Browsing: Ranchi

रांचीः केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ ने बीजेपी नेता अनिल टाइगर हत्याकांड पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड की राजधानी रांची में पुलिसिंग पूरी तरह फेल है. उन्होंने कहा है, यह घटना हतप्रभ करने वाली है. कांके चौक पर दिनदहाड़े वरिष्ठ और सक्रिय नेता की हत्या हो जाती है. बीच चौराहे पर अपराधी गोली मारकर चल देते हैं और पुलिस हाथ-पर-हाथ धरे बैठी रही. गौरतलब है कि कांके थाना क्षेत्र के व्यस्ततम कांके चौक पर बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी है. केंद्रीय मंत्री…

Read More

रांचीः बीजेपी रांची ग्रामीण जिला महामंत्री, पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की बुधवार को दिनदहाड़े हत्या कर दी गयी. वे कांके चौक पर खड़े थे. हथियारबंद अपराधियों ने गोली माकर उनकी हत्या कर दी. इस घटना पर बीजेपी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस राज्य में विधि व्यवस्था ध्वस्त है.हत्या के विरोध में बीजेपी ने गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया है. इसके साथ ही पार्टी ने आम जनता, व्यापारी वर्ग सभी से बंद का समर्थन करने की अपील की है. यह घटना कांके थाना क्षेत्र के कांके चौक की है. उधर घटना के बाद गुस्साये…

Read More

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची में सिरमटोली सरना स्थल के सामने से फ्लाईओवर कै रैंप हटाने की मांग को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाये गए रांची बंद का शहर में कई जगहों पर असर दिखने लगा है. आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतरे हैं. कई प्रमुख सड़कों को जाम कर दिया गया है. कई जगह सड़कों पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है. इधर हालात को सामान्य बनाने के लिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाल लिया है. एसएसपी चंदन सिन्हा खुद हालात का जायजा लेने निकले हैं. पुलिस के अन्य अधिकारी भी चौक- चौराहे पर…

Read More

रांचीः बालू के कथित अवैध खनन और परविहन की शिकायत पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के सख्त निर्देश पर गुरुवार की रात जिला खनन टास्क फोर्स ने सिल्ली थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया. इसी दौरान सिल्ली के श्याम नगर, झाबरी पेट्रोल टंकी के पास जांच के लिए रोके जा रहे एक हाईवा वाहन (संख्या जेएच01- डीएन 0894) का चालक वाहन लेकर भागने लगा. हाइवा सिल्ली से सोनाहातु की ओर जा रहा था. छापेमारी अभियान का नेतृत्व जिला खनन पदाधिकारी अबु हुसैन कर रहे थे. बाद में हाइवा को पुलिस ने जब्त कर लिया है. हाइवा चालक एवं इसमें सम्मिलित अन्य…

Read More

रांचीः बीजेपी की नेता और जामा से पूर्व विधायक सीता सोरेन समेत चार अन्य लोगों के खिलाफ रांची के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में शिकायतवाद दर्ज कराया गया है. सीता सोरेन के साथ जिन चार लोगों के नाम हैं उनमें पूर्व विधायक के अंगरक्षक अर्जुन कुशवाहा, विवेक सिंह, विवेक सिंह की बहन और रिंकू शाहदेव शामिल हैं. शिकायतवाद सीता सोरेन के पूर्व पीए देवाशीष घोष की बहन हटिया निवासी रीना घोष ने दर्ज कराया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शिकायतकर्ता का बयान दर्ज करने के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है. पीए की बहन ने…

Read More

रांची : एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को रांची जिले में तमाड़ के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (प्रभारी) अभिजीत चेल को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए गिरफ्तार किया है. तमाड़ थाने में कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद एसीबी की टीम गिरफ्तार बीएसओ को लेकर रांची आई है. अभिजीत चेल की गिरफ्तारी प्रखंड में स्थित कार्यालय से ही की गई है. तमाड़ प्रखंड के परासी के रहने वाले जन वितरण प्रणाली के दुकानदार धनंजय साहू ने बीएसओ के खिलाफ एसीबी में शिकायत की थी. साहू ने शिकायत में कहा था कि अभिजीत चेल प्रति माह 3000 रुपये दुकानदारों से…

Read More

रांचीः भगवान बिरसा जैविक उद्यान ओरमांझी परिसर में बिरसा मुण्डा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी. यह प्रतिमा कांस्य धातु की होगी. सरकार ने इसके निर्माण के लिए मनोनयन के आधार पर नोयेडा उत्तप्रदेश के मेसर्स रामसुतार आर्ट क्रियेशन को कार्य आवंटित करने की स्वीकृति दी है. बुधवार को हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है. यह जैविक उद्यान झारखंड की राजधानी रांची से करीब 17 किलोमीटर दूर है. कैबिनेट की बैठक में कुल प्रस्तावों पर स्वीकृति दी गई है. इनमें झारखंड राज्य मं आँधी-तूफान (स्ट्रोमः तथा ग्रीष्म लहर (हिट वेब) से हुए /…

Read More