ब्रज मोहन राम ने रविवार को ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली. लोकभवन में आयोजित समारोह में ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश, न्यायमूर्ति हरीश टंडन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
इस समारोह में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, राज्य के मंत्री, सांसद और अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए.
झारखंड के पलामू से तीन बार लोकसभा सांसद रहे ब्रज मोहन राम राम, अब हरि बाबू कंभमपति की जगह लेंगे. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 12 अक्टूबर को उन्हें राज्यपाल पद के लिए नियुक्त किया था.
ब्रज मोहन राम झारखंड में अनुसूचित जाति वर्ग में बीजेपी का प्रमुख चेहरा थे. पार्टी संगठन में भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली है. वे सांसद बनने से पहले झारखंड में लातेहार से विधायक भी रहे हैं.
