लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीजेपी पर वोट चोरी के गंभीर आरोप लगाए हैं.
बुधवार को राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि “वोट चोरी के जरिए कभी सीटें चुराई जाती हैं, तो कभी पूरी की पूरी सरकार ही हड़प ली जाती है.” इस दौरान उन्होंने हरियाणा सरकार को घुसपैठिया करार दिया.
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “वोट चोरी से कभी सीटें चुराई जाती हैं, कभी पूरी सरकार. लोकसभा के 240 बीजेपी सांसदों में से, मोटे तौर पर हर छठा सांसद वोट चोरी से जीता है. पहचानना मुश्किल नहीं- क्या उन्हें बीजेपी की भाषा में “घुसपैठिए” कहें? और हरियाणा? वहां तो पूरी सरकार ही घुसपैठिया है”.
