Browsing: Vinay Kumar Choubey
हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले के आरोपी आईएएस अधिकारी विनय विनय चौबे की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है. जस्टिस एआर चौधरी की अदालत ने विनय चौबे को बेल देने से इंकार किया है. इससे पहले कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था. मंगलवार को कोर्ट ने फैसला सुनाया. हजारीबाग वन भूमि घोटाला मामले में आरोपी विनय चौबे के खिलाफ हजारीबाग एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. आरोप है कि विनय चौबे हजारीबाग में डीसी पद पर रहने के दौरान वन विभाग की भूमि के पांच प्लॉटों की अवैध तरीके से जमाबंदी…
रांचीः झारखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे को हजारीबाग सेवायत ट्रस्ट की जमीन से जुड़े केस में सुप्रीम कोर्ट ने सशर्जत जमानत दी है. कोर्ट ने कहा कि वह देश छोड़कर नहीं जा सकते. इसके अलावा केस से जुड़े गवाहों से उन्हें दूरी बनाये रखनी होगी. हालांकि हजारीबाग वन भूमि केस में अब तक जमानत नहीं मिल पाने के कारण फिलहाल उन्हें जेल में ही रहना होगा. एसीबी ने यह मामला दर्ज किया था. विनय चौबे को अन्य दो मामले- शराब घोटाला और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने से जुड़े केस में पहले ही डिफॉल्ट बेल…
रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर शराब घोटाला मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा है कि जिस समय शराब नीति बन रही थी उसी समय मैंने मुख्यमंत्री और सरकार को पत्र लिखकर नेक्सस और गड़बड़ियों पर ध्यान दिलाया था. इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई. इसका तो अर्थ यही लग रहा है कि इन लोगों के बीच उस समय कहीं ना कहीं लेन देन में कोई कम-बेसी हुई, तभी आईएएस अधिकारी विनय चौबे पर कार्रवाई हुई. बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि कार्रवाई से तो यही प्रतीत…
रांचीः झारखंड में शराब घोटाले के मामले में छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने सिद्धार्थ सिंघानिया को रायपुर से गिरफ्तार किया है. सिंघानिया को रायपुर कोर्ट में पेशी के बाद ट्रांजिट रिमांड पर रांची लाए जाने की तैयारी है. साल 2022 में झारखंड में विनय कुमार चौबे उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के प्रधान सचिव थे. उस समय की उत्पाद नीति लागू कराने में सिद्धार्थ सिंघानिया की सक्रियता थी. तब से ही विनय चौबे और सिंघानिया को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. शराब घोटाले में एसीबी ने अब…
News
- राजनीति
- सामाज / साहित्य
- युवा जिंदगी
- भारत
- नजरिया
About US
Important Links
- Privacy Policy
- Disclaimer
- Terms & Conditions
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from Fact Files
2025 Fact File, Site Developed & Designed by Midhaxa Innovations
- Home
- Contact Us