Browsing: Ranchi Police

लोहरदगा : रांची स्थित आरएसएस कार्यालय पर फेंके गए पेट्रोल बम धमाके की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार की सुबह लोहरदगा मेंएक साथ पांच अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई सुबह करीब 4 बजे शुरू हुई, जिसके दौरान पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए. जानकारी के अनुसार, एनआईए की टीम ने संदिग्धों के ठिकानों पर दस्तावेजों, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहन जांच की. जांच के दौरान एनआईए को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि बम…

Read More

रांचीः जिला पुलिस ने नशा कारोबार के खिलाफ एक एहम कार्रवाई के तहत  डोरंडा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 1444 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 159.03 ग्राम) के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया है. सिटी एसपी के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक हटिया के नेतृत्व में गठित टीम ने कुसई जतरा मैदान और साकेत नगर, हिनू में छापेमारी कर नशे के धंधेबाज महेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक भुईयां और संदीप कुमार दागी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से 58,100 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट…

Read More

रांचीः : झारखंड की राजधानी रांची के रिहायशी इलाके अशोक नगर में बंद बिल्डर अखिलेश पांडेय के घर से लाखों रुपये के सोने-हीरे के गहने की चोरी के मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है. प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि चोरी की घटना को अंजाम देने वाले लग्जरी गाड़ी जगुआर से रांची पहुंचे थे. इसके बाद बिरसा चौक स्थित होटल पार्क स्ट्रीट में फर्जी आधार कार्ड जमा कर ठहरे थे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की भी जांच कर रही है. रांची पहुंचने के बाद उन्होंने अखिलेश पांडेय…

Read More

रांचीः ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला के सफल आयोजन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज है. साथ ही मंदिर प्रबंधन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है. इसी सिलसिले में रविवार को एडीजी मनोज कौशिक मंदिर पहुंचे और मंदिर न्यास समिति के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली. एडीजे ने रांची पुलिस के अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे इंतजामात की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए. जगन्नाथपुर मंदिर परिसर के नीलाद्री हॉल में एडीजी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई. बैठक में रथ यात्रा, मेले की सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण,…

Read More

रांचीः रांची में चुटिया थाना अंतगर्त निवारणपुर स्थित आरएसएस के प्रांतीय कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले करने के दो आरोपी अमन अंसारी और सायम सुजान को एनआईए ने रिमांड पर लिया है. दोनों से शुक्रवार को जांच एजेंसी ने लगभग दस घंटे तक लंबी पूचताछ की. धुर्वा स्थित एनएआई कार्यालय में एसपी स्तर के अधिकारियों की टीम इस मामले में आरोपियों से अलग- लग पूछताछ की. इसी मामले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी सैफ अंसारी को बी जांच एजेंसी जल्दी ही रिमांड पर लेगी. एनआईए इन आरोपियों के कथित पाकिस्तान और दुबई कनेक्शन की जानकारी जुटा रही है. साथ ही…

Read More

रांचीः रांची पुलिस ने नामकुम थाना क्षेत्र में दो कार्रवाई के तहत एक अपराधी और एक अफीम तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कुटियातु स्थित 89-आर्मी ग्राउंड के पास से शातिर अपराधी मो. खालिद उर्फ खालिद बंगाली उर्फ चूजा को से एक लोडेड देशी कट्टा, दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. वह  गढ़ाटोली, गौसनगर का रहने वाला है.  पुलिस के मुताबिक आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. पूछताछ में उसने 10 जून को सामलौंग स्थित अराफात अपार्टमेंट के पास मो. शमसेर आलम पर हुई गोलीबारी की घटना…

Read More

बुंडूः रांची जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र के सारजमडीह गांव स्थित कांची नदी के किनारे रेत में गड़ी 17 साल की लड़की हिस्सी कुमारी की लाश बरामदगी के मामले में पुलिस की जांच जारी है. हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है. पुलिस ने इस मामले में एक एसआईटी गठित की है. बुंडू के डीएसपी ओमप्रकाश जांच पर नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने बताया है कि शव की स्थिति से प्रतीत होता है कि किशोरी की हत्या छह से सात दिन पहले की गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शव…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची के निवारणपुर मे  स्थित आरआरएस के प्रांतीय कार्यालय में पेट्रोल बम फेंकने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनमें से एक सैफ अंसारी कोतवाली थाने के बाथरूम से भाग निकला. पुलिस ने काफी दूर तक उसका पीछा किया. इस दौरान मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी है. इस मामले में गिरफ्तार लोगों का पाकिस्तान कनेक्शन सामने आ रहा है. साथ ही बड़ी साजिश की आशंका को लेकर पुलिस की एसआईटी, एटीएस और एनआईए की टीम जांच मे जुटी है. आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ जारी है. जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया…

Read More

रांचीः नामकुम रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक आरपीएफ जवान का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव ड्यूटी की वर्दी में मिला और उसका सिर धड़ से अलग था. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. सुबह में रेलवे लाइन के किनारे शव होने की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस, आरपीएफ और राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुटी. घटनास्थल से जवान का बैग भी बरामद किया गया है. पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच…

Read More

रांचीः रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित निवारणपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रदेश कार्यालय पर पेट्रोल बम फेंके जाने के मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की तीन सदस्यीय टीम आरएसएस कार्यालय पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. उधर रांची पुलिस ने जांच के लिए एक एसआईटी गठित की है. इससे पहले रांची के एसएसपी राकेश रंजन भी घटना की जानकारी लेने पहुंचे थे. डॉग स्कावयड को भी बुलाया गया. दोपहर बाद एनआआईए की टीम ने कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली तथा घटनाक्रम को समझने का प्रयास…

Read More