Browsing: Palmu

पलामूः झारखंड के पलामू जिले में पांकी क्षेत्र के सकलदीपा गांव की एक आदिवासी लड़की के साथ दुष्कर्म और उनकी दो बहनों के कथित अपहरण के मामले में आक्रोश महापंचायत बैठी. इसमें बड़ी तादाद में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया. और घटना के विरोध में गुस्से का इजहार किया. पीड़ित आदिवासी परिवार से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने फुलवरिया बाजार टांड़ में आदिवासी महिलाओं और बच्चों के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आयोजित विशाल आक्रोश महापंचायत सभा को संबोधित भी किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा, उक्त गांव में मात्र पांच छह आदिवासी परिवार निवास करते हैं,…

Read More

पलामूः झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (जेटेट) 2026 की नियमावली से भोजपुरी, मगही, अंगिका भाषा को बाहर किए जाने पर बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री भानू प्रताप शाही ने सरकार और सत्ता रूढ़ दलों पर हमला बोला है. उन्होंने पलामू प्रमंडल के सत्ताधारी दल के विधायकों और मंत्रियों से इस सवाल पर इस्तीफा मांगा है. साथ ही पूछा है कि सत्ता रूढ़ दलों में पलामू के नेता इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं. गौरतलब है कि इस नियमावली में पलामू और गढ़वा जिलों के लिए स्थानीय भाषा के रूप में नागपुरी और कुडुख (उरांव) को शामिल किया गया है,…

Read More