Browsing: Congress

पश्चिम बंगाल की प्रतिष्ठित नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान गिरफ्तार हो गए हैं. ऐसा कांग्रेस ने ही दावा किया है. कांग्रेस की ओर से बताया जा रहा है 2007 में जमीन अधिग्रहण के विरोध को लेकर एक पुराने मामले में कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान की गिरफ्तारी हुई है. पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष सुभंकर सरकार ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा है कि पुलिस ने गिरफ्तारी की कोई वजह नहीं बतायी है. जाहिर तौर पर उपचुनाव को लेकर बंगाल की सियासत गरमा गई है. उधर नंदीग्राम से ममता बनर्जी की उम्मीदवार संचिता प्रधान के पर्चा वापस…

Read More

रांचीः आदिवासी एकता महाजुटान रैली कोर कमेटी के सदस्य ग्लैडसन डुगडुंग ने रांची के मोराबादी मैदान में 30 अगस्त को आयोजित आदिवासी महाजुटान को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने आदिवासियों को धोखा दिया और रैली पर कब्जा करने की कोशिश की. परिमीसन के मुद्दे पर इस महाजुटान में आदिवासियों की बड़ी भीड़ जुटी थी. और पूर्व मंत्री तथा कांग्रेस के नेता बंदु तिर्की के नेतृत्व में यह महाजुटान हुआ था. मंच पर अगली कतार में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आदिवासियों के हक-अधिकार को छीनने, राज्य की लगातार बदलती डेमोग्राफी को लेकर कांग्रेस, मिशनरी और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के साथ धोखा और छल करने का काम किया है. कांग्रेस द्वारा सहयोगी के रूप में आदिवासियों को बरगलाने और गुमराह करने के लिए मिशनरियों का उपयोग किया गया है. मिशनरियों ने भी आदिवासियों को सदैव भ्रमित किया है. कांग्रेस ने यहां के लोगों की भावनाओं की कभी कद्र नहीं की. और…

Read More

रांचीः रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को परसीमन और एमएमडीआर के सवाल पर आदिवासी महाजुटान में बड़ी भीड़ जुटी. इस महाजुटान में नेताओं ने हुंकार भरी कि अगर परिसीमन में आदिवासियों की सीटें घटी, तो किसी कीमत पर स्वीकार नहीं होगा. पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता बंधु तिर्की की अगुवाई में आयोजित इस महाजुटान में झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केवश महतो कमलेश, विधायक दल के नेता प्रदीप यादव सरकार में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय समेत कई विधायक अगली कतार में दिखे. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस महाजुटान में शामिल नहीं हुए,…

Read More

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि एमएमडीआर संशोधन अधिनियम पर कांग्रेस का विरोध बेतुका और बेबुनियाद है. यह केवल देश को गुमराह करने एवं असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की साजिश है. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने झारखंड को एटीएम बनाकर रखा है. आवश्यकता अनुसार इस एटीएम का उपयोग कांग्रेस करके राज्य को लूट रही है. कांग्रेस इस अधिनियम का विरोध सिर्फ इसलिए कर रही है क्योंकि कोयले से आने वाली उनकी काली कमाई बंद होने वाली है. साहू पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे. उन्होंने…

Read More

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने झारखंड में जेपीएससी, जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. रविशंकर प्रसाद ने झारखंड प्रदर्शन पर कहा, “वहां से जो कहानियां निकल कर आ रही हैं, उनसे साफ है कि झारखंड सरकार ने परीक्षा कराने का पूरा काम एक ब्लैकलिस्टेड कंपनी को सौंप दिया है. इस कंपनी को उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार और राजस्थान में भी ब्लैकलिस्ट किया जा चुका है. इसके बावजूद उसे कई परीक्षाएं कराने की ज़िम्मेदारी…

Read More

झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन किसी भी वर्ग के साथ अन्याय नहीं होने देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. राज्य के युवाओं के भविष्य से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और प्रत्येक छात्र को हर हाल में न्याय मिलेगा. उन्होंने कहा कि जेपीएससी की आड़ में सरकार के खिलाफ साजिश रचने तथा छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के बहुत जल्द बेनकाब होंगे।. विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि किसी भी भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया जाएगा। यही वजह…

Read More

रांचीः राज्यसभा के सांसद और झारखंड प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष आदित्य साहू ने एक बार फिर कहा है कि जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में गड़बड़ियों को लेकर झारखंड में चल रहे छात्रों के आंदोलन पर कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी चुप्पी तोड़ें. दिल्ली मामले पर पूरा आसमान सिर पर उठाने वाले कांग्रेस के नेता झारखंड में कांग्रेस-जेएमएम की  सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा डाल रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड का युवा इन दोहरे चरित्र वालों से जवाब मांग रहा है. राहुल गांधी और कांग्रेसियों को झारखंड के युवा, छात्र खोज रहे हैं. हेमंत सरकार इस…

Read More

रांचीः झारखंड के वित्त मंत्री के द्वारा व्यवस्था और ब्योक्रेट्स का जनप्रतिनिधियों के प्रति रवैये को लेकर कैबिनेट सचिव को लिखे पत्र के बाद बीजेपी के नेता और पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने राधाकृष्ण किशोर के नाम एक खुला पत्र जारी किया है. भानू प्रताप शाही ने कहा है कि एक कैबिनेट मंत्री का इस तरह खुद को लाचार महसूस करना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है. भानु प्रताप शाही ने पत्र में सवाल उठाया कि यदि सचिवालय में बैठे कुछ अधिकारी किसी कैबिनेट मंत्री के पद की गरिमा को चुनौती देने का साहस कर रहे हैं तो यह…

Read More

संसद के मॉनसून सत्र को लेकर सरकार की बुलाई सर्वदलीय बैठक का विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट किया. विपक्षी सांसदों का तर्क है कि सरकार ने टीएमसी के बाग़ी 20 सांसदों के गुट को बैठक में बुलाया, जबकि स्पीकर ओम बिरला ने अभी इनके गुट को मान्यता नहीं दी है. यह बैठक संसद भवन में सुबह 11 बजे एनेक्सी के मुख्य समिति कक्ष में शुरू हुई. इसमें कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और डीएमके सहित कई विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए. लेकिन कुछ देर बाद ही विपक्षी सांसदों ने वॉकआउट कर दिया. टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, “आज पूरे…

Read More