Browsing: Jharkhand Witchcraft incidents

गिरिडीहः झारखंड में गिरिडीह जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत दलान चलकरी गांव के तिरिलटांड़ टोला में एक आदिवासी दंपती की हत्या के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों के साथ खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि जादू-टोना के संदेह तथा भूमि विवाद को लेकर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया था. गिरिडीह के एसपी डॉ बिमल कुमार ने बताया है कि दो-तीन जून की दरमियानी रात दलानचकरी गांव निवासी पतिया हांसदा एवं उनकी पत्नी परनी देवी…

Read More

दुमकाः झारखंड में दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में एक युवक ने आदिवासी विधवा को पीट- पीट कर मार डाला. पुलिस ने आरोपी मुंशी टुडू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह घटना सोमवार देर शाम की है. मुंशी टुडू की कोई संतान नहीं थी. उसे शक था कि उसके पिता नहीं बन पाने की वजह विधवा महिला पक्कू हेंब्रम है, जो टोटका करती है. थाना प्रभारी लॉरेंसिया केरकेट्टा ने बताया है कि डायन के शक में मुंशी ने वृद्धा की हत्या कर दी. हत्या में प्रयुक्त डंडा को भी बरामद कर लिया गया…

Read More

झारखंड के गोड्डा में में जादू-टोना के नाम पर एक आदिवासी परिवार के पति-पत्नी और 12 साल के बेटे की निर्मम हत्या की घटना सामने आई है. यह घटना गोड्डा जिले के देवटांड़ थाना क्षेत्र के डांगा टोली की है. सोमवार की रात हमलावरों ने घर में घुसकर धारधार हथियार से तीन लोगों को मार डाला. पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है. इस घटना से पूरे गांव में दहशत है. हमलावरों के मन में इस परिवार के प्रति काफी समय से शक था कि वे जादू-टोना का अभ्यास करते रहे हैं. गोड्डा के एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी ने बताया है कि…

Read More

पलामूः झारखंड के ग्रमीण और कस्बाई इलाकों में जादू-टोना, ओझा-गुनी, डायन-बिसाही के शक में हत्या की घटनाएं नहीं थम रही हैं. रविवार को पलामू जिले के पांकी थाना अंतर्गत कुसड़ी में एक ही परिवार के तीन लोगों की ओझा-गुनी के शक में हत्या कर दी गई है. यह जगह पलामू जिला मुख्यालय से लगभग 60 किलोमीटर दूर है. मृतकों की पहचान विजय भुईयां, उसकी पत्नी कलिया देवी और 17 साल के बेटे छोटू भुइंया के रूप में हुई है. जबकि विजय भुईयां की बहु नीलू देवी और पोती गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. दोनों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल…

Read More