Browsing: Rahul Gandhi

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे पर केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को जमकर घेरा. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए कई गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, “देश को सही रास्ते पर लाने के लिए पहला कदम ज्ञानेश कुमार को हटाना है. अमित शाह कहते हैं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे हैं. मैं कहना चाहता हूं कि आपको और नरेंद्र मोदी को कहीं…

Read More

इंडिया ब्लॉक की ओर से शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दिल्ली स्थित आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ की कार्यवाही शुरू हुई. लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार ने ‘जन महाभियोग’ की प्रक्रिया की अध्यक्षता कर रही थीं. सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत इंडिया गठबंधन के कई सांसद मौजूद रहे. खड़गे के आवास पर हो रहा यह कार्यक्रम संसद की औपचारिक कार्यवाही या संवैधानिक महाभियोग प्रक्रिया का विकल्प नहीं है. यह एक प्रतीकात्मक राजनीतिक विरोध है, जिसके ज़रिए विपक्ष अपने आरोपों को प्रमुखता से उठाने को कोशिशों में जुटा. कार्यवाही…

Read More

कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के सवाल पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि युवाओं को जेल में डालना कायरता है. राहुल गांधी ने एक्स पर एक पोस्ट में टिप्पणी की है. राहुल गांधी ने लिखा, “जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन में तिरंगा लहराना कोई अपराध नहीं है. इसके लिए युवाओं को जेल में डालना कायरता का काम है.” “छात्र, युवा, पत्रकार, इंडिया गठबंधन; अलग-अलग बैनर, लेकिन मक़सद एक. सभी प्रदर्शन एक ही हैं. नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों की मांग कर…

Read More

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के ख़िलाफ़ सोमवार को मार्च निकाल रहे विपक्षी नेता भारी सुरक्षा बंदोबस्त के बावजूद पुलिस को चकमा देते हुए तिलक मार्ग से सुप्रीम कोर्ट के गेट बी तक पहुंच गए. समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में इंडिया ब्लॉक के नेता, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे. लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इंडिया ब्लॉक के अन्य नेताओं के साथ मिलकर भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. अपनी याचिका में,…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन और राजनीतिक टसल के बीच लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने दावा किया है कि उन्हें मुख्य चुनाव आयुक्त के भ्रष्टाचार के बारे में पता है. राहुल गांधी ने सोमवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, “हम वही सवाल उठा रहे हैं जो दो चुनाव आयुक्तों ने पूछा था. ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा क्यों नहीं दे रहे हैं. ज्ञानेश कुमार जी, हम जानते हैं कि आपकी क्या हालत है, आपको नींद नहीं आती. हम आपको छोड़ेंगे नहीं, आप बचेंगे नहीं. हमें आपके…

Read More

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के ख़िलाफ़ दिल्ली पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज की है. समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ यह एफ़आईआर विपक्षी दलों के प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति के आकाशवाणी भवन में प्रवेश करने के लिए दर्ज हुआ है. मंगलवार को राहुल गांधी और अन्य कई विपक्षी नेता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे थे. यह विरोध प्रदर्शन मतदाता सूचियों के विवादित एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिविजन) के ख़िलाफ़ किया जा रहा था. इस दौरान विपक्षी नेता चुनाव आयोग के दफ़्तर…

Read More

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच मंगलवार को विपक्षी इंडिया ब्लॉक के सांसदों का संसद से निर्वाचन आयोग के मुख्यालय तक मार्च शुरू है. मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा और अखिलेश यादव समेत कई सांसदों को पुलिस ने पार्लियामेंट स्ट्रीट पर रोक दिया. इसके बाद सांसदों ने वहीं धरना दिया. आगे जाने से रोके जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया. मार्च को देखते हुए संसद और निर्वाचन आयोग मुख्यालय के आसपास भारी सुरक्षा व्यवस्था और बैरिकेडिंग की गई थी. विपक्षी सांसदों…

Read More

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने सवाल उठाए हैं. लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अब यह “साबित” हो गया है कि ज्ञानेश कुमार ने फ़ॉर्म-6 में “ग़ैर-क़ानूनी और एकतरफ़ा” बदलाव किया. उन्होंने चुनाव आयोग के 26 सितंबर के उस प्रेस नोट को भी साझा किया, जिसमें आयोग ने कहा था कि एसआईआर के लिए फ़ॉर्म-6 के साथ लगाए गए डिक्लेरेशन को सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने कहा…

Read More

अंग्रेज़ी अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस में बुधवार को छपी एक इनवेस्टिगेटिव रिपोर्ट के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सवालों की झड़ी लगा दी. राहुल गांधी ने इस दौरान दावा किया कि वो लगातार तीन सालों से सुबूत के साथ ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाते रहे हैं और अब दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है. कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान फ़रवरी 2025 से लेकर अब तक उन प्रेस कॉन्फ़्रेंस और कार्यक्रमों का ज़िक्र किया जब-जब उन्होंने कथित ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठाया…

Read More

चुनाव आयोग (ईसीआई) ने बुधवार को जारी प्रेस नोट में कहा कि आयोग के सदस्यों की ओर से उठाई गई टिप्पणियां, सुझाव और सवाल उसकी सामान्य आंतरिक प्रक्रिया का हिस्सा हैं. साथ ही किसी भी फैसले से पहले अलग-अलग राय और सुझाव देना सामान्य बात है. आयोग ने अपने बयान में कहा कि इनका उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को और बेहतर, पारदर्शी और कानून के अनुसार बनाना है. आयोग के अनुसार, किसी भी अंतिम फैसले से पहले अलग-अलग राय और सुझाव देना सामान्य बात है. आयोग के तीनों आयुक्तों के अलावा उसके अधिकारी भी चुनाव व्यवस्था में सुधार के लिए अपने…

Read More