झारखंड अधिविद्य परिषद् (JAC) ने 12वीं बोर्ड (वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026) के परिणाम घोषित कर दिए हैं. कला और वाणिज्य संकाय में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन रहा है. रिजल्ट डिजिलॉकर पर उपलब्ध है.
कला संकाय
कला संकाय का कुल पास प्रतिशत 96.14% रहा है.
इस संकाय में कुल 2,11,095 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए थे. जिनमें से 2,02,962 उत्तीर्ण हुए हैं.
इस संकाय में प्रथम श्रेणी में 1,07,694, द्वितीय श्रेणी में 91,317 और तृतीय श्रेणी में 3,947 परीक्षार्थी सफल रहे.
वाणिज्य संकाय
वाणिज्य संकाय का कुल परीक्षाफल 93.37% दर्ज किया गया है.
इसमें कुल 21,078 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे थे, जिनमें से 19,681 उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं.
प्रथम श्रेणी में 12,030 और द्वितीय श्रेणी में 7,468 परीक्षार्थी सफल रहे.
विज्ञान संकाय
विज्ञान संकाय में इस वर्ष 82.92% परीक्षार्थी सफल हुए हैं. परीक्षा में कुल 90,168 छात्र सम्मिलित हुए, जिनमें से 74,771 को सफलता मिली है.
प्रथम श्रेणी में 61,589 और द्वितीय श्रेणी में 13,163 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं.
आर्ट्स के स्टेट टॉपर
| रैंक | नाम | अंक | स्कूल/कॉलेज |
| 1 | छोटी कुमारी | 478 | के. एन. +2 हाई स्कूल, नवाडीह (बोकारो) |
| 2 | अंकित कुमार | 474 | +2 नेशनल हाई स्कूल, डूमरी |
| 3 | अंशु कुमारी | 473 | प्रोजेक्ट हाई स्कूल, सांगा, रांची |
कॉमर्स के स्टेट टॉपर
| रैंक | नाम | अंक | स्कूल/कॉलेज |
| 1 | श्वेता प्रसाद | 478 | योगदा सत्संग इंटरमीडिएट महाविद्यालय, जगन्नाथपुर, धुर्वा, रांची |
| 2 | कृष कुमार वर्णवाल | 472 | बाल कृष्णा (+2) हाई स्कूल |
| 3 | प्रियांशी खत्री | 471 | सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, चाईबासा |
साइंस के स्टेट टॉपर
| रैंक | नाम | अंक | स्कूल/कॉलेज |
| 1 | रशिदा नाज़ | 489 | डी.ए.वी. +2 हाई स्कूल, पाथरडीह, धनबाद |
| 2 | मो. फैज़ान आलम | 483 | आर. के. +2 हाई स्कूल, डूमरी |
| 3 | आराधना कुमारी | 481 | एस. एस. +2 हाई स्कूल, डूमरिया |
| 3 | सना आफरीन | 481 | +2 सर्वोदय हाई स्कूल, सतगावां |