Browsing: Koderma Police

कोडरमाः एक नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ कथित यौन शोषण के मामले में गिरफ्तार कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई. सीने में तेज दर्द की शिकायत के बाद उन्हें सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है. वहीं, इस मामले में पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं करायी जा सकी है. पुलिस के अनुसार, बच्ची ने जांच कराने से इनकार कर दिया, जबकि उसके माता-पिता पर भी मेडिकल जांच नहीं कराने का दबाव बनाने का आरोप है. अब पुलिस दोबारा मेडिकल जांच कराने के साथ सोमवार को न्यायालय में पीड़िता का…

Read More

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार को एक आदिवासी नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कोडरमा की महिला थाना प्रभारी हेमा ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना में मामला दर्ज किया गया है. मामले में जांच जारी है. पीड़िता हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली है. पीड़िता का बयान भी पुलिस ने दर्ज कराया है. सिविल सर्जन से पूछताछ और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को आरोपी सीएस को न्यायिक हिरासत…

Read More

कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले में सतगावां थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 21 साल के अरसद महफूज और शाहीन परवीन उर्फ मुस्कान को गिरफ्तार किया है. आंतकवादी निरोधी दस्ता (एटीएस) की गुप्त सूचना पर स्थानीय पुलिस ने यह कार्रवाई की है. दोनों पर आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, इंस्टाग्राम का उपयोग कर नौजवानों को देश विरोधी विचारों के जरिए भड़काने और उनका ब्रेनवाश करने का काम कर रहे थे. अरसद की कथित गर्लफ्रेंड कोडरमा पुलिस के अनुसार अरसद ने पूछताछ के दौरान में यह भी बताया कि उसके गांव की एक लडकी शाहीन प्रवीण…

Read More

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले में एक नाबालिग लड़की की ऑनर किलिंग के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय राकेश चंद्रा की अदालत ने सोमवार को अहम फैसला सुनाया. अदालत ने मृतका के भाई ज्योतिष पांडेय (20) को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. साथ ही उस पर 25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. वहीं, साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने के दोषी करार पिता मदन पांडेय (70) को तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई. ज्योतिष पांडेय मरकच्चो थाना अंतर्गत भगवतीडीह के रहने वाले हैं. उन्हें अपनी बहन की हत्या का…

Read More

कोडरमा: कोडरमा से बीजेपी की विधायक डॉ. नीरा यादव के वाहन चालक राजकुमार यादव की हत्या के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. साथ ही हत्या में प्रयुक्त किए गए कुदाल को भी बरामद कर लिया है. कोडरमा एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया है कि आठ सालों से चल रहे जमीन विवाद में राजकुमार यादव की हत्या की गई थी. घटना को लेकर 12 लोगों के खिलाफ हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई थी. फिलहाल पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.…

Read More