Browsing: Sudivya Kumar
रांचीः झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर दो दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. मंत्रिमंडल एवं समन्वय विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है। साथ ही सभी विभागीय सचिव, प्रमंडलीय आयुक्त और जिलों के उपायुक्तों को पत्र भेजा है. राजकीय शोक के दौरान जिन भवनों नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे. इस दौरान सात सितंबर को राज्य सरकार के सभी कार्यालय, स्कूल आदि बंद रहेंगे। छह एवं सात सितंबर को कोई राजकीय समारोह आयोजित नहीं होगा. सुदिव्य कुमार की अंत्येष्टि रविवार छह सितंबर…
झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का शनिवार देर रात निधन हो गया. देर रात गिरिडीह में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली. वे 57 साल के थे. उनके निधन की खबर से सरकार और राजनीति में शोक की लहर है. उनका अंतिम दाह संस्कार गिरिडीह में होगा. अस्पताल से पार्थिव शरीर को घर पर लाया गया है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री, राजनेता उन्हें श्रद्धांजलि देने गिरिडीह पहुंच रहे हैं. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू अपने पीछे…
रांचीः विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा के एक इंटरव्यू को लेकर हेमंत सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार को घेरा है. मरांडी ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इंगित करते हुए कहा “झारखंड लोक सेवा आयोग की पूर्व सदस्य अनिमा हांसदा ने मीडिया को दिए साक्षात्कार में खुलासा किया था कि जेपीएससी में व्याप्त कदाचार और अनियमितताओं की जानकारी आपके राजदार और कथित ‘सुपर सीएम’ के रूप में चर्चित मंत्री सुदिव्य कुमार उर्फ सोनू को बहुत पहले ही दे दी गई थी. इसके बावजूद मंत्री जी लंबे समय तक खामोश रहे.…
रांचीः पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा है कि झारखंड में खनन पर्यटन राज्य की औद्योगिक ताकत को प्रदर्शित करने के साथ पर्यटकों को ऊर्जा क्षेत्र और इसके समृद्ध इतिहास पर एक अनूठा दृष्टिकोण भी प्रदान करेगा. सोमवार को झारखंत्र मंत्रालय स्थित सभागार में झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड(JTDC) एवं सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के बीच खान पर्यटन (Mining Tourism) को लेकर हुए एक ऐतिहासिक समझौता (MoU) के दौरान मंत्री ने ये बातें कही. उन्होंने कहा, “यह साझेदारी झारखंड के पर्यटन सफर में एक नए अध्याय की शुरुआत है. समारोह में CCL की ओर से अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक निलेंदु कुमार सिंह…
रांचीः रांची- टाटा मुख्य मार्ग के किनारे हाहाप पहाड़ी पर धरती आबा बिरसा मुंडा की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी. इसे ‘स्टैच्यू ऑफ स्ट्रैंग्थ’ के नाम से जाना जाएगा. झारखंड सरकार के नगर विकास एवं पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार ने निरीक्षण के बाद इस जगह पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने के साथ पहाड़ी के सौदंर्यीकरण की सहमति दे दी है. शुक्रवार को मंत्री प्रतिमा लगाने को लेकर अलग- अलग जगहों का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने राँची के बायोडायवर्सिटी पार्क एवं राँची-टाटा मार्ग स्थित नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत में “STATUE OF STRENGTH” हेतु प्रस्तावित स्थल…
रांचीः झारखंड सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय टूरिज्म रोड शो में मंत्री सुदिव्य कुमर ने निवेशकों से कहा है कि वे झारखंड आएं. झारखंड में पर्यटन विकास की असीम संभावनाएं हैं. झारखंड के झरनों में सिर्फ पानी नहीं संगीत भी बहते हैं. मंत्री ने कहा कि झारखंड और बंगाल सिर्फ पड़ोसी नहीं हैं, बल्कि हम साझी विरासत के दो पन्ने हैं। चैतन्य महाप्रभु की यात्राओं से लेकर ब्रिटिश बंगाल प्रेसिडेंसी तक, हमारी परंपराएं, स्वाद और संस्कार गहराई से जुड़े हुए हैं. कोलकाता में झारखंड पर्यटन रोड शो ने खोले साझेदारी और संभावनाओं के नए द्वारलकाता,…
झारखंड के खेल मंत्री सुदिव्य कुमार ने रांची स्थित खेलगांव स्टेडियम का हाल देखकर दुखी हैं. मंत्री ने अधिकारियों से कहा है कि स्टेडियम की हालत दुरूस्त करें. वे खुद भी विस्तार से कार्य योजना और देखरेख से जुड़ी अव्यवस्था की समीक्षा करेंगे. गुरुवार को मंत्री स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे थे. गौरतलब है कि इस स्टेडियम के निर्माण कार्य में साढ़े पांच सौ करोड़ खर्च हुए हैं. 11 वें नेशनल गेम्स का आयोजन इसी स्टेडियम में हुआ था. लेकिन रख-रखाव की समुचित व्यवस्था नहीं होने से स्टेडियम की दुदर्शा बढ़ती दिख रही है. मंत्री सबसे पहले मुख्य स्टेडियम पहुंचे…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us