Browsing: Ranchi Police
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के मौसीबाड़ी से लापता हुए दो मासूम अंश और अंशिका की बरामदगी के बाद रांची पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का बड़ा पर्दाफाश किया है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन ने रविवार की शाम मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि अलग- अलग जगहों पर छापेमारी में 12 बच्चे बरामद किए गए हैं. जबकि बच्चा चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह से जुड़े 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें 5 महिलाएं शामिल हैं. इससे पहले पांच साल के अंश और चार की अंशिका (दोनों भाई-बहन) की ट्रैफिकिंग करने वाले नव खरवार और सोनी कुमारी…
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय ने ईडी की ओर से दायर एर रिट यचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करते हुए कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पर हाल में की गई पुलिस की छापेमारी प्रथम दृष्टया ‘‘पूर्व नियोजित’’ प्रतीत होती है. हाइकोर्ट ने झारखंड सरकार के पूर्व कर्मचारी संतोष कुमार द्वारा ‘एयरपोर्ट’ थाना में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर ईडी अधिकारियों के खिलाफ पुलिस जांच पर भी रोक लगा दी है न्यायमूर्ति संजय कुमार द्विवेदी ने प्रवर्तन निदेशालय की ओर से दायर एक रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्रीय एजेंसी को मामले में केंद्रीय गृह सचिव…
रांचीः मौसीबाड़ी मलारकोचा निवासी सुनील यादव के दो बच्चों के गुम होने के बाद से अब तक उनका सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने छानबीन के लिए विशेष टीम गठित की है. बच्चों के सुकुशल बरामदगी की मांग को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने राजद नेता कैलाश यादव के नेतृत्व में धुर्वा शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर धरना दिया. मंगलवार को ही रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर मौसीबाड़ी इलाके पहुंचे और गुम बच्चों के परिजन तथा स्थानीय लोगों से जानकारी ली. इसके साथ ही जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए. इधर धरना…
रांचीः मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध रांची पुलिस की जारी कार्रवाई के तहत शहर के कोकर इलाके से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें तीन महिलाएं शामिल हैं. पुलिस ने तलाशी के क्रम में 85.71 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन और अन्य सामान जब्त किया है. ब्राउन शुगर प्लास्टिक पाउच के अलावा कागज एवं सिल्वर फॉल के छोटे-छोटे पुड़िये में लपेट कर रखे गए थे. सदर पुलिस उपाधीक्षक संजीव बेसरा ने बताया है कि वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के बाद एक टीम गठित कर कार्रवाई की गई. पुलिस की…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में कुसुम विहार, मोराबादी स्थित वृंदा ग्रीन सोसाइटी की बाउंड्री गुंडे-बदमाशों ने एक बार फिर ध्वस्त करा दिया है. सोमवार की आधी रात 25-30 की संख्या में असामाजिक तत्व हरवे- हथियार से लैस जेसीबी लेकर पहुंचे थे. जेसीबी से सोसाइटी के मंदिर के सामने की बाउंड्री को ध्वस्त करा दिया. इसके साथ ही जमकर पत्थरबाजी की गई. पत्थरबाजी में कई फ्लैट की खिड़कियों के शीशे टूट गए. बेसमेंट में लगी कारें क्षतिग्रस्त हो गईं. एक निवासी पत्थरों की चोट से लहूलुहान हो गए. अचानक हुई इस घटना से सोसाइटी में रहने वाले परिवारों में दहशत…
रांचीः रांची के तुपुदाना ओपी स्थित बालसिरिंग के पास कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के साथ पुलिस की सोमवार की सुबह मुठभेड़ हुई. इस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल हुआ है. जिसे गोली लगी है, उसका नाम आफताब है. मौके से दो अपराधियो को गिरफ्तार किया गया है . पुलिस नें तीन हथियार भी बरामद किए हैं. रांची के एसएसपी राकेश रंजन और ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर बालसिरिंग पहाड़ी पर पहुंचे हैं. उन्होंने मुठभेड़ और पुलिस की कार्रवाई की जानकारी लेने के बाद आवश्यक निर्देश दिए हैं. रांची के ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि सुजीत सिन्हा…
रांचीः भाजपा से जुड़े हिंदूवादी नेता भैरव सिंह को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गय़ा. उनकी गिरफ्तारी चुटिया थाना में दर्ज एक पुराने मामले के सिलसिले में की गई है. शनिवार को भैरव सिंह के कथित तौर पर एक युवती के गायब होने से जुड़े मामले को लेकर पंडरा ओपी के सामने प्रदर्शन करने पहुंचे थे. इसी दौरान चुटिया थाना की पुलिस मौके उन्हें पहले हिरासत में लिया और फिर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया. हिंदूवादी नेता की पहचान रखने वाले भैरव सिंह अलग-अलग…
रांचीः रांची पुलिस ने ऑनलाइन गेमिंग के जरिए जुआ और साइबर ठगी क गोरखंधे में शामिल एक गिरोह के 14 युवकों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बरियातू थाना क्षेत्र के हाउसिंग कॉलोनी के एक मकान में की गई है. गिरफ्तार किए गए सभी युवक बिहार के रहने वाले हैं और एक फर्जी सुरक्षा एजेंसी के नाम पर उन्होंने किराये पर मकान ले रखा था. पुलिस ने इनके पास से 90 एटीएम कार्ड, 17 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद किए हैं. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया है कि गुप्त सूचना मिली थी कि यह गिरोह ऑनलाइन गेमिंग एप्लिकेशन की आड़…
रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में नशे का जाल फैलाने वाली भाभी जी ने पुलिस रिमांड में कई राज खोले हैं. इन राज के जरिए पुलिस आगे की तफ्तीश में जुटी है. पुलिस रिकॉर्ड में भाभी जी ब्राउन शुगर सप्लाई चेन की किंगपिन है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में ब्राउन शुगर का सरगना कन्हैया भी भाभी जी से ही ब्राउन शुगर खरीद कर लाता और अपने पैडलरों को कमीशन व वेतन देकर उनसे ब्राउन शुगर की बिक्री कराता था. भाभी जी उर्फ का असली नाम रूबी देवी है. वह बिहार के सासाराम जिला के रेलवे स्टेशन के…
रांचीः रांची पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत ग्रामीण इलाके में 25 थाना क्षेत्रों से 122 वारंटियों को गिरफ्तार कर किया गया. इनमें 98 लोगों को जेल भेज दिया गया है. इनमें अधिकतर आरोपी हत्या, चोरी, ठगी, रंगदारी, अपहरण, और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े आरोपी शामिल हैं. रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर ग्रामीँण एसपी के नेतृत्व में ग्रामीण इलाके के थाना क्षेत्रों में इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 60 टीमें गठित की गई थीं. रांची पुलिस के मुताबिक सबसे अधिक चान्हो थाना क्षेत्र से 12, मांडर थाना क्षेत्र से 10, ओरमांझी,, नगड़ी, कांके थाना क्षेत्र…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us