Browsing: Naxali killed in Hajaribagh

हजारीबागः हजारीबाग और चतरा की सीमा पर सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादी नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में चार नक्सलियों के मारे जाने की खबर है. मारे गए चार नक्सलियों में 15 लाख का इनामी रिजनल कमेटी मेंबर सहदेव महतो, 10 लाख का इनामी जोनल कमेटी मेंबर रंजीत गंझू के अलावा एरिया कमांडर बुधन करमाली और महिला नक्सली नताशा भी शामिल हैं. नताशा, महाराष्ट्र के गढ़चिरौली की रहने वाली है. लंबे समय से वह इस इलाके में नक्सलियों के दस्ते में सक्रिय रही है. यह मुठभेड़ चतरा- हजारीबाग के सीमावर्ती खपिया के जंगल में हुई है. झारखंड…

Read More

रांचीः नक्सली-उग्रवादी गतिविधियों और हिंसक घटनाओं के खिलाफ जारी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने साढ़े नौ महीने में 29 नक्सलियों और उग्रवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया है. इनमें कई नक्सली इनामी थे और संगठन में कुख्यात होने के साथ बड़े ओहदे पर काबिज. झारखंड पुलिस द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक 15 सितंबर की तारीख तक राज्य में भाकपा- माओवादी के 21, टीएसपीसी के 2, जेजेएमपी के 5 एवं पीएलएफआई के एक नक्सली को मुठभेड़ में मारा गया है. मारे गए नक्सलियों में 11 इनामी चेहरे थे, जिन पर सरकार ने कुल 3.15 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया…

Read More

हजारीबागः झारखंड के हजारीबाग में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ चलाए गए अभियान में अहम सफलता मिली है. जिले के गोरहर थाना क्षेत्र के पातीतारी में माओवादियों के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा (माओवादी) का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए हैं. झारखंड पुलिस ने सहदेव सोरेन के मारे जाने की पुष्टि की है. इसके साथ ही बताया है कि इस मुठभेड़ में मारे गए अन्य दो नक्सली कमांडरों में बिहार-झारखंड विशेष क्षेत्र कमेटी सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ ​​चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ ​​रामखेलावन शामिल हैं. रघुनाथ हेंब्रम पर  25…

Read More