Browsing: Kolhan
सरायकेलाः चांडिल वन विभाग रेंज के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सोड़ो पंचायत के हाड़ांत गांव में हाथियों के हमले में एक ही परिवार की दो महिलाओं की मौत हो गई हैं. हाथियों के हमले में इसी परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरने वाली दो महिलाओं में चाइना देवी और उनकी बेटी अमिता कुमारी हैं. जबकि हाथियों के हमले में कमलचंद महतो, मोहन महतो और संतुला देवी घायल हुए हैं. शनिवार की तड़के तीन बजे हाथी मोहन महतो के घर में घुस गए. घर में रखे धान खा गए.…
झारखंड प्रदेश बीजेपी की उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने दिल्ली में भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर झारखंड में आदिवासी समाज के सामिजक, आर्थिक विकास के साथ रोजी- रोजगार उत्थान के क्षेत्र में विशेष पहल करने का आग्रह किया है. इसके साथ ही पूर्व सांसद ने आदिवासी समुदाय की समस्याओं की ओर भी केंद्रीय मंत्री का ध्यान खींचा. उन्होंने आग्रह किया कि जनजातीय समुदाय के विकास तथा कल्याण के लिए भारत सरकार की जनजातीय योजनाओं के माध्यम से आदिवासी वर्ग को जोड़कर और अधिक सशक्त बनाने की पहल की जाए,…
गुआः गुआ में सेल प्रबंधन के खिलाफ मानकी-मुंडा के बैनर तले स्थानीय आदिवासी ग्रामीण मजदूरों को रोजगार एवं रैयतों की मांगों को लेकर तीन दिवसीय भूख हड़ताल आंदोलन में गुरुवार को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने आंदोलनरत आदिवासी ग्रामीण, मजदूरों और रैयतों को संबोधित करते हुए उनके संघर्ष को अपना पूर्ण समर्थन देने की बात दोहराई. 15 अप्रैल से शुरू यह हड़ताल 17 अप्रैल तक चलेगी. इसके साथ ही मधु कोड़ा ने आंदोलन के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत…
रांचीः झारखंड बीजेपी प्रदेश की उपाध्यक्ष और सिंहभूम की पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा है कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम केवल प्रतिनिधित्व का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन करोड़ों माताओं और बहनों के प्रति सम्मान है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इसके साथ ही उन्होंने सभी सियासी पार्टियों से संसद के विशेष सत्र में उसे खुले दिल से समर्थन देने की अपील की है. रविवार को रांची में पार्टी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में गीता कोड़ा ने विस्तार से अधिनियम पर चर्चा की और कहा कि अधिनियम का टाइटल- ‘नारी शक्ति वंदन’…
सरायकेलाः सरायकेला-खरसा खरसावां जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने एक बड़ी कार्रवाई के तहत भू-अर्जन कार्यालय के बड़ा बाबू (प्रधान सहायक) प्रीतम आचार्य को पांच लाख रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. इस मामले में एसीबी ने गम्हारिया प्रखंड से एक जमीन दलाल विनय तिवारी को भी दबोचा है, जिसकी निशानदेही पर यह पूरी कार्रवाई हुई. घूस लेने से पहले बड़ा बाबू एक विभागीय बैठक में मौजूद थे. रिश्वत देने वाले ने उन्हें फोन कर कार्यालय से बाहर बुलाया. जैसे ही वे बाहर आए और घूस पकड़े, पहले से जाल बिछाये एसीबी की टीम ने उन्हें दबोच लिया.…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us