Browsing: JTET RULE

पलामूः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 की नियमावली से भोजपुरी, मगही, अंगिका भाषा को बाहर किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने सरकार और सत्ता रूढ़ दलों पर हमला बोला है. उन्होंने पलामू प्रमंडल के सत्ताधारी दल के विधायकों और मंत्रियों से इस सवाल पर इस्तीफा मांगा है. साथ ही पूछा है कि सत्ता रूढ़ दलों में पलामू के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. गौरतलब है कि इस नियमावली में पलामू और गढ़वा जिलों के लिए स्थानीय भाषा के रूप में नागपुरी और कुडुख (उरांव) को शामिल किया गया है,…

Read More

रांचीः हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल ने बहुप्रतीक्षित ‘शिक्षक पात्रता नियमावली ( जेटेट) 2026 को अपनी स्वीकृति दे दी है. इस नियामवली में भोजपुरी, अंगिका और मगही भाषा को परीक्षा की सूची से बाहर ही रखा गया है. गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट की बैठक में भोजपुरी, अंगिका और मगही भाषा को नियमावली में शामिल करने पर मंत्री दीपिका सिंह पांडेय और राधाकृष्ण किशोर ने आपत्ति जतायी थी. कांग्रेस कोटा के दोनों मंत्रियों ने कहा था कि नियमावली में भोजपुरी, मगही और अंगिका भाषा को शामिल नहीं किये जाने से अभ्यर्थियों के साथ न्याय नहीं होगा. इसलिए कि पलामू में भोजपुरी और…

Read More