Browsing: Jharkhand

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय ने ईडी की ओर से दायर एर रिट यचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पर हाल में की गई पुलिस की छापेमारी प्रथम दृष्टया ‘‘पूर्व नियोजित’’ प्रतीत होती है. हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार के पूर्व कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा ‘एयरपोर्ट’ थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर ईडी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस जांच पर भी रोक लगा दी है न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसी को मामले में केंद्रीय गृह सचिव…

Read More

जमशेदपुरः झारखंड दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिले के करनडीह स्थित आदिवासी पूजास्थल ‘दिशोम जाहेरथान’ परिसर में संताली भाषा की ओलचिकी लिपि के शताब्दी समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए परंपरागत ज्ञान, संस्कृति और अस्मिता को संरक्षित रखने का आह्वान किया. ऑल इंडिया संथाली राइटर्स एसोसिएशन और दिशोम जाहेरथान कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति ने संथाली भाषा में पूरा संबोधन किया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना उनके लिए भावनात्मक क्षण है, जहां अपने लोगों का प्रेम और इष्टदेवों का आशीर्वाद उन्हें प्राप्त हुआ है.…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) 2023 के रिजल्ट प्रकाशन को लेकर हाइकोर्ट के आदेश पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि सरकार युवाओं के साथ हर कदम पर पूरी मजबूती के साथ खड़ी है. तमाम चुनौतियों के बीच युवाओं का भविष्य संवारने का प्रयास निरंतर जारी है. गुरुवार को सफल अभ्यर्थियों का एक हुजूम आभार व्यक्त करने सीएम हाउस पहुंचा था. हेमंत सोरेन खुलकर युवाओं से मिले. उनकी खुशी में शामिल हुए और अपनी बातें कही. गुरुवार को ही हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट पर सीजीएल…

Read More

रांचीः झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीएलओ को बांध कर रखने वाले बयान को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने जामताड़ा के डीसी से रिपोर्ट तलब की है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने स्थिति स्पष्ट करने को कहा है. जिस कार्यक्रम में मंत्री का ये बयान सामने आया था, उसमें जिले के उपायुक्त भी मौजूद थे. इस बीच अपने बयान पर तूल पकड़ता देख मंत्री ने सफाई दी है. साथ ही यू टर्न लेने का प्रयास किया है. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर एक पोस्ट किया है. इसमें उन्होंने कहा है, “जामताड़ा में साइबर अपराध…

Read More

रांचीः कुरमी को आदिवासी की सूची में शामिल करने की जोर पकड़ती मांग के बाद आदिवासी समुदाय ने भी मोर्चा खोल दिया है. गुरुवार को सरायकेला-खरसावां जिले में आदिवासियों का बड़ा जुटान हुआ. बाइक रैली निकाली गयी. और नारेबाजी भी होती रही. इससे पहले बुधवार को रामगढ़ जिला मुख्यालय में आदिवासी समुदाय के हजारों लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था. आदिवासी समुदाय का इन बातों पर जोर है कि कुरमी समुदाय की मांग गैरवाजिब है और वे उनका आरक्षण छीनना चाहते हैं. गौरतलब है कि कुड़मी समाज ने बीस सितंबर को राज्य में रेल टेका, डहर छेका आंदोलन किया…

Read More

रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के स्कूली शिक्षा और निबंधन मंत्री रामदास सोरेन का निधन हो गया है. दो अगस्त को गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली के इंद्रपस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. बहरागोड़ा के पूर्व विधायक और जेएमएम के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने सोशल मीडिया के अपने अकाउंट एक्स पर यह जानकारी दी है. इसके अलावा रामदास सोरेन के पुत्र ने भी सोशल मीडिया में दुख के साथ यह जानकारी साझा की है. कुणाल षाड़ंगी और सोरेन के परिवार के लोग दिल्ली में शिक्षा मंत्री…

Read More

रांचीः झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है. शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे बाथरूम में वे लड़खड़ाते हुए गिर पड़े. इससे उनके सिर में चोट लगी है. रामदास सोरेन जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित अपने आवास में बाथरूम में लड़खड़ा कर गिर गए थे. पहले उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती कराया गया. इसके बाद उन्हें सोनारी हवाई अड्डा लाया गया, जहां से एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी हालात पर नजर रखे हुए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया के एक्स पर कहा है, शिक्षा मंत्री का इलाज…

Read More

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने बहुप्रतीक्षित 11वीं से 13वीं की परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. आशीष अक्षत ने इस परीक्षा में टॉप किया है. आशीष अक्षत ने पुलिस सेवा में टॉप किया है. जबकि अभय कुजूर ने प्रशासनिक सेवा में पहला स्थान हासिल किया है. 342 पदों के लिए जारी यह रिजल्ट jpsc.gov.in पर जाकर रोल नंबर और नाम के साथ देखा जा  सकता है. इस बाबत आयोग ने सूचना जारी कर दी है. आयोग ने बताया है कि चयन पूरी तरह से योग्यता और आरक्षण नियमों के अनुसार किया गया है. जारी परिणाम में…

Read More

रांचीः गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक रांची स्थित होटल रेडिसन ब्लू में शुरू हो गई है. बैठक से पहले झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गृह मंत्री समेत परिषद के सदस्यों का स्वागत किया. पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत समेत 70 लोग शामिल हैं. इस बैठक पर शासन- प्रशासन की नजरें टिकी हुई हैं. अमित शाह बैठक में शामिल होने के लिए बुधवार की रात ही रांची पहुंच गये थे. हेमंत सोरेन भी दिल्ली से बुधवार को…

Read More

रांचीः जेएमएम के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वस्थ होने को लेकर झारखंड में हर वर्ग के लोग दुआएं कर रहे हैं. शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें हल्का पैरालाइसिस का अटैक आया है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत में सुधार के लिए लगातार जुटी है. मुख्यमंत्री और जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी दिल्ली में हैं. हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन, गुरुजी के छोटे पुत्र और विधायक बसंत सोरेन भी दिल्ली में हैं. सभी लोग शिबू सोरेन की देखरेख में जुटे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More