटेल को हराकर जीत हासिल की. पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर…

Read More

बोकारोः बोकारो से कांग्रेस की विधायक श्वेता सिंह के पैन और वोटर कार्ड को लेकर जारी जांच के सिलसिले में मंगलवार को पूर्व विधायक और बीजेपी नेता बिरंची नारायण ने चास एसडीओ प्रांजल ढांढा के पास अपना पक्ष रखा. एसडीओ से मुलाकात के बाद मीडिया को उन्होंने बताया, “पक्ष रखने के लिए नोटिस मिला था. हमने अपना पक्ष रखा है और जो भी जानकारी है, उसके बारे में अधिकारी को लिखित और मौखिक दोनों बता दिया है.” उन्होंने कहा, “बोकारो विधायक के खिलाफ ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का मामला बनता है. इसलिए कार्रवाई की मांग की गई है. विधायक श्वेता सिंह के चारों…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने को लेकर छिड़ी बहस के बीच बीजेपी नेता और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन सरकार पर निशाना साधा है. इसके साथ ही उन्होंने पूछा है कि क्या पेसा कानून लागू होने से हेमंत सरकार को खतरा है? क्या इस डर से पेसा लागू नहीं किया जा रहा है कि सरकार गिर जाएगी? बुधवार को पार्टी कार्यालय में मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने कहा, “जब सारी वैधानिक प्रक्रिया पूरी हो चुकी है तो फिर आखिर कौन सी शक्ति है जो इसे लागू होने से रोक रही है? एक सरना समाज…

Read More

रांचीः झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि कि कांग्रेस पार्टी ने संविधान की मर्यादा, लोकतंत्र पर जितने प्रहार किए हैं, वो देश के इतिहास में काले पन्ने के रूप में दर्ज है. इसके बाद संविधान बचाओ रैली करना उनकी राजनीतिक नौटंकी को जाहिर करता है. झारखंड में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने छह मई को रांची में संविधान बचाओ रैली बुलाई है. इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अद्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेता भाग लेंगे. रैली की तैयारी में कांग्रेस जुटी है. कांग्रेस की इस रैली को लेकर बीजेपी नेता ने मीडिया से…

Read More