Browsing: ED Jharkhand

रांचीः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोहरदगा से विधायक रामेश्वर उरांव ईडी कार्यालय पहुंचे हैं. उनसे झारखंड शराब घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ की जाएगी. रामेश्वर उरांव हेमंत सोरेन की सरकार में वित्त मंत्री रह चुके हैं. ईडी ने शराब घोटाले की जांच के दौरान रामेश्वर और उनके बेटे रोहित उरांव को दूसरा समन जारी किया था. सोमवार, छह जुलाई को रामेश्वर उरांव के बेटे रोहित उरांव से ईडी की पूछताछ हो चुकी है. अब रामेश्वर उरांव से पूछताछ होगी. मंगलवार को रामेश्वर उरांव निर्धारित समय पर रांची स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे. रोहित उरांव से पूछताछ के…

Read More

रांचीः सुप्रीम कोर्ट में ईडी अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान पेयजल घोटाले से जुड़े एक एक आरोपी से मारपीट के आरोपों की जांच सीबीआई से कराने के मामले में झारखंड हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को उच्चतम न्यायालय ने खारिज कर दी है. सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एमएम सुंदरेश्वर और जस्टिस एन कोटीश्वर सिंह की अदालत में शुक्रवार को राज्य सरकार की एसएलपी पर सुनवाई हुई. उच्चतम न्यायालय ने सुनवाई के बाद सरकार की अपील याचिका खारिज कर दी. झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने 11 मार्च को मामले में सीबीआई जांच का…

Read More

रांचीः प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग में हुए बहुचर्चित टेंडर घोटाले, कमीशनखोरी तथा मनी लाउंड्रिंग से जुड़े मामले में पांचवीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट में और 12 इंजीनियरों को आरोपी बनाया है. इसके साथ ही ईडी की जांच में यह स्थापित हुआ है कि लगभग 3048 करोड़ के टेंडर के निष्पादन में 90 करोड़ से अधिक के कमीशन तत्कालीन ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, तत्कालीन विभागीय सचिव तथा चीफ इंजीनियर व उनके मातहत इंजीनियरों ने लिए. ईडी की जांच में यह भी स्थापित हुआ कि ग्रामीण कार्य विभाग, जेएसआरडीए के भीतर एक व्यवस्थित कमीशन-रिश्वतखोरी का रैकेट चल रहा था,…

Read More