Browsing: Jharkhand

रांचीः जेएमएम के संस्थापक संरक्षक, पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वस्थ होने को लेकर झारखंड में हर वर्ग के लोग दुआएं कर रहे हैं. शिबू सोरेन का दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में इलाज चल रहा है. उन्हें हल्का पैरालाइसिस का अटैक आया है. डॉक्टरों की टीम उनकी हालत में सुधार के लिए लगातार जुटी है. मुख्यमंत्री और जेएमएम के अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी दिल्ली में हैं. हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम की विधायक कल्पना सोरेन, गुरुजी के छोटे पुत्र और विधायक बसंत सोरेन भी दिल्ली में हैं. सभी लोग शिबू सोरेन की देखरेख में जुटे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत…

Read More

रांचीः झारखंड में पेसा कानून लागू करने की मांग जोर पकड़ती जा रही है. इस मांग को लेकर आदिवासी समाज के प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, सरना धर्मावलंबी के लोगों ने आदिवासी रूढ़ि सुरक्षा मंच के बैनर तले गुरुवार को राजभवन मार्च किया. जिला स्कूल प्रांगण से यह मार्च निकाला गया था. राजभवन पहुंचकर वहां सभा की गई. मंच के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा. राज्यपाल के नाम सौंपे गये ज्ञापन में कहा गया कि पेसा कानून 1996 में अनुसूचित क्षेत्रों के स्वशासन, संस्कृति, पहचान और संसाधनों की रक्षा को लेकर पारित किया गया था. लेकिन, झारखंड में इसे…

Read More

रांचीः भाकपा माले की दो दिवसीय राज्य स्तरीय बैठक तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडल की अगुवाई में पुराने विधानसभा हॉल में प्रारंभ हुई. बैठक में राज्य कमिटी के सदस्यों ने भाग लिया. अध्यक्ष मंडल में जिसमें गीता मंडल, हलधर महतो और रविंद्र भुइयां शामिल थे. बैठक में 9 जुलाई को होने वाली राष्ट्रीय मजदूर हड़ताल की तैयारी पर चर्चा की गई और उसे पूरे राज्य में सफल बनाने का संकल्प लिया गया. इसके साथ ही जनसंगठनों को मजबूत करने और संगठन विस्तार को गति देने को लेकर रणनीति बनाई गई. बैठक में राज्य सचिव मनोज भक्त, शुभेंदु सेन, पूर्व विधायक विनोद…

Read More

कोडरमाः अफ्रीका के नाइजर में अगवा किए गए बगोदर के पांच प्रवासी मजदूरों का अब तक वापसी नहीं होने के मामले में भाकपा माले और अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) ने आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है. रविवार को एपवा के बैनर तले हजारों महिलाओं ने कोडरमा की सड़कों पर मार्च किया. इसके बाद कोडरमा की सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी के चाराडीह स्थित आवास के सामने रोषपूर्ण सभा की गई. इससे पहले कोडरमा में केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने प्रदर्शन को लेकर एहतियातन पुलिस ने बैरिकेड लगाए थे. केंद्रीय मंत्री के आवास के सामने बड़ी…

Read More

पाकुड़ः पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा है कि झारखंड में अगर पेसा कानून लागू लागू नहीं होता है, तो आदिवासी अस्तित्व भी खतरे में पड़ जाएगा. एक आदिवासी, मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहकर भी अगर पेसा कानून लागू करने के प्रति गंभीर नहीं है, तो उसे आदिवासियों का हितैषी कहने का कोई अधिकार नहीं है. ट्राइबल रोलर इन यूथ ऑर्गेनाइजेशन (तिरयो) के बैनर तले सिदो कान्हू आदिवासी ओवर रकाब संगठन की ओर से लिट्टीपाड़ा के सिमलजोड़ी फुटबॉल मैदान में आयोजित जनचौपाल में रघुवर दास ने ग्राम प्रधानों और पहाड़िया समुदाय के हजारों लोगों के साथ सीधा संवाद किया. इसी…

Read More

रांचीः झारखंड की आदिवासी बेटीडॉ पार्वती तिर्की का चयन साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2025 के लिए किया गया है. ‘फिर उगना’ हिंदी कविता संग्रह के लिए उनका चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है. झारखंड के गुमला जिले की रहने वाली डॉ पार्वती तिर्की रांची के रामलखन सिंह यादव कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर हैं. यूपी के बीएचयू (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय) से हिंदी में पीएचडी हैं. साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए चयनित होने पर उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की. वह फिलहाल दिल्ली में हैं. इसी दौरान उन्हें साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार के लिए चयनित किए जाने की सूचना मिली. झारखंड की…

Read More

दुमकाः विस्थापितों के आंदोलन से अमड़ापाड़ा स्थित पचुवाड़ा कोल माइंस में कोयला खनन और परिवहन का काम ठप हो गया है. इसके साथ ही कोयला लदे वाहनों को जगह- जगह रोक दिया गया है. विस्थापित रैयत इस बात पर अड़े हैं कि उनकी मांगों पर स्पष्ट निर्णय नहीं लिये जाने तक आंदोलन जारी रहेगा. नॉर्थ पचुवाड़ा कोल ब्लॉक में खनन ठप होने से झारखंड सरकार को बड़े राजस्व की क्षति हो रही है. उधर वेस्ट बंगाल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (WBPDCL) की मुश्किलें भी बढ़ गई है. दरअसल पचुवाड़ा सेंट्रल और नार्थ कोल माइंस से पश्चिम बंगाल पावर डेवलपमेंट निगम और…

Read More

रांचीः झारखंड में गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड में कार्यरत पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. 13 जून को डुमरी ब्लॉक परिसर में उन्होंने कीटनाशख खा लिया था. गंभीर स्थिति में इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. कीटनाशक खाने से पहले सुखलाल महतो ने सोशल मीडिया पर डुमरी के विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख जयराम कुमार महतो के नाम एक पत्र छोड़ा था, जिसमें उन्होंने डुमरी के बीडीओ समेत बलथरिया पंचायत के मुखिया पति, पीएमएवाई…

Read More

रांचीः अबुआ अधिकार मंच के एक प्रतिनिधमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर राज्य में नशे के कारोबार और युवी पीढ़ी पर इसके दुष्परिणाम की भयावहता से अवगत कराया. मंच के अध्यक्ष गौतम सिंह की अगुवाई में प्रतिनिधfमंडल ने राज्यपाल को एक मांग पत्र सौंपा. इसके  साथ ही आग्रह किया है कि पूरे राज्य में जो हालात बने हैं उसे नियंत्रण में करने के लिए एक राज्य स्तरीय विशेष टास्क फोर्स का गठन किया जाए. इस टास्क फोर्स की जिम्मेदारी किसी कर्तव्यनिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी को सौंपी जाए. साथ ही यह टास्क फोर्स राज्य के सभी…

Read More

रांचीः पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने कहा है कि 11 सालों में नरेंद्र मोदी की सरकार ने असंभव को संभव करके दिखाया. दुनिया भारत को सम्मान के साथ देख रही है. विपक्षी भी मोदी सरकार के कार्यों की तारीफ कर रहे हैं. झारखंड प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मीडिया से मुखातिब स्मृति इरानी ने मोदी सरकार के 11 सालों के कार्यों और उपलब्धियां गिनाईं. इसके साथ ही कहा कि पूरे देश के साथ झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए भी मोदी सरकार समर्पित है. उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण के साथ किसान कल्याण भी मोदी सरकार की प्राथमिकता रही है.…

Read More