Browsing: Lok Bhawan

रांचीः ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और इंकलाबी नौजवान सभा (आरवाईए) के साथ अन्य छात्र संगठनों के बैनर तले क्लस्टर सिस्टम, पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षा, परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ और एनटीए को भंग करने, तथा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर रोषपूर्ण मार्च निकाला. इसके बाद लोकभवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया. जिला स्कूल मैदान से निकले इस मार्च में बड़ी संख्या में छात्र, युवा शामिल हुए. इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोंकझोक और धक्कामुक्की भी हुई. इसके बाद गुस्साये प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए. आइसा के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ…

Read More

रांचीः झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सूचना आयुक्तों की नियुक्ति की फाइल बिना स्वीकृति के फिर सरकार को लौटा दी है. राज्यपाल ने पूछा है कि जिन पर मुकदमा दर्ज हो, वह कैसे सूचना आयुक्त बन सकता है. इसके साथ ही कहा है कि नामों की सूची में मुख्य सूचना आयुक्त का नाम नहीं है. सरकार ने सूचना आयुक्तों के लिए चार नाम तय कर राज्यपाल की स्वीकृति के लिए भेजा था. इन चार नामों में वरिष्ठ पत्रकार अनुज कुमार सिन्हा के अलावा कांग्रेस के नेता अमूल्य नीरज खलखो, भाजपा के नेता शिवपूजन पाठक और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति …

Read More

रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार गुप्ता ने लोकायुक्त पद के लिए शपथ ली. लोकभवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हे पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे. हेमंत सोरेन ने लोकायुक्त को बधाई और शुभकामनाएं दी. जस्टिस अमिताभ गुप्ता 1997 में न्यायिक सेवा में आए थे और संयुक्त बिहार के समय एडीजे के रूप में योगदान दिए थे. इसके बाद वे धनबाद, दुमका में भी पदस्थापित रहे. रांची में सीबीआइ कोर्ट के विशेष न्यायाधीश रहे अमिताभ गुप्ता वर्ष 2013 में झारखंड उच्च न्यायालय के जज बने…

Read More