Browsing: Student Protest in Koderma

कोडरमाः झारखंड में कोडरमा जिले के सतगांवा प्रखंड के हाई स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. इससे पहले बुधवार को स्कूल से जुलूस की शक्ल में निकले सैकड़ों बच्चों ने कड़ी धूप में तीन किलोमीटर तक चलकर प्रखंड कार्यालय पहुंचे और वहां सभा की. अधिकारियों से सवाल-जवाब किए. अधिकारियों के आश्वासन पर छात्र-छात्रा भरोसा नहीं कर रहे और अपनी मांगों का तत्काल समाधान चाहते हैं. स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी और खराब बुनियादी ढांचे के विरोध में छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.…

Read More