Browsing: Jharkhand

दुमकाः विस्थापितों के आंदोलन से अमड़ापाड़ा स्थित पचुवाड़ा कोल माइंस में कोयला खनन और परिवहन का काम ठप हो गया है. इसके साथ ही कोयला लदे वाहनों को जगह- जगह रोक दिया गया है. विस्थापित रैयत इस बात पर अड़े हैं कि उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. नॉर्थ पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में खनन ठप होने से झारखंड सरकार को बड़े राजस्व की क्षति हो रही है. उधर वेस्ट बंगाल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) की मुश्किलें भी बढ़ गई है. दरअसल पचुवाड़ा सेंट्रल और नार्थ कोल माइंस से पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट निगम और…

Read More

रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 13 जून को डुमरी ब्लॉक परिसर में उन्होंने कीटनाशख खा लिया था. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. कीटनाशक खाने से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख जयराम कुमार महतो के नाम एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उन्होंने डुमरी के बीडीओ समेत बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई…

Read More

रांचीः अबुआ अधिकार मंच के एक प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य में नशे के कारोबार और युवी पीढ़ी पर इसके दुष्परिणाम की भयावहता से अवगत कराया. मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधfमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा. इसके  साथ ही आग्रह किया है कि पूरे राज्य में जो हालात बने हैं उसे नियंत्रण में करने के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए. इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी किसी कर्तव्यनिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी को सौंपी जाए. साथ ही यह टास्क फोर्स राज्य के सभी…

Read More

रांचीः पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा है कि 11 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया. दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है. विपक्षी भी मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं. झारखंड प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब स्मृति इरानी ने मोदी सरकार के 11 सालों के कार्यों और उपलब्धियां गिनाईं. इसके साथ ही कहा कि पूरे देश के साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए भी मोदी सरकार समर्पित है. उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के साथ किसान कल्याण भी मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है.…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची में एक और फ्लाईओवर का गुरुवार को लोकार्पण किया. सिरमटोली चौक से राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलचक्कर तक फोर लेन फ्लाई ओवर/एलिवेटेड रोड-सह-आरओबी परियोजना के निर्माण में 355.76 करोड़ खर्च हुए हैं. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डोरंडा स्थित वन भवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अहम घोषणा करते हुए कहा कि सिरमटोली फ्लाईओवर का नाम हमारे अग्रणी मार्गदर्शक कार्तिक उरांव जी के नाम पर जाना जाएगा. हेमंत सोरेन ने कहा, “इस तरह हम अपने पूर्वजों को सम्मान देने जा रहे हैं.” गौरतलब है कार्तिक उरांव…

Read More

चाईबासाः सारंडा और कोल्हान क्षेत्र में सक्रिय प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी की सूचना पर शुक्रवार को चाईबासा पुलिस, झारखंड जगुआर, कोबरा और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम के द्वारा सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हुई. इस दौरान नक्सलियों द्वारा पूर्व में बिछाए गए एक आईईडी विस्फोट में कोबरा 209 बटालियन के जवान सुनील कुमार टीएस घायल हो गए है. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. जराईकेला थाना क्षेत्र के वनग्राम तिरिलपोसी के समीप…

Read More

रांचीः झारखंड में लातेहार जिले के इचाबार सलैया जंगल में शनिवार की सुबह एक मुठभेड़ में पुलिस ने झारखंड जनसंघर्ष मुक्ति मोर्चा (जेजेएमपी) के सुप्रीमो पप्पू लोहरा समेत दो उग्रवादियों को मार गिराया है. पप्पू लोहरा पर दस लाख रुपए का इनाम था. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है. पप्पू लोहरा के दूसरे नंबर के कमांडर प्रभात गंझू भी इस मुठभेड़ में मारा गया है. गंझू पर भी पांच लाख रुपये का इनाम था. पुलिस के आला अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे हैं. पुलिस इसे बड़ी सफलता के तौर पर देख रही है. जेजेएमपी प्रतिबंधित भारतीय…

Read More

रांचीः राजकीय श्रावणी मेला देवघर की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बाबा बैद्यनाथ धाम- बासुकीनाथ  तीर्थ क्षेत्र विकास प्राधिकार और अधिकारियों  के साथ की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की है. जुलाई महीने में सावन का मेला शुरू होगा. रांची में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने राजकीय श्रावणी मेला से जुड़ी सारी तैयारियां ससमय पूरी करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि, श्रावणी मेला में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं. ऐसे में उनकी सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए. बैठक में अधिकारियों ने श्रावणी मेला की चल रही तैयारियों की अद्यतन स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया.…

Read More

864 सफल, इंटरव्यू अगस्त के दूसरे हफ्ते में, 342 पदों के लिए होगी नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)के 11वीं से 13वीं सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू 10 जून से 23 जून तक होगा. इसे बाबत आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है. कुल 342 पदों पर होने वाली नियुक्ति को लेकर 864 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है. सफल अभ्यर्थी अपना रिजल्ट JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- jpsc.gov.in पर चेक कर सकते हैं. परिणाम शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रोल नंबर के साथ पीडीएफ के रूप में जारी किया गया है. 342 पदों पर नियुक्ति के लिए 27 जनवरी 2024 को नियुक्ति की प्रक्रिया…

Read More

रांचीः झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार को दो और अधिकारियों को गिरफ्तार किया है. एसीबी ने वीबरेजेज कॉरपोरेशन के पूर्व जीएम ऑपरेशन सुधीर कुमार और वर्तमान जीएम फाइनेंस सुधीर कुमार दास को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी ने विजन नाम की प्लेसमेंट एजेंसी के स्थानीय प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह को भी गिरफ्तार किया है. नीरज, गिरफ्तार उत्पाद अधिकारी गजेंद्र सिंह का दूर का रिश्तेदार है. गुरुवार को तीनों लोगों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. सुधीर कुमार वर्तमान में रियाडा में पदस्थापित…

Read More