Browsing: Congress

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पार्टी नेतृत्व से किए गए अपने वादे के मुताबिक़ अपने पद से इस्तीफ़ा दे दिया है. सिद्धारमैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा सौंप दिया है और राज्यपाल के लौटते ही उसके स्वीकार होने की उन्हें पूरी उम्मीद है. समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, सिद्धारमैया ने कर्नाटक के राज्यपाल के विशेष सचिव प्रभु शंकर को अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. राज्यपाल थावरचंद गहलोत, जो राज्य से बाहर हैं, आज रात लौट रहे हैं. इस्तीफ़े की घोषणा करते हुए सिद्धारमैया ने कहा, “मैंने आज अपना इस्तीफ़ा सौंप दिया है. मैं सोनिया गांधी, राहुल…

Read More

रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस और झामुमो पर आदिवासी समाज को बांटने और तोड़ने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया है. इसके साथ ही इस बात पर जोर दिया है कि सरना, सनातन और हिंदू में कोई अंतर नहीं है. रविवार, 24 मई को दिल्ली में आयोजित जनजातीय सांस्कृतिक समागम को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्पणी और बीजेपी पर सवाल उठाये जाने पर पलटवार करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि समाज को बांटने और मूल आदिवासी अधिकारों को कमजोर करने की उनकी साजिश कतई सफल नहीं होगी. पार्टी कार्यालय में…

Read More

रांची: राज्य के वित्तमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा है कि जेटेट भाषा विवाद को लेकर अभी तक यह नहीं पता चला कि हमारी पार्टी कांग्रेस का इस मुद्दे पर रुख क्या है. उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थिति में वह और सहयोगी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह अपने विवेक से पार्टी का पक्ष कमिटी के सामने रख देंगे. सरकार ने जेटेट में भाषा विवाद को सुलझाने के लिए मंत्रियों की एक कमेटी गठित की है, जिसकी अगुवाई राधाकृष्ण किशोर कर रहे हैं. इसमें कांग्रेस कोटा की मंत्री…

Read More

तमिलनाडु में सरकार गठन के लिए 120 विधायकों के समर्थन का दावा के साथ  टीवीके प्रमुख विजय ने तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र अर्लेकर से व्यक्तिगत रूप से मुलाक़ात की है. राज्यपाल से मुलाक़ात के दौरान विजय ने वीसीके और आईयूएमएल पार्टियों का समर्थन पत्र पेश किया. इसके साथ ही विजय ने बहुमत के आधार पर सरकार बनाने का दावा किया है. इससे पहले शाम में तमिलनाडु में कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम के बाद वीसीके और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने भी टीवीके को समर्थन देने का एलान किया था. 234 सीटों वाली तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108…

Read More

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में सबसे बड़ा दल के तौर पर उभरे टीवीके नेता विजय ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया है. बुधवार को विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को विधायकों के समर्थन का पत्र सौंपा है. बनते- बिगड़ते समीकरणों के बीच तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष ने टीवीके को समर्थन दिया है जिसके बाद डीएमके ने कांग्रेस के इस फ़ैसले को ‘पीठ में छुरा घोंपने’ वाला बताया है. कांग्रेस डीएमके की सहयोगी रही है और चुनाव में उसे पांच सीटों पर जीत मिली है. चार मई को आए पांच विधानसभा चुनावों के परिणामों में से तमिलनाडु विधानसभा में विजय…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं. बुधवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है.” इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घुसपैठिया करार दिया. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं-…

Read More

रांचीः झारखंड कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी की घोषणा केंद्रीय नेतृत्व ने कर दी है. इसमें करप्शन और मनी लाउंड्रिंग के आरोपी आलमगीर आलम भी शामिल हैं. झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम अभी जेल में बंद है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन की मंजूरी के बाद जारी इस कमेटी में 34 लोगों को जगह दी गई है. इनमें झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी शामिल हैं. इनके अलावा हेमंत सोरेन सरकार में शामिल कांग्रेस कोटा के सभी चार मंत्री राधाकृष्ण किशोर, शिल्पी नेहा तिर्की, दीपिका सिंह पांडेय…

Read More

रांचीः लंबे इंतजार के बाद झारखंड कांग्रेस की नई कमेटी की घोषणा कर दी गई है. नई कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी खत्म कर दी गई है. अब तक बंधु तिर्की. जलेश्वर महतो और शहजादा अनवर कार्यकारी अध्यक्ष की भूमिका में थे. अब इन तीनों को अलग- अलग सहयोगी कमेटी में शामिल किया गया है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी भूपेंद्र मारावी ने एक प्रेस कांफ्रेंस में नई कमेटी के बारे में जानकारी दी. दोनों नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कमेटी की घोषणा करते हुए कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी…

Read More

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर विपक्षी पार्टियों ने विधानसभा में शराब पीकर आने का गंभीर आरोप लगाया है. राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सीएम भगवंत मान का विधानसभा में बोलते हुए एक वीडियो शेयर करते हुए, उन पर शराब पीकर विधानसभा में बोलने का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, ”आज फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लोकतंत्र के मंदिर, पंजाब विधानसभा में शराब के नशे में चूर होकर पहुंचे हैं.” स्वाति मालीवाल ने हाल में आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी ज्वाइन की है. आप ने उन्हें राज्य सभा भेजा था. वहीं, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता…

Read More

कांग्रेस नेता पवन खड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत की सुविधा प्रदान की है. यह मामला असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी से जुड़ा है. असम विधानसभा चुनाव के दौरान खेड़ा ने आरोप लगाया था कि पवन खेड़ा ने उन पर आरोप लगाया था कि उनके पास कई पासपोर्ट और विदेशों में अघोषित संपत्तियां हैं. खेड़ा के इस दावे के बाद हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी ने शिकायत दर्ज कराई थी. ‘लाइव लॉ’और ‘बार एंड बेंच’के मुताबिक़, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट ने राहत देते हुए अग्रिम ज़मानत दे दी है. पवन खेड़ा को सुप्रीम कोर्ट के…

Read More