Browsing: Digital Health Conclave

रांची: झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था को आधुनिक, सुलभ, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने को लेकर झारखंड डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव-2026 का उदघाटन बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने किया. रांची के बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित दो दिवसीय इस हेल्थ कॉन्क्लेव के पहले दिन मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना, 10-बेडेड टेली-आईसीयू, एचआरआईएस पोर्टल एवं झारखंड ई-हेल्थ पोर्टल का शुभारंभ किया गया. कॉन्क्लेव के माध्यम से झारखंड में डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेलीमेडिसिन, टेली-आईसीयू, टेली-रेडियोलॉजी और रोबोटिक सर्जरी जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर व्यापक चर्चा हुई. डिजिटल तकनीक लाएंगे: डॉ. इरफान अंसारी कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए…

Read More