Browsing: Student Ptotest Ranchi

रांचीः झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में गड़बड़ियों के खिलाफ और इन दोनों आयोग में भर्तियों में सुधार को लेकर रांची में हुए छात्र आंदोलन के दौरान एक्स पर सुर्खियों में JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के अकाउंट पर अब रांची साइबर क्राइम पुलिस की जांच शुरू हो गई है. यह अकाउंट अब भी सक्रिय है और इस हैंडल पर किए गए पोस्ट, सूचना पर छात्र, अभ्यर्थी, मीडिया तथा पुलिस, प्रशासन की नजर बनी रहती है. साइबर क्राइम पुलिस यह जानने की कोशिशों में जुटी है कि इस अकाउंट का हैंडलर कौन है. इसके साथ ही…

Read More

रांचीः झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं की जांच कर रही सीआइडी की एसआइटी ने सोमवार की सुबह झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी की. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की विभिन्न परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के आरोपों को लेकर वे अभ्यर्थियों और छात्रों के निशाने पर रहे हैं. रांची में 24 दिनों से जेपीएससी और जेएसएससी के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्र लगातार जेएसएससी-सीजीएल की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं. आयोग के दफ्तर में भी छापेमारी जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर सीआइडी ने कर्मचारी चयन आयोग के दफ्तर में…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ 22 दिनों से रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शनिवार को राजधानी में तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारी व्हीलचेयर में बैठकर रैली में शामिल हुए. . इससे पहले जयपाल सिंह स्टेडियम में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच छात्रों ने स्टेडियम परिसर में तिरंगा फहराया. इसके बाद छात्रों ने पूरे शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली. इस यात्रा में छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा. तिरंगा यात्रा जयपाल सिंह स्टेडियम से निकलकर कचहरी चौक,…

Read More

रांचीः जेपीएससी और जेएसएसी की परीक्षाओं में व्यापक गड़बड़ी और धांधली के खिलाफ रांची में विधानसभा घेराव करने निकले छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ मंगलवार को बीजेपी के झारखंड बंद का जनजीवन पर कोई बड़ा असर देखने को नहीं मिला. रांची समेत कई शहरों में दुकानें खुलीं रहीं और यातायात सामान्य रहा. रेलवे और हवाईमार्ग पर भी कोई असर नहीं दिखा. व्यवसायिक प्रतिष्ठान भी दिन होते खुलने लगे. हालांकि पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और एबीवीपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अलग-अलग जगहों में सड़कों पर उतरे. टायर जलाकर और सड़क जाम कर बीजेपी कार्यकर्ता सड़कों पर नारेबाजी करते…

Read More