Browsing: Draupdi Murmu
शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 48 शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया. इस मौके पर राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में पुरस्कार विजेता शिक्षकों को बधाई दी. राष्ट्रपति ने कहा कि निष्ठावान शिक्षक अग्रणी पंक्ति के राष्ट्र निर्माता होते हैं. राष्ट्रपति ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाकर हमारे देशवासी उनके और समस्त शिक्षक समुदाय के प्रति सम्मान व्यक्त करते हैं. जो समाज शिक्षकों का सम्मान करता है, वह वास्तव में…
जमशेदपुरः झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह स्थित आदिवासी पूजास्थल ‘दिशोम जाहेरथान’ परिसर में संताली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए परंपरागत ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने का आह्वान किया. ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन और दिशोम जाहेरथान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में पूरा संबोधन किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना उनके लिए भावनात्मक क्षण है, जहां अपने लोगों का प्रेम और इष्टदेवों का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है.…
रांचीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती झारखंड मुक्ति मोर्रचा के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का हालचाल जाना. द्रौपदी मुर्मू ने शिबू सोरेन के बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की और उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. इसके साथ ही गुरुजी के शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की. इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनकी पत्नी, जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन भी मौजूद थीं. इस बारे में राष्ट्रपति भवन की ओर से एक्स पर एक पोस्ट भी किया गया है. सीएमओ, झारखंड ने भी…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us