Browsing: Rupi Soren

रामगढ़: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां दिवंगत रूपी सोरेन के निधन के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए राज्य और देश के नेताओं का नेमरा पहुंचना जारी है. शनिवार को केंद्रीय केंद्रीय कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद समेत कई नेताओं ने नेमरा में रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी और हेमंत सोरेन से मिलकर उनका ढांढस बंधाया. इनके अलावा गिरीडीह के सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, खूंटी के सांसद काली चरण मुण्डा, विधायक…

Read More

रामगढ़ः रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड का एक छोटा सा गांव नेमरा शोक में डूबा है. दिशोम गुरुजी दिवंगत शिबू सोरेन की पत्नी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन के निधन की खबर से ही गांव के लोगों में बेचैनी थी. दिन में हेमंत सोरेन कठिन पलों के बीच मां का पार्थिव शरीर लेकर जैसे ही अपने पैतृक गांव पहुंचे, यह शोक गहरा हो गया. इस दौरान चुनमुन-चिरैया भी खामोश. हेमंत के आवास पर लोगों की भीड़ और घर के अंदर से महिलाओं के रोने की आवाज. सिसकियां लेते बच्चे. रूपी सोरेन की बेटी अंजली  सोरेन…

Read More

रांची. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का बुधवार की रात निधन हो गया है. मोरहाबादी स्थित स्व शिबू सोरेन के आवास पर रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है. हेमंत सोरेन परिवार के संग वहां मौजूद हैं. रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में होगा. नेमरा, हेमंत सोरेन का पैतृक घर है. रूपी सोरेन के पार्थिव शरीर पर झामुमो का झंडा भी रखा गया है. हेमंत सोरेन बेहद भावुक दिख रहे हैं. लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे हैं. हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपनी भावना प्रकट करते हुए कहा…

Read More

रांची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन हो गया है. वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं. फिलहाल उनका इलाज रांची स्थित हिल व्यू हॉस्पिटल में चल रहा था. डॉ दीपक गुप्ता और डॉ उज्जवल राय ने उनके निधन की जानकारी दी है. वे करीब 80 साल की थीं. इससे पहले उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए हेमंत सोरेन हैदराबाद ले गए थे. रूपी सोरेन की निधन की खबर से सोरेन परिवार में शोक है. बुधवार को ही हेमंत सोरेन अपनी मां का हाल जानने हिल व्यू हॉस्पिटल पहुंचे थे. उन्होंने डॉक्टरों से मां की…

Read More

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने के बाद रांची के बरियातू स्थित हिलव्यू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. चिकित्सकों की टीम उनकी निगरानी कर रही है. अस्पताल के संचालक एवं हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नितेश प्रिया ने उनके अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है. हाल ही में हेमंत सोरेन अपनी मां का इलाज कराने हैदराबाद गए थे. हेमंत सोरेन के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी हैदराबाद गए थे. हैदराबाद में करीब एक सप्ताह तक उनका इलाज चला था. स्वास्थ्य में सुधार के बाद वह परिवार के साथ…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का हाल जानने तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री भट्टी विक्रमार्क मल्लू हैदराबाद स्थित एआईजी अस्पताल पहुंचे. भट्टी विक्रमार्क ने अस्पताल पहुंचकर रूपी सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी उनकी स्थिति के संबंध में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रूपी सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. तेलंगाना के उप मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए लिखा कि उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन से मुलाकात की, जो एआईजी अस्पताल, हैदराबाद में इलाजरत हैं.…

Read More